Career in yoga: कोर्स से लेकर इंस्टीट्यूट्स तक योगा में करियर बनने के लिए पाएं इसके बारे में पूरी जानकारी

Career in yoga

योगा (Yoga) के बारे में न केवल आज पूरा विश्व जानता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक बचाव के लिए इसे अपनाया भी है। भारत में शुरू हुई इस तकनीक को आजकल करोड़ों लोग अपने जीवन का जरूरी हिस्सा बना चुके हैं। ऐसा माना गया है कि नियमित रूप से योगा करने से कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। लेकिन, योगा (Yoga) की शुरुआत करने के लिए एक्सपर्ट की सलाह और मार्गदर्शन लेना जरूरी है। अगर आप योगा (Yoga) में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए कि आप इसका कहां कोर्स कर सकते हैं और उसमे कितना समय लगेगा आदि। आइए जानें कि योगा में करियर कैसे बनाएं (How to make a career in yoga)? इसकी पढ़ाई कहां से की जाए, यह जानकारी भी पाएं।

योगा में करियर कैसे बनाएं (How to make a career in yoga): योगा कोर्स 

योगा में करियर (Career in yoga) बनाने के लिए आप कई कोर्स कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • सेटिफिकेशन कोर्स: आप इसके लिए शार्ट टर्म कोर्स यानी सेटिफिकेशन कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स में योगा (Yoga) के बेसिक  प्रिंसिपल्स और टेक्निक्स को सिखाया जाता है। यह सर्टीफिकेशन कोर्स छह महीने से एक साल तक का हो सकता है।
  • बैचलर कोर्स: योगा (Yoga) में बीए या बीएससी का कोर्स तीन से चार सालों में पूरा किया जा सकता है। इसमें योगा (Yoga) के कई योगा साइंस (Yoga Science), योगा मैनेजमेंट आदि के बारे में बताया और सिखायाजाता है। 
  • मास्टर्स कोर्स: योगा (Yoga) में एमए या एमबीएससी का कोर्स दो सालों में पूरा होता है। इसमें योगा थेरेपी,योगा रिसर्च जैसे स्पेशल एरिया कवर किए जाते हैं। योगा में करियर (Career) कैसे बनाएं (How to make a career in yoga), इस के बारे में आप जान गए होंगे। अब जानिए भारत में योगा (Yoga) कोर्स करवाने वाले मुख्य इंस्टीट्यूट्स के बारे में। 

योगा कोर्स करवाने वाले मुख्य इंस्टीट्यूट्स

हमारे देश में ऐसे कई इंस्टीट्यूट्स हैं जो यह कोर्स कराते हैं। इनकी लिस्ट बहुत लंबी है। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं: 

  • आईजीएनओयू (IGNOU): दिल्ली की यह युनिवर्सिटी योगा (Yoga) में सर्टिफिकेट प्रोग्राम प्रोवाइड करती है।
  • शूलिनी यूनिवर्सिटी: यह यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के सोलन में है और यह बैचलर्स डिग्री देती है।
  • महर्षि यूनिवर्सिटी: उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित यह यूनिवर्सिटी योगा (Yoga) में मास्टर्स डिग्री के लिए प्रसिद्ध है।
  • सुभारती यूनिवर्सिटी: यह यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के मेरठ में है। योगा (Yoga) में मास्टर डिग्री और नेचुरोपैथी के लिए यह इंस्टीट्यूट बेहतरीन है।
  • यूनिवर्सिटी ऑफ पतंजलि: हरिद्वार में स्थित यह यूनिवर्सिटी योगा साइंस (Yoga Science) में बीए की डिग्री देती है।

इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें?

योगा में करियर बनाने के लिए किन स्किल्स का होना जरूरी है?

योगा में करियर (Career in yoga) बनाने के लिए कैंडिडेट्स में निम्नलिखित स्किल्स होना जरूरी है: 

  • अगर आप योगा में करियर (Career in yoga) बनाना चाहते हैं, तो आपको इसके बेसिक प्रिंसिपल और टेक्निक्स के बारे में जानकारी होनी चाहिए जैसे योगा दर्शन, योगा साइंस (Yoga Science) आदि।
  • मेंटल और फिजिकल हेल्थ के बारे में जानकारी होना भी आवश्यक है, ताकि आप योगा (Yoga) के माध्यम से हेल्दी जीवन जीने में लोगों की मदद कर सकें।
  • अच्छा कम्युनिकेशन और मैनेजमेंट स्किल होना भी जरूरी है, ताकि लोगों को अच्छे से समझा जा सके, उनसे बात करने में आसानी हो और अगर आप योगा (Yoga) क्लासेज लें तो उसमे भी आपको कोई परेशानी न हो।
  • योगा (Yoga) सिखने के लिए आपमें अनुसाशन और धैर्य होना बेहद जरूरी है। इससे आपको योगा (Yoga) के विभिन्न पहलू सिखने में आसानी होगी।

नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।

Latest News in Hindi Today Hindi 

#HowtomakeacareerinYoga #Yoga #YogaScience #MainInstitutesOfferingYogaCourses #CareerinYoga

Translate »