Trump and Zelensky Discuss War Ceasefire: पुतिन के बाद ट्रंप ने जेलेंस्की से की युद्धविराम पर बात, जल्द खत्म होगी जंग

Trump Zelensky ceasefire talks

पिछले तीन साल से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अच्छी बात यह कि उनकी कोशिश रंग भी ला रही है। इस सिलसिले में मंगलवार जो रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने के बाद अगले दिन ही डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की  (Trump and Zelensky Discuss War Ceasefire) से घंटे भर बात की। इस बातचीत में उन्होंने शांति समझौते के लिए रूस और यूक्रेन के अनुरोधों और जरूरतों पर चर्चा की। यही नहीं, इस बातचीत की जानकारी उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पर साझा करते हुए कहा कि “अधिकांश चर्चा मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन के साथ की गई बातचीत पर ही आधारित थी, ताकि रूस और यूक्रेन दोनों को उनके अनुरोधों और जरूरतों के अनुसार एक साथ लाया जा सके।” ट्रंप ने कहा कि “हम पूरी तरह से सही रास्ते पर हैं।” बता दें कि ट्रंप के साथ फोन पर हुई बातचीत में पुतिन ने ट्रंप के 30 दिनों के पूर्ण युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि “वह केवल यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर 30 दिनों के लिए हमले रोकने पर सहमत होंगे।” गौर करने वाली बात यह कि ट्रंप इसी प्रस्ताव को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेस्की ने तुरंत स्वीकार कर लिया। इससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि तीन वर्ष से चल रहा रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द ही समाप्त हो सकता है। 

दोनों नेताओं ने इस बातचीत को बढ़िया बताया (Trump and Zelensky Discuss War Ceasefire) 

जानकारी के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर से ट्रंप के 30 दिन के पूर्ण युद्ध विराम के प्रयास को ठुकराने के बाद आंशिक युद्ध विराम समझौता हुआ। पुतिन के बाद ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से लगभग एक घंटे की बातचीत की। दोनों नेताओं ने इस बातचीत को बढ़िया बताया। बातचीत (Trump and Zelensky Discuss War Ceasefire) के बाद जेलेंस्की ने कहा कि “इस वीकेंड सऊदी अरब में होने वाली तकनीकी वार्ता में यह तय करने की कोशिश की जाएगी कि समझौते के तहत किस प्रकार के बुनियादी ढांचे की रक्षा की जाएगी।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी और रूसी नेताओं के बीच मंगलवार को हुई टेलीफोन वार्ता में पुतिन ने प्रस्तावित 30 दिवसीय पूर्ण युद्धविराम को अस्वीकार कर दिया, जिसे यूक्रेन स्वीकार कर चुका है। इस बातचीत पर जेलेंस्की ने कहा कि “मैं वास्तव में नियंत्रण चाहता हूं, लेकिन मेरा मानना ​​है कि इस नियंत्रण का मुख्य एजेंट संयुक्त राज्य अमेरिका होना चाहिए।” इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि “कीव युद्ध विराम के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए तैयार होगा।”

इसे भी पढ़ें:- नासा की ‘Crew-9’ मिशन: पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर

बातचीत  (Trump and Zelensky Discuss War Ceasefire) घंटे भर बाद रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर किये हवाई हमले 

हैरान करने वाली बात यह कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत  (Trump and Zelensky Discuss War Ceasefire) को कुछ घंटे भी नहीं हुए कि रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हवाई हमले कर दिए। दोनों देशों ने ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने को लेकर नए समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। खैर, राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों को फिलहाल आंशिक युद्ध विराम के लिए राजी कर तो लिया है लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि यह कब लागू होता है।

Latest News in Hindi Today Hindi news Trump and Zelensky Discuss War Ceasefire

#TrumpZelensky #UkraineWar #WarCeasefire #TrumpDiplomacy #ZelenskyTalks #PutinUkraine #RussiaUkraineWar #PeaceTalks #GlobalPolitics #CeasefireEfforts

Translate »