UPSC Recruitment 2025: असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर और अन्य पदों के लिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

UPSC Recruitment 2025

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commission) यानी यूपीएससी (UPSC) ने एक नई नोटिफिकेशन निकाली है। इसके अनुसार उन्होंने असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर (Assistant Drugs Controller) और जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर पोस्ट्स के लिए आवेदन शुरू किए हैं। अगर आप इनमें आवेदन करना चाहते हैं, तो आप इसके लिए अभी अप्लाई कर सकते हैं। यह भी बता दें कि अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यानी इच्छुक कैंडिडेट इस तिथि से पहले अप्लाई करें अन्यथा इसके बाद वो अप्लाई नहीं कर पाएंगे। इससे मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ और फॅमिली वेलफेयर में 24 पदों को भरा जाएगा। आइए जानें यूपीएससी द्वारा निकाली वेकेंसीज (Vacancies by UPSC) के बारे में।

यूपीएससी द्वारा निकाली वेकेंसीज (Vacancies by UPSC)

असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर (Assistant Drugs Controller), बॉटनिस्ट और जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर पोस्ट्स के लिए अप्लाई करने की तिथि 12 जुलाई थी यानी यह 12 जुलाई से यह शुरू हो चुकी है। आइए जानें इसकी योग्यता और अन्य चीजों के बारे में:

यूपीएससी द्वारा निकाली वेकेंसीज (Vacancies by UPSC) के लिए योग्यता

  • बॉटनिस्ट पोस्ट्स के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं, तो कैंडिडेट्स के पास बॉटनी, होरिकल्चर या इसके समान एम.एससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें खास क्षेत्रों में तीन साल का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। जिनके बारे में आप जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर पा सकते हैं। 
  • असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर (Assistant Drugs Controller) के पास भी जरूरी क्षेत्रों में बैचलर या मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर पा सकते हैं। 
  • जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के लिए कैंडिडेट के पास  केमिस्ट्री, फॉर्मेसी, बायोकेमिस्ट्री या इसके समान फील्ड्स में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही ड्रग टेस्टिंग, रिसर्च आदि में चार साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

यूपीएससी द्वारा निकाली वेकेंसीज (Vacancies by UPSC) के लिए आयु सीमा

  • बॉटनिस्ट के लिए आयु सीमा अनारक्षित कैंडिडेट्स के लिए 30 साल निर्धारित की गयी है। जबकि अन्य वर्गों के लिए इसमें कुछ छूट दी गई है।
  • असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर (Assistant Drugs Controller) के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए 43 साल रखी गई है। आरक्षित वर्गो के लिए यह आयु सीमा 40 साल है।
  • जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर के लिए यह एज लिमिट अनारक्षित वर्ग के लोगों के लिए 30 साल है। अन्य वर्गों को इसमें छूट दी गई है।

एप्लिकेशन फीस

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा निकाली इन पोस्ट्स के लिए सामान्य, ओबीसी वर्गो के लिए एप्लिकेशन फीस 25 रुपए रखी गई है। जबकि एससी, एसटी, महिलाओं आदि को कोई भी फीस नहीं देनी है। उनके लिए यह पूरी तरह से फ्री है।

इसे भी पढ़ें:- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेशलिस्ट कैसे बनें?

कैसे करें अप्लाई?

यूपीएससी द्वारा निकाली वेकेंसीज (Vacancies by UPSC) के लिए अप्लाई करने का तरीका इस प्रकार है: 

  • सबसे पहले यूपीएससी (UPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसका लिंक आपको गूगल पर मिल जाएगा।
  • अब यहां आपको एडवर्टाइजमेंट नंबर 09/2025 पर जाना है और उस पोस्ट पर जाएं जिसमें आपको अप्लाई करना है।
  • अब यहां खुद को रजिस्टर करें और इस पर अपनी डिटेल्स डालें।
  • इसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म को भरें। 
  • जरूरी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें। 
  • एप्लिकेशन फीस को भरना न भूलें।
  • अंत में इस एप्लीकशन फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • अपने इस फॉर्म को सबमिट करने के बाद डाउनलोड कर के रख लें।

यूपीएससी द्वारा निकाली वेकेंसीज (Vacancies by UPSC) के बारे में खास बात यह भी है कि इनमें कैंडिडेट्स को अच्छी सैलरीज के साथ ही हाउस रेंट, अलाउंस, मेडिकल फैसिलिटी, प्रोविडेंट फंड, ग्रेच्युटी, पेंशन आदि मिलेंगे। यानी अगर आप यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी यूपीएससी (UPSC) की इन पोस्ट्स के लिए योग्य हैं तो इसके लिए अप्लाई करना न भूलें।

नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।

Latest News in Hindi Today Hindi news 

#VacanciesbyUPSC #UPSC #UnionPublicServiceCommission #AssistantDrugsController #Botanist #JuniorScientificOfficer

Translate »