मानसून और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन में क्या है कनेक्शन? जानिए इसके कारणों और बचाव के तरीके

Monsoon and Respiratory Infections

भयंकर गर्मी के मौसम के बाद मानसून (Monsoon) का आना राहत पहुंचाता है। लेकिन, मानसून (Monsoon) में कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का रिस्क बढ़ जाता है। इस दौरान बढ़ती ह्यूमिडिटी, तापमान और नमी वाले वातावरण में वायरस व बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं। इन्हीं में से एक है रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (Respiratory Infections)। अगर बात की जाए रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (Respiratory Infections) की, तो इसे रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन भी कहा जाता है। यह वो समस्या है जिससे रेस्पिरेटरी सिस्टम प्रभावित होता है। इस सिस्टम में नाक, गला, एयरवेज और फेफड़े आदि शामिल हैं। इस समस्या के कारण इम्यूनिटी कमजोर होती है जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य समस्याओं का जोखिम बढ़ता है। जानिए मानसून और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (Monsoon and Respiratory Infections) के बारे में विस्तार से। 

मानसून और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (Monsoon and Respiratory Infections): क्या हैं मानसून में रेस्पिरेटरी इंफेक्शन के कारण?

नॉर्थवेस्टर्न मेडिसिन (Northwestern Medicine) के अनुसार रेस्पिरेटरी इंफेक्शन किसी को भी हो सकता है लेकिन स्मोकर्स, छोटे बच्चों, बुजुर्गों, रेस्पिरेटरी डिजीज से पीड़ित और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में इसकी संभावना अधिक रहती है। मानसून (Monsoon) में रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (Respiratory Infections) के कारण इस प्रकार हैं: 

  • बढ़ती नमी: मानसून (Monsoon) में अधिक ह्यूमिडिटी के कारण वायरस और बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं और रेस्पिरेटरी डिजीज का कारण बनते हैं।
  • अचानक तापमान में बदलाव: गर्मी से मानसून (Monsoon) में अचानक से तापमान में बदलाव होता है, जिससे रेस्पिरेटरी पैसेज बंद हो सकता है और सांस लेने में समस्या होती है। इस रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (Respiratory Infections) ट्रिगर हो सकता है।
  • एलर्जंस: मानसून में परागकण और अन्य एलर्जंस अधिक होते हैं। इससे भी रेस्पिरेटरी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
  • कमजोर इम्यून सिस्टम: मानसून (Monsoon) में अधिक समय तक ठंड और नमी में रहने के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में समस्या होती है।

इसे भी पढ़ें: COVID-19 और Dengue हैं दो अलग-अलग बीमारियां, इनके बीच के अंतर को समझें और रहें सुरक्षित

मानसून और रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (Monsoon and Respiratory Infections): कैसे बचें इस समस्या से?

मानसून में रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से बचाव के लिए कुछ चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए, जैसे:

  • हाइजीन का रखें ध्यान: मानसून (Monsoon) में अपनी हाइजीन का खास ध्यान रखें। इसके साथ ही मेडिकेशन शेड्यूल का पालन करें और एयर क्वालिटी का भी ध्यान रखें।
  • हाइड्रेट रहें: हाइड्रेट रहने और सही व संतुलित आहार का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसलिए पर्याप्त पानी पीएं और हेल्दी आहार (Healthy Diet) लें जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल और साबुत अनाज आदि। इससे रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (Respiratory Infections) का जोखिम कम होता है। इसके साथ ही अन्य समस्याओं से भी बचाव हो सकता है।
  • डॉक्टर की सलाह लें: अगर आपको रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (Respiratory Infections) का कोई भी लक्षण नजर आता है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। यह लक्षण हैं खांसी, छाती में कसाव और सांस लेने में समस्या आदि। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना भविष्य में हानिकारक हो सकता है। 

नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।

Latest News in Hindi Today Hindi Monsoon and Respiratory Infections

#MonsoonandRespiratoryInfections #Monsoon #RespiratoryInfections #infection

Translate »