27 Arrested for Sedition in Assam: असम में पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में विधायक समेत 27 देशद्रोही गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देश भर के लोगों में रोष व्याप्त है। एक तरफ लोग गुस्से में हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जो इस संवेदनशील घड़ी में भी चंद वोटों के खातिर अपनी घटिया राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। दरअसल, 24 अप्रैल को असम में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) विधायक अमीन-उल-इस्लाम को नागांव जिले के उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक एक वायरल वीडियो में विधायक ने पहलगाम हमले को केंद्र सरकार की साजिश बताते हुए इसे साल 2019 में हुए पुलवामा हमले से तुलना की। और तो और उन्होंने यह दावा भी किया कि ये हमले राजनीतिक लाभ के लिए करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक उनके इस बयान को भड़काऊ और देशद्रोही माना गया। असम पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152, 196 और 113(3) के तहत मामला (27 Arrested for Sedition in Assam) दर्ज किया है। 

पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में 27 लोगों को किया गया है गिरफ्तार (27 Arrested for Sedition in Assam) 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला दर्ज करने के बाद विधायक को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इसके साथ ही असम में पाकिस्तान का समर्थन करने या उसका बचाव करने के आरोप में 27 लोगों को गिरफ्तार (27 Arrested for Sedition in Assam) किया गया है। गिरफ्तार किये गए लोगोंपर पहलगाम ह।मले में पाकिस्तान और उसकी मिलीभगत का कथित तौर पर बचाव करने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अब तक 27 देशद्रोही पकड़े गए हैं। इस बीच उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंकड़ा सोमवार रात तक का है।  हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि “असम पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जो सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे या पहलगाम हमले में उसकी भूमिका को सही ठहराने की कोशिश कर रहे थे। इनमें से कई गिरफ्तारियां सोशल मीडिया पोस्ट्स के आधार पर की गईं। इनमें कथित तौर पर पाकिस्तान की तारीफ या हमले को जायज ठहराने की कोशिश की गई थी।”

इसे भी पढ़ें:-  पहाड़ पर मिली नक्सलियों की सीक्रेट गुफा, एक साथ हजारों लोग छुप सकते हैं यहां, शिवलिंग और जलस्त्रोत भी मिला

जरूरत पड़ने पर की जाएगी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई (27 Arrested for Sedition in Assam)

जानकारी के मुताबिक शर्मा ने शनिवार को ही चेतावनी देते हुए कहा था कि “अगर जरूरत पड़ी तो गिरफ्तार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की (27 Arrested for Sedition in Assam) जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान दुश्मन देश हैं। जो लोग पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, वे भारत की आत्मा के खिलाफ खड़े हैं।” यही नहीं, इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को बताया कि “इन गिरफ्तारियों में एआईयूडीएफ के विधायक अमीन-उल-इस्लाम भी शामिल हैं।  इन पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू की गई। गौरतलब हो कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकवादियों के हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे।

 Latest News in Hindi Today Hindi news 27 Arrested for Sedition in Assam

#AssamNews #SeditionCharges #PahalgamAttack #PakistanSupport #MLAArrested #AntiNational #BreakingNews #IndianPolitics #NationalSecurity #TerrorSupport

Translate »