Congress new strategy: बीजेपी-आरएसएस का मुकाबला करने के लिए अब इस ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस

Congress Strategy to Counter BJP-RSS Revealed

अहमदाबाद के अधिवेशन में कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ लड़ने की रणनीति (Congress new strategy) लगभग तैयार कर ली है। दरअसल, कांग्रेस ने बीजेपी और संघ के खिलाफ राजनीतिक तौर पर ही नहीं बल्कि वैचारिक स्तर पर भी लड़ने का रोडमैप तैयार किया है। अब कांग्रेस अपनी परंपरागत राजनीति से बाहर निकलकर सामाजिक न्याय वाले एजेंडे पर आगे बढ़ने कम मन बना रही है। कारण यही जो, बीजेपी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और इंडिया गठबंधन के साथ चलने का विजन रखा है। जानकारी के मुताबिक यह रणनीति सामाजिक न्याय, दलित-ओबीसी अधिकारों और संविधान की रक्षा पर केंद्रित है। खैर, इस अधिवेशन में जाति जनगणना और आरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 

मंथन से निकलने वाले निचोड़ को कांग्रेस ने न्याय पथ (Congress new strategy) का दिया है नाम 

Congress Strategy to Counter BJP-RSS Revealed

बता दें कि अहमदाबाद में दो दिनों तक चले चिंतन और मंथन से निकलने वाले निचोड़ को कांग्रेस ने न्याय पथ (Congress new strategy) का नाम दिया है। देशभर से आए तकरीबन 2 हजार नेताओं के बीच कांग्रेस ने जब प्रस्तावना के रूप में अपना आगामी संकल्प सामने रखा, तो वहां मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने अपने दोनों हाथ उठाकर इसका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक मौजूदा मोदी सरकार से निपटने के लिए कांग्रेस ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक बिंदुओं के साथ-साथ राष्ट्रवाद, विदेश नीति पर प्रस्ताव रखते हुए किसान, युवा, महिलाओं और मुस्लिमों के पक्ष में खड़े रहते हुए उनकी लड़ाई लड़ने की बात कही है। 

 केवल कांग्रेस ही बीजेपी और संघ से कर सकती है मुकाबला (Congress new strategy)

इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि “कांग्रेस को अन्य पिछड़ा वर्ग तक अपनी पहुंच बढ़ानी होगी और उन्हें उनके हितों की रक्षा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि “पार्टी को निजी क्षेत्र में वंचित वर्गों के लिए आरक्षण की मांग करनी चाहिए। दरअसल, कांग्रेस का पूरा फोकस दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वोटों को जोड़ने की है। जातीय जनगणना के मुद्दो को उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “हम सत्ता में आएंगे तो हरहाल में जातिगत जनगणना कराएंगे। साथ ही आरक्षण की 50 फीसदी लिमिट को भी खत्म करने की बात कह कर सियासी संदेश दे दिया है।” साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि “कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई विचारधारा (Congress new strategy) की है और केवल कांग्रेस ही बीजेपी और संघ से मुकाबला कर सकती है और उन्हें हरा सकती है।” राहुल ने साफ कहा कि “जिन पार्टियों के पास विचाराधारा की स्पष्टता नहीं है, वो बीजेपी और संघ से नहीं लड़ पाएंगे।” 

इसे भी पढ़ें:-  रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा-‘केंद्र में जब तक एनडीए सरकार रहेगी, देश का नुकसान करेगी’

इंडिया गठबंधन को न सिर्फ मजबूत करना होगा बल्कि इसके तहत एकजुट रहना होगा- मल्लिकार्जुन खरगे

अहमदाबाद के कांग्रेस अधिवेशन में पारित राजनीतिक प्रस्ताव (Congress new strategy) में न सिर्फ इंडिया गठबंधन के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया बल्कि इसके गठन में पार्टी की भूमिका के बारे में भी बताया गया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि “संसद में वक्फ विधेयक का विरोध करने में इंडिया ब्लॉक पूरी तरह से एकजुट था। इसलिए हमें इंडिया गठबंधन को न सिर्फ मजबूत करना होगा बल्कि इसके तहत एकजुट रहना होगा और आगे बढ़ना होगा। कुल-मिलाकर अहम बात यह कि बीजेपी के धार्मिक ध्रुवीकरण या फिर हिंदुत्व के दांव को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने सामाजिक न्याय को सियासी हथियार बनाने का फैसला किया है। 

Latest News in Hindi Today Hindi News  Congress new strategy

#CongressNewStrategy #BJPRSSCounter #IndianPolitics2025 #RahulGandhi #CongressVsBJP #PoliticalPlan #IndiaPolitics #RSSOpposition #CongressUpdates #BJPStrategy

Translate »