Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action: भारत के इस एक्शन से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया यह आदेश

Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action

भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर की गई कार्रवाई से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। तिलमिलाहट ऐसी कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में आवंछित घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक और उनके परिवार को 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान छोड़ने का तुगलकी फरमान जारी किया (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है।” खबर है कि पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के साथ असंगत गतिविधियों में संलग्न होने के लिए अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।” पोस्ट में कहा गया कि “भारतीय उच्चायुक्त को आज विदेश मंत्रालय में बुलाया गया था और इस आदेश से अवगत कराया गया।” 

अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) गया है

गौरतलब हो कि भारत ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अदिकारी को भारत में उसकी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप नहीं होने वाली गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) था। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि “भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है।” भारत के इस कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। 

इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने 100 से अधिक आतंकवादियों के ठिकाने लगाने के लिए 9 जगहों को टारगेट किया (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) था। यही नहीं, पाकिस्तान के अंदर 11 एयर बेस को भी निशाना बनाया। न सिर्फ एयरबेस को निशाना बने बल्कि पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचाया गया। बड़ी बात यह कि इस ऑपरेशन को हवाई, जमीनी और समुद्री अभियानों को संयमित तरीक़े से अंजाम दिया गया। बड़ी बात यह कि ऑपरेशन में नागरिकों को कम से कम हताहत किया गया था। बता दें कि भारत ने जम्मू-कश्मीर में हुए हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। कहने की जरूरत नहीं कि भारत द्वारा आतंकियों पर की गई घातक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सरकार अब बौखला चुकी है।

Latest News in Hindi Today Hindi news Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action

#IndiaPakistanTension #PakistanSummons #IndianDiplomat #IndiaNews #PakistanNews #BreakingNews #DiplomaticTension #IndiaPakistan #GlobalNews #SouthAsiaNews

Translate »