गोवा से दिल को दहला देने वाली खबर है। खबर के मुताबिक गोवा के शिरगांव में आयोजित की गई श्री लैराई जात्रा (Shirgaon Jatra incident) के दौरान हुई भगदड़ में 7 लोगों की मौत और 70 से अधिक धायल होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक 2 मई यानी शुक्रवार रात लैराई मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। घायलों को बिना देर किये तत्काल गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दरअसल भारी तादाद में श्रद्धालुओं का इस जात्रा में शामिल होना ही हादसे की वजह बना। भीड़ इतनी थी कि तिल रखने की जगह नहीं थी। एक तो पारंपरिक जात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और ऊपर से अचानक मची अफरा-तफरी की वजह से भगदड़ मच गई। कुछेक घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। भगदड़ किस वजह से मची अभी तक इसक पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मुख्यमंत्री डॉ. सावंत ने जाना मरीजों का हाल (Shirgaon Jatra incident)

इस बीच भगदड़ की सूचना मिलते ही गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत अस्पताल जा पहुंचे और अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायलों का जायजा (Shirgaon Jatra incident) लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. सावंत ने इस दरम्यान नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ घायलों से मुलाकात की बल्कि उनके इलाज की भी जानकारी ली। इसके अलावा अधिकारियों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी कड़े निर्देश दिए। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि “आज सुबह शिरगांव के लैराई जात्रा में हुई दुखद भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूं। मैं घायलों से मिलने अस्पताल गया तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “माननीय प्रधानमंत्री जी ने मुझसे बात की और स्थिति का विस्तृत जायजा लिया तथा इस कठिन समय में अपना पूर्ण सहयोग देने की पेशकश की।”
इसे भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी तीनों सेनाओं को खुली छूट, पाकिस्तान का सूखा हलक
गोवा के शिरोडा गांव में लैराई माता (Shirgaon Jatra incident) को पूजा जाता है
बता दें कि लैराई देवी एक पूजनीय हिंदू देवी हैं। गोवा के शिरोडा गांव में लैराई माता (Shirgaon Jatra incident) को पूजा जाता है। लैराई देवी के इस मंदिर स्थानीय लोगों के अलावा इर्द-गिर्द के श्रद्धालु भारी मात्रा में आते हैं। गौरतलब हो कि लैराई देवी जात्रा को शिरगांव जात्रा के नाम से भी जाना जाता है। ये जात्रा गोवा का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहार है। यह हर साल बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में मनाया जाता है। इस उत्सव की बड़ी विशेषता यह कि इसमें आग पर चलने की परंपरा है। इसमें धोंड कहे जाने वाले श्रद्धालु जलते हुए शोलो पर नंगे पांव चलते हैं, जो उनकी उनकी आस्था और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मोगरा के फूलों की माला माता को बहुत पसंद है, इसलिए इस मंदिर में खास तौर पर मोगरा के फूलों से बनी माला को चढ़ाया जाता है। ध्यान देने वाली बात यह कि इस जात्रा के अवसर पर शिरगांव में विशेष तैयारियां की जाती हैं। इस मौके पर पूरे शिरगांव सजाया जाता है। कई भक्त इस जात्रा के दौरान उपवास करते हैं।
Latest News in HindiToday Hindi news Shirgaon Jatra incident
#ShirgaonJatra #GoaStampede #JatraTragedy #ShirgaonNews #GoaNews #FestivalStampede #IndiaNews #BreakingNews #ReligiousFair #JatraIncident



