बारिश की वजह से Champions Trophy 2025 के 2 मुकाबले हो चुके हैं रद्द, भारत और न्यूजीलैंड मैच भी कहीं….

Champions Trophy 2025

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में गजब का खेल दिखाया है। दोनों पड़ोसी मुल्कों को टीम इंडिया ने पहले जमकर धोया। पहले बांग्लादेश को पटखनी दी और फिर पाकिस्तान को ऐसी धूल चटाई कि दोनों टीमों का ही सेमीफइनल खेलने का सपना चकनाचूर हो गया। खैर, अब टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड की टीम से होनी है। बता दें कि ग्रुप ए के आखिरी लीग मैच में इन दोनों ही टीमों के मुकाबले पर सबकी नजर गड़ी है। सबकी दिलचप्सी इस बात में है कि कौन बाजी मरेगा और अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगा। बता दें कि 2 मार्च (रविवार) को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी लीग मैच दुबई में खेला जाना है। इससे पहले खराब मौसम की वजह से 10 में 2 मैच रद्द हो चुके हैं। बरसात की वजह से एक भी गेंद डाले बिना मैचों को रद्द करना पड़ा। बता दें कि इस बीच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच भी बारिश भेंट चढ़ गया और पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में प्रशंसकों के मन में यह सवाल जरूर कौंध रहा होगा कि भारत आखिरी मुकाबले में मौसम किस तरह होगा? क्या यह मुकाबला पूरा होगा यह फिर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान मैच की तरह यह भी बारिश की भेंट चढ़ जाएगा। जाहिर सी बात है बरसात मैच का मजा किरकिरा कर देती है। 

ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच बारिश की वजह से आधा ही खेला जा सका (Champions Trophy 2025)

Champions Trophy 2025

बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में सबसे पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का रापलपिंडी में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा। मैच में टॉस भी नहीं कराया जा सका और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा। फिर इसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भी बारिश की वजह से नहीं हो पाया। हालांकि दोनों टीमें पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। ऐसे में मैच रद्द होने से खास असर नहीं पड़ा। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच बारिश की वजह से आधा ही खेला जा सका। मैच पूरा नहीं होने की वजह से दोनों टीमों में बराबर के अंक बांटे गए और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुँच गई। 

इसे भी पढ़ें:अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को किया सेमीफाइनल की रेस से बाहर, इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला दुबई में होना है (Champions Trophy 2025)

अहम बात यह कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला दुबई में होना है। एक्यू वेदर की माने तो रविवार 2 मार्च को दुबई में तापमान 24 डिग्री रहने वाला है और  ह्यूमिडिटी 47 फीसदी रहेगी। मैच के दौरान हवा 29 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। कुल-मिलाकर रविवार को खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का साया नहीं है। जानकारी के मुताबिक पूरे दिन धूप खिली रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना महज 5 फीसदी ही जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राहत भरी बात यह कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट नहीं चढ़ेगा। 

Latest News in Hindi Today Hindi News Champions Trophy 2025

#ChampionsTrophy2025 #CricketUpdates #RainDelay #MatchCanceled #INDvsNZ #SportsNews #CricketFever #LiveCricket #TournamentUpdate #CricketLovers

Translate »