Mumbai Indians captain: मुंबई इंडियंस के लिए अब तक कुल इतने खिलाड़ी में कर चुके कप्तानी, इस कप्तान ने  जिताए हैं सबसे अधिक मैच

most successful MI captain,

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस 23 मार्च को अपना पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मैच में गौर करने वाली बात यह कि बैन की वजह से हार्दिक पांड्या कप्तानी (Mumbai Indians captain) नहीं कर पाएंगे। दरअसल, पिछले सीजन स्लो ओवर की रेट की वजह से उन पर एक मैच का बैन लगा था। मुख्य बात यह कि जब बैन लगा, तब मुंबई पिछले सीजन के अपने सारे मैच खेल चुकी थी। कारण यही जो उनका बैन आईपीएल 2025 में लागू होगा। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। इस बीच प्री-सीजन हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई इंडियंस की कप्तानी के संबंध में सवाल के जवाब में हार्दिक पंड्या ने कहा कि “सूर्य कुमार यादव इस समय भारतीय टी-20 टीम के कप्तान है। ऐसे में मेरे नहीं खेलने पर सूर्य कुमार यादव ही मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी के लिए सबसे उपयुक्त है। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में वह यह जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।” हार्दिक पंड्या ने यह भी कहा कि “वह खुद को काफी भाग्यशाली समझते हैं कि उनकी टीम में तीन बड़े कप्तान खेलते हुए नजर आएंगे, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्य कुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है, जो मुझे जरूरत पड़ने पर अहम सुझाव भी देंगे।” बता दें कि सूर्यकुमार आईपीएल में अब तक सिर्फ 1 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को जीत मिली थी। आईपीएल 2023 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ टीम की कमान संभाली थी। 

अब तक कुल 9 खिलाड़ी कर चुके हैं कप्तानी 

बता दें कि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians captain) के लिए टी20 में अब तक कुल 9 खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं। जिनमें रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, रिकी पोंटिंग, शॉन पोलॉक, ड्वेन ब्रावो और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। अहम बात यह कि सूर्यकुमार यादव भी पहले एक मैच में कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें मुंबई को जीत मिली थी। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैचों में रोहित शर्मा ने कप्तानी की है। उन्होंने टीम के लिए 163 मैचों में कमान संभाली, जिसमें से 91 मैचों में उन्होंने मुंबई इंडियंस को जीत दिलवाई और 68 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बड़ी बात यह कि रोहित इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। इसके अलावा क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 55 मैचों में कप्तानी की है। 

मुंबई इंडियंस के लिए टी20 में कप्तानी (Mumbai Indians captain) करने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा- 163 मैच
  • सचिन तेंदुलकर- 55 मैच
  • हरभजन सिंह- 30 मैच
  • हार्दिक पांड्या- 14 मैच
  • कीरोन पोलार्ड- 9 मैच
  • रिकी पोंटिंग- 6 मैच
  • शॉन पोलॉक- 4 मैच
  • ड्वेन ब्रावो- एक मैच
  • सूर्यकुमार यादव- एक मैच

इसे भी पढ़ें: पृथ्वी पर सुरक्षित लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर

पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या ने संभाली थी मुंबई इंडियंस की कमान (Mumbai Indians captain) 

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान (Mumbai Indians captain) हार्दिक पांड्या ने संभाली थी। हलाँकि तब मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। टीम ने सिर्फ चार मैच ही जीते थे और वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी। ऐसे में मुंबई आईपीएल की सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है और उसका अपना फैन बेस है। कहने की जरूरत नहीं इस सीजन उनकी निगाहें खिताब जीतने पर होंगी। 

Latest News in Hindi Today Hindi news Mumbai Indians captain

#MumbaiIndians #IPL2025 #MIRohitSharma #MumbaiIndiansCaptain #CricketStats #IPLRecords #MIPaltan #T20Cricket #CricketFans #IPLHistory

Translate »