Indian Army shoots drone

Indian Army Shoots Down Pak Drone : भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा

ऑपरेशन संदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने 8-9 मई की दरमियानी रात कई जगहों से ड्रोन हमले किए। पाकिस्तान द्वारा किए भारतीय सेना ने बाकायदा मुंहतोड़ जवाब भी दिया। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना की एयर डिफेंस सिस्टम ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर 50 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन को मार (Indian Army Shoots Down Pak Drone) गिराया। जम्मू के सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा, उधमपुर और पठानकोट सहित क्षेत्रों में पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। बता दें कि पाकिस्तान की ओर से तमाम स्थानों पर भारतीय क्षेत्र में कई ड्रोन भेजने के असफल प्रयासों के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। भारतीय सेना ने इस पूरे वाकये का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन को धुंआ-धुंआ कर दिया।  भारतीय सेना ने पाकिस्तान के F-16 और JF-17 विमानों को कर (Indian Army Shoots Down Pak Drone) दिया नेस्तनाबूत  पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में कई ड्रोन हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने हमले को बेअसर कर दिया। भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने न सिर्फ हमले को बेअसर किया बल्कि पाकिस्तान के F-16 और JF-17 विमानों को नेस्तनाबूत कर (Indian Army Shoots Down Pak Drone) दिया। हालाँकि पाकिस्तान इस तरह की किसी भी तरह के हमले से इंकार कर रहा है। भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अंदर उसके एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम यानि को भी मार गिराया। गौर करने वाली बात यह कि ये हमला पाकिस्तान की सीमा में हुआ। पाकिस्तान द्वारा किये गए हमले का भारत ने माकूल जवाब दिया। सेना ने पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर दिया। इस बीच अपने आधिकारिक बयान में भारतीय सेना ने कहा कि “पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई की आधी रात को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया।” इस दौरान भारत सेना ने अपनी क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा का संकल्प दोहराया। अपने बयान में  सेना ने कहा कि “ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और संघर्ष विराम उल्लंघन को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का जबरदस्त जवाब दिया जाएगा।” OPERATION SINDOOR Pakistan Armed Forces launched multiple attacks using drones and other munitions along entire Western Border on the intervening night of 08 and 09 May 2025. Pak troops also resorted to numerous cease fire violations (CFVs) along the Line of Control in Jammu and… pic.twitter.com/WTdg1ahIZp — ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 9, 2025 भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन चलाकर 50 से अधिक (Indian Army Shoots Down Pak Drone) पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिए हैं 8-9 मई की दरमियानी रात जम्मू-कश्मीर के एयरपोर्ट समेत कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनी गई। इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान के ड्रोन को हवा में ही मार गिराया और ड्रोन भारतीय इलाके में गिर ही नहीं पाए। हमले के दौरान शहर में सायरन बजाए गए। इसके अलावा हाई अलर्ट के बीच ब्लैकआउट भी किया गया। जम्मू-कश्मीर के सटे कई इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से जम्मू के पुंछ, राजौरी, सांबा सेक्टर में भीषण गोलीबारी हुई। दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसी बौखलाहट में आकर उसने 11 जगहों पर हमले की नाकाम कोशिश (Indian Army Shoots Down Pak Drone) की। पाकिस्तान की इस नापाक कोशिश को भारतीय सेना विफल कर दिया। बता दें कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन चलाकर 50 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिए हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news  Indian Army Shoots Down Pak Drone #IndianArmy #PakDrone #LoC #BorderSecurity #DroneStrike #ArmyAction #PakistanIndia #BreakingNews #MilitaryAlert #DroneDown

आगे और पढ़ें
Effects of Ketu Mahadasha

केतु महादशा: सात वर्षों की रहस्यमयी यात्रा

केतु महादशा वैदिक ज्योतिष में एक रहस्यमयी और प्रभावशाली अवधि मानी जाती है, जो व्यक्ति के जीवन में गहरे बदलाव और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। हालांकि, इस महादशा में यदि व्यक्ति सत्कर्म करता है और भगवान शिव की उपासना करता है, तो उसे सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं। शिव पूजा से मानसिक शांति, आध्यात्मिक बल और जीवन में स्थिरता आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। केतु महादशा की अवधि और महत्व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु की महादशा लगभग सात वर्षों तक प्रभाव डालती है। इस दौरान शुरुआत में केतु की ही अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा होती है। यदि कुंडली में केतु उच्च राशि में स्थित हो, तो व्यक्ति को इस समय सकारात्मक और शुभ फल प्राप्त होते हैं। लेकिन यदि केतु नीच स्थिति में हो, तो यह जातक को मानसिक भ्रम, गलत निर्णय और करियर या व्यापार में असफलता की ओर धकेल सकता है। ऐसे समय में प्रयासों के बावजूद सफलता मिलना कठिन हो जाता है। केतु की महादशा (Ketu Mahadasha) के दौरान सूर्य, चंद्रमा और गुरु की अंतर्दशाएं शुभ फल नहीं देतीं, बल्कि चुनौतियां बढ़ा सकती हैं। इसके बाद क्रम से शुक्र और सूर्य की अंतर्दशा आती है, जिनमें भी सावधानी बरतनी चाहिए। केतु की अपनी अंतर्दशा लगभग पांच महीनों तक चलती है, उसके बाद शुक्र की बारी आती है। केतु की महादशा और गंडमूल नक्षत्र का प्रभाव ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म छह विशेष नक्षत्रों में होता है, उन्हें गंडमूल नक्षत्र का जातक माना जाता है। इनमें अश्विनी, मघा और मूल नक्षत्र विशेष रूप से केतु के प्रभाव वाले माने गए हैं। माना जाता है कि ये नक्षत्र जातक के लिए नहीं, बल्कि उसके माता-पिता के लिए कठिनाइयां ला सकते हैं। इसलिए ज्योतिषाचार्यों की सलाह होती है कि ऐसे बच्चों के जन्म के 27 दिनों के भीतर गंडमूल नक्षत्र शांति पूजा अवश्य करानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में केतु लग्न में स्थित हो, तो उसका स्वभाव आमतौर पर चिड़चिड़ा और उग्र हो सकता है। वहीं, यदि केतु के स्वामित्व वाले नक्षत्र में कई अन्य ग्रह भी मौजूद हों, तो ऐसा जातक अत्यधिक महत्वाकांक्षी और लक्ष्य को लेकर जुनूनी स्वभाव का हो सकता है। इसे भी पढ़ें:-  शिवधाम की ओर आध्यात्मिक सफर फिर से शुरू, जानिए तारीखें और पंजीकरण प्रक्रिया केतु की महादशा में राहत पाने के उपाय नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Ketu Mahadasha #KetuMahadasha #VedicAstrology #PlanetKetu #MahadashaEffects #SpiritualJourney #KarmicCycle #KetuTransit #MysticAstrology #KetuRemedies #AstrologyInsights

आगे और पढ़ें
China Changes Tone After Operation Sindoor

China Changes Tone After Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भीगी बिल्ली बना पाकिस्तान, चीन के भी बदले सुर, कही यह बड़ी बात

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ था। भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकानों पर भारत के हवाई हमलों से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। बढ़ते तनाव को देखते हुए पहले चीन पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रहा था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन के सुर बदले-बदले से नजर (China Changes Tone After Operation Sindoor) आ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने कहा कि “भारत और पाकिस्तान को क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच तनाव कम करने पर ध्यान देना चाहिए।” यही नहीं, चीन ने कहा कि “अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करना तनाव कम करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।” हम मौजूदा हालात को लेकर चिंतित (China Changes Tone After Operation Sindoor) हैं प्राप्त जानकारी के मुताबिक “चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि “हम मौजूदा हालात को लेकर चिंतित (China Changes Tone After Operation Sindoor) हैं। भारत और पाकिस्तान हमेशा एक-दूसरे के पड़ोसी रहेंगे साथ ही ये दोनों देश चीन के भी पड़ोसी हैं। चीन हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। लेकिन हम दोनों पक्षों से क्षेत्र में स्थिरता के लिए शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की भड़काऊ कार्रवाई से दूर रहने का आग्रह करते हैं।” हालांकि इस दरम्यान चीन ने यह भी कहा कि “हमें भारत की सैन्य कार्रवाई पर अफसोस है।” कहने की जरूरत नहीं, भारत ने पहलगाम घटना के बाद से ही आतंकियों को शरण देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब देने के अपने मंसूबे साफ कर दिया था। इसीके चलते बुधवार की देर रात डेढ़ बजे के आसपास की गई सेना की कार्यवाही में बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई आतंकियों के अड्डे को खत्म कर दिया है। इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान करेगा दुस्साहस तो मिल जाएगा खाक में, जानें कैसी है भारत की तैयारी बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और मुदिरके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया (China Changes Tone After Operation Sindoor) गया जानकारी के लिए भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके के जिन 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई, उनमें मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, बहावलपुर, चाक अमरू, बाग, मुजफ्फराबाद कोटली और सियालकोट शामिल है। बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और मुदिरके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया (China Changes Tone After Operation Sindoor) गया। खैर, इस बीच भारतीय सेना ने बताया कि “भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को एक नया अंजाम देते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान थल सेना, वायु सेवा और नौसेना का संयुक्त अभियान चलाया गया है, जिसमें आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला करके टारगेटेड स्ट्राइक की है।” Latest News in Hindi Today Hindi news China Changes Tone After Operation Sindoor #OperationSindoor #ChinaIndia #PakistanNews #IndiaChinaRelations #Geopolitics #ChinaUpdates #IndiaNews #DefenseNews #AsiaPolitics #WorldNews

आगे और पढ़ें
Bada Mangal

बड़ा मंगल 2025: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए इस दिन जरूर लाएं ये शुभ वस्तुएं

लखनऊ सहित उत्तर भारत में बड़े मंगल का पर्व हनुमान जी (Hanuman Ji) की कृपा प्राप्ति का विशेष अवसर माना जाता है। इस दिन बजरंगबली की पूजा और व्रत करने से संकट कटते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानें, बड़े मंगल 2025 की तिथि, महत्व और इस दिन क्या विशेष चीजें घर लाना शुभ होता है। कब है बड़ा मंगल 2025? हिंदू पंचांग के अनुसार, बड़ा मंगल (Bada Mangal) ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को मनाया जाता है। साल 2025 में ज्येष्ठ माह की शुरुआत 13 मई से हो रही है। ऐसे में बड़ा मंगल की पहली तिथि 13 मई 2025 को पड़ेगी।  पहला बड़ा मंगल: 13 मई 2025दूसरा बड़ा मंगल: 20 मई 2025तीसरा बड़ा मंगल: 27 मई 2025चौथा बड़ा मंगल: 3 जून 2025पांचवां बड़ा मंगल: 10 जून 2025 लखनऊ और उत्तर भारत में इस पर्व को बड़े श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाता है। इस दिन हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन और भंडारों का आयोजन किया जाता है। बड़ा मंगल का महत्व बड़े मंगल (Bada Mangal) का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन में हर प्रकार की बाधाएं समाप्त होती हैं और संकटों से रक्षा होती है। विशेषकर उत्तर भारत में यह पर्व बेहद लोकप्रिय है और लाखों श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। ऐसा विश्वास है कि बड़े मंगल पर हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों के कष्टों का निवारण होता है। बड़ा मंगल पर घर में लाएं ये चीजें हनुमान जी (Hanuman Ji) के प्रति श्रद्धा को व्यक्त करने के लिए सिंदूर अर्पित करना हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इसलिए, बड़े मंगल या बुढ़वा मंगल के दिन आप घर में नारंगी रंग का सिंदूर ला सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बजरंगबली को बूंदी और बेसन के लड्डू अत्यधिक प्रिय होते हैं। इस कारण, बड़े मंगल की पूजा के समय आप इन स्वादिष्ट पकवानों को हनुमान जी को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें:-  शिवधाम की ओर आध्यात्मिक सफर फिर से शुरू, जानिए तारीखें और पंजीकरण प्रक्रिया बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा कैसे करें? बड़ा मंगल (Bada Mangal) के दिन हनुमान जी (Hanuman Ji)  को प्रसन्न करने के लिए प्रात: काल स्नान करके लाल रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें और मंदिर में या घर पर पूजा का आयोजन करें। सबसे पहले एक स्वच्छ स्थान पर हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें। फिर उन्हें फूल, सिंदूर, चोला और चमेली का तेल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जप करें। भोग में गुड़-चना या बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और अंत में भक्तिपूर्वक आरती करें। आरती के बाद प्रसाद सभी भक्तों में वितरित करें। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Bada Mangal #BadaMangal2025 #HanumanJayanti #HanumanBlessings #BadaMangalPuja #AuspiciousItems #TuesdayPuja #HanumanDevotion #BadaMangalRituals #PujaEssentials #SpiritualOfferings

आगे और पढ़ें
Rajnath Confirms Ongoing operation sindoor

Operation Sindoor is ongoing: रक्षा मंत्री राजनाथ का खुलासा; ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी, 100 आतंकी मार गिराए, सभी दल देश और सेना के साथ

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में राजनीतिक दलों को ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित जानकारी दी गई। विपक्षी नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई पर गर्व जताया। इस सर्वदलीय बैठक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संसद भवन, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे भी बैठक में मौजूद रहे। सर्वदलीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए।” उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया गया। करीब 100 आतंकवादी मारे गए अभी पुख्ता जानकारी नहीं है अभी गिनती जारी है।” उन्होंने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान हमला करता है तो भारत जवाबी हमला करेगा।” पाकिस्तान को चेताते हुए सिंह ने कहा कि “हम बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। अगर पाकिस्तान करता है तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे।” रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म (Operation Sindoor is ongoing) नहीं हुआ है और यह जारी है।” हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया Operation Sindoor is ongoing) है संसद परिसर स्थित लाइब्रेरी भवन में हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि “बैठक में हमने सुना कि उन्हें क्या कहना था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि “कुछ गोपनीय जानकारी बाहर साझा नहीं की जा सकती, तो हमने उनसे कहा कि हम सभी सरकार के साथ हैं।” तो वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। जैसा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, उन्होंने (सरकार ने) कहा कि कुछ चीजें हैं जिन पर हम चर्चा नहीं करना  (Operation Sindoor is ongoing) चाहते हैं।” इसके अलावा एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि “मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए अपने सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है। मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें रेजिस्टेंस फ्रंट के खिलाफ वैश्विक स्तर पर अभियान चलाना चाहिए।” इसे भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान करेगा दुस्साहस तो मिल जाएगा खाक में, जानें कैसी है भारत की तैयारी संसद परिसर में सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर ऑपरेशन (Operation Sindoor is ongoing) के बारे में जानकारी दी दरअसल, पाकिस्तान और पीओके में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में हलचल बनी हुई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जहां पीएम नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मिले तो वहीं संसद परिसर में सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर ऑपरेशन  (Operation Sindoor is ongoing) के बारे में जानकारी दी। यह सर्वदलीय बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। विपक्ष ने कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि “वो इस मसले पर सरकार के साथ है। बता दें कि देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े कई पहलुओं की जानकारियां दी गई। बता दें कि दिल्ली के संसद परिसर में स्थित संसद लाइब्रेरी भवन में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई गई। इस बैठक की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वयं की। सरकार की ओर से बैठक में राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और किरन रिजीजू के अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हुए।  Latest News in Hindi Today Hindi news Operation Sindoor is ongoing #OperationSindoor #RajnathSingh #IndianArmy #AntiTerrorOperation #JammuKashmir #TerrorAlert #IndianDefence #ArmyNews #BreakingNews #SecurityForces

आगे और पढ़ें
CSK match highlights

CSK beats KKR : रोमांचक मुकाबले में सीएसके ने 2 विकेट से केकेआर को दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से हरा (CSK beats KKR) दिया। इस हार के साथ ही कोलकाता के लिए आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई। दरअसल, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रहाणे का यह फैसला गलत साबित हुआ। केकेआर के बल्लेबाज सीएसके की धारदार गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आये। गेंदबाजी ऐसी कि कोलकाता का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन 26 रन पर ही ढ़ेर ही गए। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। इसके अलावा आंद्रे रसल ने 38 और मनीष पांडे ने 36 रन ही बना सके। इसके अलावा युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह मुकाबले में प्लॉप रहे। जैसे-तैसे कोलकाता नाइट राइडर्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।  चेन्नई ने इस लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर (CSK beats KKR) लिया 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी की। युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 25 गेंदों में 52 रन की आतिशी पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से चेन्नई आसानी से 180 रनों के लक्ष्य का पीछा कर सकी। इसके अलावा उर्विल पटेल ने 11 गेंदों में 31 रन बनाए तो वहीं शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। इसके साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर नाबाद रहे। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने सीएसके को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य (CSK beats KKR) दिया। चेन्नई ने इस लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए इस जीत के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस रहे। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा।  इसे भी पढ़ें:- एकतरफा मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी दी शिकस्त चेन्नई के फिरकी गेंदबाज नूर अहमद ने 31 रन देकर 4 विकेट (CSK beats KKR) झटके  बात करें सीएसके की गेंदबाजी की तो इस मैच में चेन्नई की तरफ से फिरकी गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन (CSK beats KKR) किया। उन्होंने चार ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया। रही बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा गेंदबाज वैभव अरोड़ा की तो उन्होंने चेन्नई के तीन के तीन विकेट झटके। विकेट तो झटके लेकिन वो काफी महंगे साबित हुए। तीन ओवर में 16 की इकोनॉमी के साथ 48 रन दिए। उनके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए तो वहीं, फिरकी गेंदबाज मोईन अली ने 1 विकेट अपने नाम किया।  Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025 CSK beats KKR #CSKvsKKR #IPL2025 #ChennaiSuperKings #KKR #CricketMatch #IPLThriller #CSKWin #KKRDefeat #LiveCricket #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
Ajit Doval Receives Call from Pakistan

Ajit Doval Receives Call from Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद अजीत डोभाल के पास पाकिस्तान से आया इस शख्स का फोन, करने लगा मिन्नतें

मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी देर रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने पर भीषण बमबारी कर उसे नेस्तनाबूद कर दिया। 9 जगहों की गई इस भीषण बमबारी में तकरीबन 90 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर का खौफ ऐसा कि पड़ोसी मुल्क चंद घंटों में ही घुटनों पर आ गया है। हालाँकि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को आगे नहीं बढ़ाने की घोषणा की है। खैर, इस बीच पाकिस्तान ने भारतीय सेना की किसी भी कार्रवाई का माकूल जवाब देने की बात कही है। वो बात और है कि गीदङ भभकी देने में पाकिस्तान का कोई सानी नहीं है। आये दिन वो भारत को गीदड़ भभकी देता रहता है। इस बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भारत के हमले का जवाब देने की घोषणा की है। उन्होंने अपनी सेना से कहा है कि उनपर पाकिस्तान को भरोसा है और सेना अपने हिसाब से इस हमले का जवाब देगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि “भारत ने उन पर युद्ध थोपा (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) है और वह इसका करारा जवाब देंगे।  पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईएसआई के प्रमुख असीम मलिक ने की अजित डोभाल से (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) बात  खैर, इस बीच प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत द्वारा किए गए हमले के तुरंत बाद ही पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और आईएसआई के प्रमुख असीम मलिक ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) की। इस दौरान उन्होंने अजित डोभाल से गिड़गिड़ाकर मिन्नतें की। हालांकि इसे लेकर अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों के बीच क्या बात हुई है और असीम मलिक ने डोभाल से क्या गुजारिश की। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह कि अजीत डोभाल के साथ हुई मलिक की इस बातचीत की जानकारी खुद पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक इंटरव्यू में दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक न्यूज चैनल टीआरटी वर्ल्ड के रिपोर्टर ने दावा किया है कि “उसके चैनल से बातचीत में डार ने खुद बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए के स्तर पर संपर्क स्थापित हुआ है। गौरतलब हो कि लंबे अरसे से भारत और पाकिस्तान के बीच हर स्तर पर बातचीत बंद है। दरअसल, भारत की स्पष्ट नीति है कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं चल सकती। कारण यही जो, मोदी सरकार ने सभी स्तर पर पाकिस्तान का बायकॉट कर रखा है।  इसे भी पढ़ें:-  ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नहीं लिया सबक तो भारत कर सकता है इससे भी बड़ी कार्रवाई पाकिस्तान के सैन्य जनरलों यह सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का इतना कड़ा जवाब (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) देगा बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों और पाकिस्तान के सैन्य जनरलों यह सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का इतना करारा जवाब (Ajit Doval Receives Call from Pakistan) देगा। भारत ने दुनिया के सामने ऐलान किया है कि उसने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। उसका मकसद इस मसले को आगे बढ़ाना नहीं है। उसने पाकिस्तान आर्मी और आम जनता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। भारत के इस हमले के बाद दुनिया ने दोनों देशों के बीच जंग की आशंका जताई है। हालाँकि वैश्विक समुदाय ने दोनों देशों से संयम बरतने की बात कही है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Ajit Doval Receives Call from Pakistan #AjitDoval #OperationSindoor #PakistanCall #IndiaPakistanTensions #IndianIntelligence #NationalSecurity #AjitDovalNews #RAWIndia #BreakingNewsIndia #GeoPolitics

आगे और पढ़ें
Triple Blasts in Lahore

Triple Blasts in Lahore: पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक हुए 3 धमाके, पाक एयरस्पेस बंद

दुनिया भर के आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान की मुश्किलें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहाँ इंडियन आर्मी ऑपरेशन सिंदूर चालकर आतंकियों को पस्त का रखा है तो वहीं दूसरी तरफ बलोच आर्मी के फ्रीडम फाइटरों ने पाकिस्तानी सेना के नाक में दम कर रखा है। इस बीच पाकिस्तान के लाहौर में एक के बाद एक कई धमाकों (Triple Blasts in Lahore) की खबर है। जानकारी के मुताबिक ये धमाके लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट के पास हुए हैं। इसके बाद लाहौर एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक दो से तीन धामाके हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ये हमला मिसाइल से किया गया था। खबरों के मुताबिक धमाको के बाद लाहौर पुराने एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से कई उड़ाने प्रभावित हुई है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी और रॉयटर्स के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्वी शहर लाहौर में गुरुवार सुबह तीव्र विस्फोट की आवाज सुनी गई। रिपोर्ट्स की मानें तो कुल तीन धमाके हुए हैं। जिसके बाद से पूरे लाहौर में हड़कंप मच गया है। चश्मदीदों का दावा है कि यह ब्लास्ट मिसाइल से किया गया है।   धमाकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल (Triple Blasts in Lahore) आए खबर के मुताबिक लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाके में वाल्टन रोड पर स्थित वाल्टन एयरपोर्ट के पास कई धमाके (Triple Blasts in Lahore) सुने गए। धमाकों से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। चश्मदीदों ने बताया कि उन्हें धुएं का गुबार दिखाई दिया। फ़िलहाल पुलिस और बचाव दल वाल्टन रोड पर पहुंच गए हैं। ऐतिहातन लोगों को धमाके वाली जगह पर जाने से रोक दिया गया है। इसके साथ ही पूरे पाक में एयरस्पेस को बंद कर दिया गया है। इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। पाकिस्तानी की स्थानीय जियो न्यूज ने इस ब्लास्ट की खबर को कंफर्म किया है। इसे भी पढ़ें:-  ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नहीं लिया सबक तो भारत कर सकता है इससे भी बड़ी कार्रवाई पहलगाम हमले (Triple Blasts in Lahore) के बाद से ही पाकिस्तान की परेशानियों में इजाफा होता जा रहा है कहने की जरूरत नहीं कि पहलगाम हमले (Triple Blasts in Lahore) के बाद से ही पाकिस्तान की परेशानियों में इजाफा होता जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में हमला कर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत के इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के तकरीबन 90 से अधिक आतंकियों के मारे गए हैं, जिसके बाद कई आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है। तो वहीं जानकारी के मुताबिक बीएलए ने पाक सेना की एक कार को निशाना बनाया जिसमें कई सैनिकों के मरने का अंदेशा है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Triple Blasts in Lahore #LahoreBlasts #PakistanNews #BreakingNews #TerrorAttack #LahoreExplosion #PakistanAirspace #TripleBlasts #LahoreAttack #SecurityAlert #PakTerror

आगे और पढ़ें
India’s Military Operation

Operation Sindoor triggers panic in Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में मचा हड़कंप, नहीं लिया सबक तो भारत कर सकता है इससे भी बड़ी कार्रवाई

भारत द्वारा देर रात चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) मचा हुआ है। इस ऑपरेशन ने भारत ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के 9 आंतकी ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए हैं। खबर के मुताबिक तकरीबन 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार की लाशें बिछ गईं। इस अटैक में आतंकी मौलाना मसूद अजहर के परिवार के 10 और 4 करीबी भी मारे गए। यही नहीं, लश्कर चीफ हाफिज सईद को भी तगड़ी चोट लगी है और उसका खासमखास मारा गया है। भारत की स्ट्राइक से पाकिस्तान में अफरा-तफरी का माहौल है। पाकिस्तान इस कदर डरा हुआ है कि उसने भी गीदड़ भभकी देते हुए भारत को मुंह तोड़ जवाब देने की बात कही है। खैर, भारत ने दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर से अवगत करा दिया है।  भारत ने यह साफ़ किया कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद क्या था, क्यों यह जरूरी था, पूरी दुनिया को सबूत के साथ भारत ने जपाब दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही भारत ने यह भी इशारा कर दिया कि पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर अभी झांकी है।  इस दौरान वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका ने कहा कि “अगर पाकिस्तान ने दुस्साहस की तो भारत पूरी तरह से तैयार है और उसे आगे भी जवाब दि जाएगा।”  पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की पोस्ट से मचा (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) हड़कंप  खैर, यहाँ गौर करने वाली बात यह कि ठीक इसी तरह की बात आर्मी के पूर्व चीफ भी कह रहे हैं। पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे पाकिस्तानी आवाम के होश फाख्ता हो (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) गए हैं। उनके पोस्ट ने पूरे पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। दरअसल, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पोस्ट करते हुए लिखा कि “अभी पिक्चर बाकी है।” इस पर कुछ लोग लिख रहे हैं कि क्या अगला टारगेट इस्लामाबाद है? एक यूजर ने लिखा कि अभी ऐसे धमाके और होने हैं तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि “बिल्कुल सर, पिक्चर अभी बाकी है।”   इसे भी पढ़ें:-  जैश और लश्कर का हेडक्वाटर तबाह, वजह यही जो भारत ने पाकिस्तान के इन ठिकानों को बनाया निशाना भारत इससे भी बड़ा (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) कर सकता है हमला  कहने की जरूरत नहीं, भारत ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के बाद बयान दिया, उससे एक बात तो साफ है कि पाकिस्तान ने अगर भूलकर भी किसी तरह की गलती की, तो भारत इससे भी बड़ा हमला (Operation Sindoor triggers panic in Pakistan) कर सकता है। सूत्रों का तो यहाँ तक कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर तो अभी झांकी है। पाकिस्तान अगर इतने से भी सबक नहीं लेता है, तो उसे पूरी पिक्चर दिखाई जाएगी। वैसे भी आर्मी के पूर्व चीफ का यह कहना कि “पिक्चर अभी बाकी है, यह ऐसे ही नहीं हो सकता।” बता दें कि भारत के इस ऑपरेशन से पाकिस्तान में खौफ का माहौल है।  Latest News in HindiToday Hindi news Operation Sindoor triggers panic in Pakistan #OperationSindoor #IndiaPakistan #SurgicalStrike #IndianArmy #PakistanNews #BorderTension #DefenseNews #IndiaStrong #Retaliation #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Masood Azhar sister killed

Masood Azhar’s Family Killed: ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी मसूद अजहर के परिवार में मातम, बहन-बहनोई और भांजा-भांजी समेत 14 लोगों की हुई मौत

भारत ने पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से लिया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में लश्कर जैश हिजबुल के 9 आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त कर दिया है। यही नहीं, इस हमले में मसूद अजहर के अड्डे को भी नेस्तनाबूद कर दिया गया है। इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। जैश के आतंकी मसूद अजहर ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत कर खुद इस हमले की पुष्टि की। पीटीआई से बातचीत में मसूद अजहर ने कहा कि “बहावलपुर में भारतीय मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहयोगी मारे (Masood Azhar’s Family Killed) गए। भारतीय मिसाइल हमलों में मारे गए लोगों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख की बड़ी बहन और उसका पति, एक भतीजा और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इस हमले में अजहर के एक करीबी सहयोगी और उसकी मां के अलावा उसके दो अन्य करीबी साथियों की भी मौत होने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों पर हमला कर 100 से अधिक आतंकी मार गिराए हैं।  पीएम मोदी ने मासूम बच्चों, पर्दानशीं महिलाओं और बुजुर्गों को बनाया (Masood Azhar’s Family Killed) निशाना  परिवार के 10 लोगों की मौत पर मसूद अजहर ने कहा कि “अल्लाह ताला फरमाते हैं, शहीद जिंदा हैं। अल्लाह ताला उनका मेजबान है और वो अल्लाह ताला के प्यारे मेहमान हैं। मेरे परिवार के दस सदस्यों को आज रात एक साथ ये खुशी नसीब हुई। पांच मासूम बच्चे, मेरी बड़ी बहन और उनके पति, भांजा और उसकी पत्नी, भांजी और 4 करीबी साथी अल्लाह को प्यारे (Masood Azhar’s Family Killed) हो गए।” गमज़दा मसूद ने कहा कि “पीएम मोदी ने मासूम बच्चों, पर्दानशीं महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया। सदमा इतना है कि बयान नहीं किया जा सकता लेकिन कोई अफसोस, निराशा, डर या खौफ नहीं है बल्कि बार-बार दिल में आता है कि काश मैं भी चौदह सदस्यों के इस खुशकिस्मत कारवां में शामिल हो जाता। लेकिन अल्लाह ताला से मिलने का वक्त बहुत पक्का है। वो आगे-पीछे नहीं हो सकता। हमारे एक घर में कुल चार बच्चे थे। सात से तीन साल की उम्र तक। चारों एक साथ स्वर्ग सिधार गए। उनके माता-पिता अकेले रह गए, लेकिन पहली सदियों जैसी यह खुशी सिर्फ़ उन्हीं को नसीब होती है, जिन्हें अल्लाह ताला प्यार करता है।” इसे भी पढ़ें:-  जैश और लश्कर का हेडक्वाटर तबाह, वजह यही जो भारत ने पाकिस्तान के इन ठिकानों को बनाया निशाना अल्लाह ताला ने उन्हें मौत नहीं, जिंदगी (Masood Azhar’s Family Killed) दी मसूद ने कहा कि “उनके जाने का यही तय समय था। लेकिन अल्लाह ताला ने उन्हें मौत नहीं, जिंदगी (Masood Azhar’s Family Killed) दी। जमूदी की इस क्रूरता ने सारे नियम तोड़ दिए। अब वहां किसी को रहम की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। बमबारी में शहीद हुई जामा मस्जिद, सुभान अल्लाह का गुंबद, दुश्मनों पर इतना गुस्सा और भड़केगा कि उनके वंशज भी इसे याद रखेंगे, अल्लाह चाहेगा।” उसने आगे कहा कि आज चार बजे, इस बेहद खुशकिस्मत कारवां की जनाजा नमाज बहावलपुर में पढ़ी जाएगी। क्या कोई ऐसा मंदिर है जो आस्था, सम्मान और क्षमा के इस अवसर से वंचित हो।” गौरतलब हो कि ऑपरेशन सिंदूर में जैश के आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। भारत के इस हमले में मसूद के 4 करीबियों की भी मौत हुई है। मसूद अजहर ने बयान जारी करके इस बात की पुष्टि की है।  Latest News in HindiToday Hindi news Masood Azhar’s Family Killed #MasoodAzhar #OperationSindoor #PakistanStrike #AntiTerror #JaishEMohammed #BreakingNews #TerroristKilled #MasoodAzharFamily #PakistanNews #DefenseNews

आगे और पढ़ें
Translate »