Krishna Janmashtami 2025

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2025: 20 मई को लड्डू गोपाल की आराधना का शुभ दिन, जानें व्रत की तिथि, महत्व और पूजा की सही विधि

भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) के भक्तों के लिए मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) एक अत्यंत शुभ और पावन अवसर होता है। यह तिथि हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है और इसे ‘मासिक कृष्ण जन्माष्टमी’ कहा जाता है। मई माह में आने वाली मासिक जन्माष्टमी विशेष रूप से फलदायी मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन योगों का सुंदर संयोग बन रहा है, जो उपासना और व्रत को अत्यधिक प्रभावशाली बनाते हैं। इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण का व्रत रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और रात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाते हैं। मान्यता है कि मासिक जन्माष्टमी व्रत रखने से व्यक्ति को श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के समस्त संकटों से मुक्ति मिलती है। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 20 मई को सुबह 5:51 बजे से होगा और यह 21 मई को सुबह 4:55 बजे तक चलेगी। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की पूजा विशेष रूप से रात के निशीथ काल में की जाती है। इसी कारण व्रत और पूजन की सभी विधियां 20 मई को ही सम्पन्न की जाएंगी। पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त रात 11:57 बजे से 12:38 बजे तक का रहेगा, जिसे श्रीकृष्ण के प्राकट्य का सबसे पावन समय माना जाता है। मासिक जन्माष्टमी का धार्मिक महत्व हालांकि मासिक जन्माष्टमी को वैष्णव या भाद्रपद माह में आने वाली मुख्य जन्माष्टमी की तरह भव्य रूप से नहीं मनाया जाता, फिर भी इसका धार्मिक दृष्टिकोण से विशेष महत्व होता है। यह तिथि उन भक्तों के लिए विशेष होती है जो हर महीने कृष्ण की विशेष आराधना करना चाहते हैं। श्रीकृष्ण विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं, और मासिक जन्माष्टमी पर उनका व्रत करने से मन को शांति, जीवन में सकारात्मकता और आत्मबल की प्राप्ति होती है। शुभ योग ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस बार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें दुर्लभ इंद्र योग और शिववास योग प्रमुख हैं। ये दोनों योग 20 मई की रात 2:50 बजे तक प्रभावी रहेंगे। ऐसी मान्यता है कि इंद्र योग के दौरान भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की उपासना करने से भक्त को मनचाहा फल प्राप्त होता है और उसके जीवन में शुभ कार्यों में सफलता सुनिश्चित होती है। वहीं शिववास योग में राधा रानी के साथ श्रीकृष्ण की आराधना करने से जीवन की सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके अतिरिक्त, इस दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र का संयोग भी पूजन को और अधिक मंगलकारी बनाता है। इसे भी पढ़ें:- क्यों देवी यमुना कहलाती हैं ‘कालिंदी’? जानिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस दिव्य कथा लड्डू गोपाल की पूजा विधि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami) के दिन भक्त प्रातःकाल स्नान कर शुद्ध होकर भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेते हैं। फिर पूजा की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसके बाद उन्हें पंचामृत और गंगाजल मिश्रित जल से स्नान कराया जाता है। स्नान के पश्चात लड्डू गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर सुंदर श्रृंगार किया जाता है। उनके समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया जाता है। माखन-मिश्री में तुलसी डालकर भगवान को भोग अर्पित किया जाता है। अंत में मंत्र जाप कर लड्डू गोपाल की आरती की जाती है। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Masik Krishna Janmashtami #KrishnaJanmashtami2025 #LadduGopalPuja #MasikJanmashtami #KrishnaBhakti #JanmashtamiVrat #20May2025 #PujaVidhi #HinduFestival2025 #SpiritualIndia #VratMahatva

आगे और पढ़ें
Milk poisoning case

Wife poisoned her husband: शादी के तीन दिन बाद ही पत्नी ने इस वजह से पति को दिया था दूध में जहर, अदालत ने सुनाई सजा

शादी का पल किसी भी इंसान की जिंदगी के महत्वपूर्ण पलों में से एक होता है। इस दौरान दो लोगों का मिलान होता है। शादी के बंधन में बंधने के बाद लोग अपने गृहस्थ जीवन को संवारने के साथ ही भविष्य की भी योजनाएं बनाने लगते हैं। बेशक इसी को ध्यान में रखकर हर सभ्य समाज में शादी का कॉन्सेप्ट है। लेकिन क्या हो, यदि शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन या दूल्हा ही कातिल निकल जाये? निश्चित ही यह किसी सदमें से कम नहीं। बेशक यह सुनने में बड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह सच है। दरअसल, मामला है यूपी के आगरा का। बात है साल 2016 की, जहाँ एक दुल्हन ने अपनी शादी के तीन दिन बाद (Wife poisoned her husband) ही अपने पति की हत्या कर मौके से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाती है। आरोपी दुल्हन की पहचान रुबीना के रूप में हुई है और मृतक शख्स की पहचान निर्मल सिंह के रूप में हुई है।   घर की तलाशी में जेवर और नकदी दोनों थे Wife poisoned her husband) गायब  प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगरा के जगदीशपुरा के आवास विकास सेक्टर 4 में रहने वाली पीड़ित की बहन ने 25 मई 2016 को पुलिस को एक दरख्वास्त दी थी। इस दरख्वास्त में उसने बताया था कि रुबीना ने जिसकी हत्या की थी वो उसका छोटा भाई निर्मल सिंह था। उसने बताया कि “निर्मल ने 21 मई को रुबीना के साथ शादी की थी। शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था। पति-पत्नी दोनों खुश थे। इस बीच 25 मई 2016 की सुबह उनका भतीजा जब उनको उठाने के लिए गया तो निर्मल अपने बेड पर पड़े हुए मिले। काफी मशक्क्त करने के बाद भी जब वो नहीं उठे तो फिर घर के दूसरे लोगों को बुलाया गया। निर्मल को बेहोश देश आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच गौर करने वाली बात यह कि घटना के बाद से रुबीना गायब थी। खैर, इस दरम्यान जब घर की तलाशी ली गई तो घर रखे जेवर और नकदी दोनों गायब थे। लोगों का शक रुबीना पर गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी। जल्द ही पुलिस को सफलता हाथ लगी और मुखबिर की मदद से आरोपी रुबीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में तो उसने इंकार कर दिया लेकिन पुलिस की कड़ाई के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी और जल्द ही अपना अपराध कबूल कर (Wife poisoned her husband) लिया।  इसे भी पढ़ें:- अमृतसर में जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, मचा हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल पुलिस ने आरोपी रुबीना को 31 जून को कर लिया था गिरफ्तार  पुलिस की पूछताछ में आरोपी रुबीना ने बताया कि वह पहले से ही शादीशुदा है। वो तो पैसों की लालच में वह अधेड़ उम्र के पुरुषों को अपने जाल में फंसाती और फंसाकर उनसे शादी करती। और शादी करने के बाद नकदी और जेवरात लेकर गायब हो जाती थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में पता चला कि शादी के दो दिन बाद ही रुबीना ने अपने पति को दूध में जहर मिलाकर पिला दिया था। जहरीला दूध पीते ही उसकी मौत हो गई (Wife poisoned her husband) थी। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद आरोपी रुबीना को 31 जून को गिरफ्तार कर लिया था।  इसके बाद पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की। लंबे ट्रायल के बाद इस मामले में कोर्ट ने रुबीना को दोषी करार देते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और इसके साथ ही उसपर जुर्माना भी लगाया गया है। तकरीबन 9 साल पहले हुए इस हत्याकांड पर अब जाकर कोर्ट का फैसला आया है। 9 साल बाद अदालत ने सूबतों के आधार पर आरोपी दुल्हन को आजीवन कारावास की सजा के साथ-साथ 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Wife poisoned her husband #wifehusbandcrime #poisoningcase #marriagecrime #shockingnews #truecrimeindia #courtverdict #toxicrelationship #crimealert #indiannews #justice

आगे और पढ़ें
Indian-Origin Named Canada's FM

Indian-Origin Named Canada’s FM: कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने किया कैबिनेट में फेरबदल, इस भारतीय को बनाया विदेश मंत्री, क्या सुधरेंगे रिश्तें?

साल 2025 की शुरुआत में जस्टिन ट्रूडो की जगह मार्क कार्नी कनाडा के प्रधानमंत्री बने थे। अहम बात यह कि पिछले महीने ही उनकी पार्टी लिबरल को उनके नेतृत्व में चुनाव में जीत मिली थी। इस बीच मंगलवार को कनाडा के नये नवेले प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपनी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। जानकारी के मुताबिक पीएम कार्नी के नए मंत्रिमंडल से 10 से अधिक लोगों को हटाया है। हटाए गए लोगों में पूर्व रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर भी शामिल हैं। खैर, मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए उन्होंने भारतीय मूल की अनीता आनंद को अपना नया विदेश मंत्री नामित (Indian-Origin Named Canada’s FM) किया है। मेलानी जोली की जगह आनंद को विदेश मंत्री बनाया है। गौर करने वाली बात यह कि उन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। इससे पहले ट्रूडो सरकार में वो कनाडा की रक्षा मंत्री थीं। बेशक कार्नी के इस फैसले ने भारत-कनाडा के रिश्तों में सुधार की गुंजाइश को बढ़ा दिया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या अनीता आनंद के विदेश मंत्री बनने से भारत संग कनाडा केरिश्तों में सुधार होगा? दरअसल, जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आ गई थी। अब क्या मार्क कार्नी और अनीता आनंद इसे ठीक करेंगे? पेशे से वकील, प्रोफेसर और रिसर्चर रह चुकी हैं अनीता आनंद निश्चित ही आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये अनीता आनंद कौन हैं? तो आपको बता दें कि अनीता आनंद कनाडा (Indian-Origin Named Canada’s FM) की पहली हिंदू महिला सांसद और कैबिनेट मंत्री हैं। भले ही उनका जन्म भले भारत में न हुआ हो, मगर उनका ताल्लुक भारत से है। दरअसल, अनीता आनंद के माता-पिता भारत से थे। पिता तमिलनाडु तो मां पंजाब से थीं। पेशे से दोनों फिजिशियन थे। बाद में कनाडा में बस गए थे। अनीता के दादा भारत के स्वतंत्रता सेनानी थे। अनीता आनंद का जन्म केंटविले, नोआ स्कोटिया में हुआ था। उनकी दो बहनें हैं- गीता आनंद जो कि टोरंटो में एक वकील हैं, और दूसरी सोनिया आनंद, जो कि मैकमास्टर यूनिवर्सिटी में एक फिजिशियन और रिसर्चर हैं। पेशे से वकील, प्रोफेसर और रिसर्चर रह चुकी अनीता आनंद साल 1985 में ओंटारियो चली गईं थी। उन्होंने अब तक कई पदों पर काम किया है। पहली बार साल 2019 में वह ओकविले के लिए संसद सदस्य के रूप में चुनी गई थीं। उन्होंने 2019 से 2021 तक न सिर्फ सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री के रूप में कार्य किया बल्कि ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री के तौर पर भी काम किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक वक्त ऐसा भी था जब अनीता आनंद को जस्टिन ट्रूडो के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था। परिस्थितियां यदि अनुकूल होती तो कनाडा की प्राइम मिनिस्टर होती।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा नई सरकार को मजबूत जनादेश के साथ चुना है, ताकि वे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक नया आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित कर सकें खैर, इस पूरे मामले पर (Indian-Origin Named Canada’s FM) बोलते हुए पीएम कार्नी ने कहा कि “कनाडाई लोगों ने इस नई सरकार को मजबूत जनादेश के साथ चुना है, ताकि वे संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक नया आर्थिक और सुरक्षा संबंध स्थापित कर सकें और सभी कनाडाई लोगों के लिए एक मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण कर सकें।” हालाँकि इस बीच कार्नी ने बताया कि 27 मई को जब संसद फिर से शुरू होगी, तब किंग चार्ल्स तृतीय कनाडा सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए भाषण देंगे। बता दें कि चार्ल्स कनाडा में राष्ट्राध्यक्ष हैं, जो पूर्व उपनिवेशों के ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का सदस्य है। खैर, इस बीच कार्नी ने कनाडा के  यूनाइटेड किंगडम, संस्थापक राष्ट्रों और फ्रांस पर जोर देते हुए कहा कि “लगातार बढ़ते एकीकरण पर आधारित अमेरिका के साथ पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। Latest News in Hindi Today Hindi news Indian-Origin Named Canada’s FM #IndianOriginMinister, #CanadaCabinet, #ForeignMinisterCanada, #IndiaCanadaRelations, #MarkCarney, #CanadianPolitics, #IndiaCanadaTies, #CabinetReshuffleCanada, #IndianInPolitics, #CanadaNews

आगे और पढ़ें
Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action

Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action: भारत के इस एक्शन से तिलमिलाए पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारी को दिया यह आदेश

भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर की गई कार्रवाई से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। तिलमिलाहट ऐसी कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में आवंछित घोषित कर दिया। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक और उनके परिवार को 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान छोड़ने का तुगलकी फरमान जारी किया (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है।” खबर है कि पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के एक कर्मचारी को उसकी विशेषाधिकार प्राप्त स्थिति के साथ असंगत गतिविधियों में संलग्न होने के लिए अवांछित व्यक्ति घोषित किया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारी को 24 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दिया गया है।” पोस्ट में कहा गया कि “भारतीय उच्चायुक्त को आज विदेश मंत्रालय में बुलाया गया था और इस आदेश से अवगत कराया गया।”  अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) गया है गौरतलब हो कि भारत ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अदिकारी को भारत में उसकी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप नहीं होने वाली गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) था। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि “भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने को कहा गया है।” भारत के इस कदम से बौखलाए पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने 100 से अधिक आतंकवादियों के ठिकाने लगाने के लिए 9 जगहों को टारगेट किया (Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action) था। यही नहीं, पाकिस्तान के अंदर 11 एयर बेस को भी निशाना बनाया। न सिर्फ एयरबेस को निशाना बने बल्कि पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को काफी नुकसान पहुंचाया गया। बड़ी बात यह कि इस ऑपरेशन को हवाई, जमीनी और समुद्री अभियानों को संयमित तरीक़े से अंजाम दिया गया। बड़ी बात यह कि ऑपरेशन में नागरिकों को कम से कम हताहत किया गया था। बता दें कि भारत ने जम्मू-कश्मीर में हुए हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक हमले में 26 पर्यटक मारे गए थे। कहने की जरूरत नहीं कि भारत द्वारा आतंकियों पर की गई घातक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की सरकार अब बौखला चुकी है। Latest News in Hindi Today Hindi news Pakistan Summons Indian Official Over India’s Action #IndiaPakistanTension #PakistanSummons #IndianDiplomat #IndiaNews #PakistanNews #BreakingNews #DiplomaticTension #IndiaPakistan #GlobalNews #SouthAsiaNews

आगे और पढ़ें
Pakistan aggressive statement

Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की गीदड़भभकी, इसके चलते खतरे में पड़ जाएगा सीजफायर

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया, हिंदी की यह कहावत पाकिस्तान पर बखूबी बैठती है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुए सीजफायर समझौते के बाद पड़ोसी दुश्मन मुल्क पाकिस्तान ने एक बार फिर गीदड़ भभकी दी है। पाकिस्तान है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाक विदेशी मंत्री इशाक डार ने गीदड़भभकी देते गए कहा कि “अगर सिंधु जल संधि का मसला हल नहीं हुआ तो इसका मतलब नहीं रह (Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India) जाएगा।” बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमले की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को गहरा नुकसान पहुंचाया था। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा कि “अगर भारत और पाकिस्तान के सिंधु जल संधि को लेकर मसला नहीं सुलझा तो सीजफायर खतरे में पड़ सकता है। अगर यह मामला हल नहीं हुआ तो इसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा।” गौरतलब हो कि पाकिस्तान इससे पहले भी जल संधि को लेकर गीदड़भभकी दे चुका है। यही नहीं, पाकिस्तान के कई नेता भारत को परणामु बम की धमकी दे चुके हैं।  पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों के साथ-साथ कई एयरबेस को कर दिया (Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India) था तबाह  22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए कायराना हमले का बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लिया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाक और पीओके में स्थित पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों के साथ-साथ कई एयरबेस को तबाह कर दिया (Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India) था। इस हमले में 100 से आतंकियों के मारे गए थे। कहने की जरूरत नहीं, इस हमले में पाकिस्तान को बड़ा भारी नुकसान हुआ। यही नहीं, बड़ी बात यह कि यह बात खुद पाकिस्तान ने कबूल की है। उसने कहा कि “भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 11 जवान मारे गए हैं और 70 से ज्यादा जवान घायल भी हुए हैं।” इसे भी पढ़ें:- कर्रेगुट्टा हिल्स पर ‘ऑपरेशन संकल्प’ में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सली किए ढेर, 20 शवों की हुई पहचान ऑपरेशन अभी सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है गौरतलब हो कि ऑपरेशन अभी सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। इसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बीच पीएम मोदी मंगलवार सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंच (Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India) गए। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। मजे की बात यह कि पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस को उड़ाने का झूठा दावा किया था। पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर पाक को न सिर्फ करारा जवाब दे दिया बल्कि आतंकवाद के मसले को पर उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी।  Latest News in Hindi Today Hindi news Ishaq Dar’s Threat Risks Ceasefire With India #IshaqDar #IndiaPakistan #CeasefireThreat #LoC #PakistanNews #ForeignMinister #IndoPakTensions #IndiaNews #Geopolitics #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Sankashti Chaturthi 2025

संकष्टी चतुर्थी 2025: सिद्ध योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का महासंयोग, गणपति आराधना से होंगे जीवन के संकट दूर

इस बार की संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) बेहद खास मानी जा रही है क्योंकि इस पावन तिथि पर सिद्ध योग समेत कई शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। गणेश उपासकों और श्रद्धालुओं के लिए यह सुनहरा अवसर है, जब वे भगवान श्रीगणेश (Lord Ganesha) की आराधना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि इन विशेष योगों में की गई पूजा न केवल कष्टों को दूर करती है, बल्कि जीवन में उन्नति, समृद्धि और मानसिक शांति भी प्रदान करती है। एकदंत संकष्टी चतुर्थी पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 16 मई 2025 को प्रातः 4:02 बजे होगा और यह तिथि 17 मई को प्रातः 5:13 बजे समाप्त होगी। चूंकि सनातन धर्म में उदया तिथि को प्रमुखता दी जाती है, इसलिए इस बार एकदंत संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) 16 मई को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई जाएगी। संकष्टी चतुर्थी का महत्व संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) को विघ्नहर्ता और संकटमोचक श्रीगणेश (Lord Ganesha) को समर्पित किया गया है। ‘संकष्टी’ का अर्थ होता है ‘संकटों को हरने वाली’। इस दिन व्रत रखने और श्रीगणेश की विधिवत पूजा करने से जीवन के सभी कष्टों और बाधाओं का नाश होता है। विशेष रूप से इस दिन चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है, और भगवान गणेश से सुख-शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की जाती है। इस बार बन रहे शुभ योग शिववास योगइस वर्ष ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर एक अत्यंत दुर्लभ और शुभ शिववास योग बन रहा है, जो संपूर्ण रात्रि तक प्रभावी रहेगा। यह योग 17 मई को प्रातः 5:13 बजे तक रहेगा। इस शुभ अवधि में भगवान शिव, कैलाश पर्वत पर माता पार्वती के साथ विराजमान रहेंगे, जिससे यह समय आध्यात्मिक साधना और ईश्वर आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना जा रहा है। इसे भी पढ़ें:- क्यों देवी यमुना कहलाती हैं ‘कालिंदी’? जानिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस दिव्य कथा सिद्ध योगइस चतुर्थी तिथि पर सिद्ध योग का भी संयोग बन रहा है, जो 16 मई को सुबह 7:15 बजे तक प्रभावी रहेगा। सिद्ध योग को सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला योग माना जाता है। इस पावन समय में यदि श्रद्धा से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाए, तो जीवन के शुभ कार्यों में निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। कैसे प्राप्त करें संकष्टी चतुर्थी का पूर्ण लाभ नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi News Sankashti Chaturthi #SankashtiChaturthi2025 #GaneshChaturthi #SankashtiVrat #GanpatiBlessings #RaviYoga #SiddhaYoga #AmritSiddhiYoga #GanpatiPuja #HinduFestivals2025 #RemoveObstacles

आगे और पढ़ें
Indian defense cyber threats

Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor: एक तरफ जारी था ऑपेरशन सिंदूर, दूसरी तरफ हुए 15 लाख से अधिक साइबर अटैक

जम्मू-कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपेरशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुँचाया था। भारत और पाकिस्तान के बीच मची तनातनी के बीच देश में एक दो नहीं बल्कि 15 लाख से अधिक साइबर अटैक (Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor) का सामना करना पड़ा। दरअसल, महाराष्ट्र साइबर सेल अधिकारी के मुताबिक 10 लाख से भी ज्यादा साइबर हमले किए गए है। महाराष्ट्र साइबर ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की वेबसाइटों को निशाना बनाकर 15 लाख से अधिक साइबर हमले करने के लिए जिम्मेदार सात उन्नत स्थायी खतरा (एपीटी) समूहों की पहचान की है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से हैकर केवल 150 हमलों में ही सफल रहे। इस पूरे मामले पर अधिकारियों ने कहा कि “भारत और पाकिस्तान के बीच एक-दूसरे के खिलाफ सीजफायर पर बनी सहमति के बाद भी भारत सरकार की वेबसाइट को पड़ोसी देश के साथ-साथ बांग्लादेश और पश्चिम एशियाई देशों से साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है।” भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई समाप्त होने के बाद भारत की सरकारी वेबसाइट पर कम हुए साइबर (Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor) हमले  इतना ही नहीं, महाराष्ट्र साइबर के वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में उन दावों को सिरे से खारिज किया जिसमें हैकर ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आंकड़ों की चोरी की है, विमानन और नगर निगम प्रणालियों को हैक किया (Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor) है और निर्वाचन आयोग की वेबसाइट को निशाना बनाया है के दावे किये गए थे।” अधिकारी ने कहा कि “जांच में पाया गया कि भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई समाप्त होने के बाद भारत की सरकारी वेबसाइट पर साइबर हमले कम हुए, लेकिन पूरी तरह से बंद नहीं हुए। ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मोरक्को और पश्चिम एशियाई देशों से जारी हैं। आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इसी नाम से शुरू किए गए सैन्य अभियान के तहत तैयार की गई रोड ऑफ सिंदूर शीर्षक वाली रिपोर्ट में राज्य की नोडल साइबर एजेंसी ने पाकिस्तान-संबद्ध हैकिंग समूहों द्वारा शुरू किए गए साइबर युद्ध का विस्तृत विवरण दिया है।” इसे भी पढ़ें:- कर्रेगुट्टा हिल्स पर ‘ऑपरेशन संकल्प’ में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सली किए ढेर, 20 शवों की हुई पहचान ये साइबर हमले बांग्लादेश, पाकिस्तान, पश्चिम एशियाई देशों और एक इंडोनेशियाई समूह द्वारा किए गए- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव फ़िलहाल, यह रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक और राज्य खुफिया विभाग सहित सभी प्रमुख कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दी गई (Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor) है। महाराष्ट्र साइबर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने बताया कि “रिपोर्ट के अनुसार, ये साइबर हमले बांग्लादेश, पाकिस्तान, पश्चिम एशियाई देशों और एक इंडोनेशियाई समूह द्वारा किए गए। इस्तेमाल किए गए तरीकों में मैलवेयर अभियान, डिस्ट्रिब्यूटेड डेनियल-ऑफ-सर्विस (डीडीओएस) हमले और जीपीएस के माध्यम से जासूसी शामिल थी। भारतीय वेबसाइटों को भी नुकसान पहुंचाने की खबरें आईं।” उन्होंने आगे कहा कि “ऐसे कई हमलों को विफल कर दिया गया और भारत के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बचा लिया गया।” Latest News in HindiToday Hindi news Cyber Attacks Surge Amid Operation Sindoor #CyberAttacks #OperationSindoor #CyberSecurity #IndiaNews #CyberThreats #IndianArmy #HackAlert #CyberCrime #DigitalIndia #NationUnderAttack

आगे और पढ़ें
Virat Kohli retirement

Virat Kohli Seeks Peace After Retirement With Premanand संन्यास लेते ही आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज की शरण में पत्नी संग पहुंचे विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की मशहूर आध्यात्मिक संत प्रेमानंद महाराज में गहरी आस्था (Virat Kohli Seeks Peace After Retirement With Premanand) है। सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद अगले दिन यानी मंगलवार को वो प्राइवेट टैक्सी कर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मौजूद थीं। आश्रम जाकर वहां उन्होंने उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज से तकरीबन 15 मिनट बातचीत हुई, इसके अलावा बाकी समय में उन्होंने आश्रम की गतिविधियों को देखा। बता दें कि कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सुबह 7 बजे प्रेमानंद महाराज के आश्रम हिट केली कुंज पहुंचे थे। दोनों केली कुंज आश्रम में कुल 2 घंटे 20 मिनट रहे। 2 घंटे 20 मिनट रहने के बाद लगभग 9:30 के करीब में इनोवा कार में बैठ वह वापस चले गए। इस बीच उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनका यह कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था। वो प्रेमानंद के सच्चे अनुयायी हैं। जब-जब क्रिकेटर के करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ा तब तब वो पत्नी अनुष्का के साथ प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। अक्सर उनका वीडियो वायरल होता रहता है।  कोहली पहले भी पत्नी और बच्चों के साथ वृंदावन जाते रहे (Virat Kohli Seeks Peace After Retirement With Premanand) हैं पहले भी कोहली कई बार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वृंदावन जाते रहे (Virat Kohli Seeks Peace After Retirement With Premanand) हैं। इससे पहले कोहली अपने परिवार के साथ जनवरी 2023 में पहली बार जब वो संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उनके आश्रम पहुंचे थे तब उनके साथ उनका बेटा अकाय भी था। दूसरी बार इसी साल जनवरी महीने में वो यहां आए थे। विराट कोहली का वृंदावन का यह तीसरा दौरा था। सकरी गलियों से दोनों का वीडियो सामने आया है। प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दोनों को जाते देखा गया। खैर, इस बीच विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने विराट की एक तस्वीर के साथ लिखा कि “वे आंसू जो तुमने कभी नहीं दिखाए, वे आंसू जो तुमने अकेले में बहाए, वे आंसू जो तुमने कभी नहीं दिखाए…’ इस पोस्ट में अनुष्का ने विराट के संघर्ष और समर्पण को सराहा।” उन्होंने आगे लिखा कि “वह हमेशा विराट के साथ खड़ी रहीं और उनके संघर्षों को समझा।” पोस्ट में विराट को अपना घर बताते हुए अनुष्का ने कहा कि “वह खुशकिस्मत हैं कि वह उन्हें अपना जीवनसाथी मानती हैं।”  इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने कोहली ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में (Virat Kohli Seeks Peace After Retirement With Premanand) पदार्पण किया था  .बता दें कि कोहली ने जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया (Virat Kohli Seeks Peace After Retirement With Premanand) था। हालाँकि शुरुआत बहुत अच्छी नहीं थी। पहले दौरे में उन्होंने पांच पारियों में सिर्फ 76 रन ही बनाये थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने बल्ले का ऐसा जौहर दिखाया कि दुनिया वाह वाह कर उठी। साल 2012 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 213 गेंदों पर 116 रन बनाए। गौर करने वाली बात यह कि कोहली ने अपने 14 साल लंबे और शानदार टेस्ट करियर कुल 123 मैच खेले हैं। 123 मैचों में खेली 210 पारियों में उन्होंने 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। टेस्ट करियर में उन्होंने 30 शतक और 31 अर्धशतक भी जड़े हैं। रन के मामले में यह कारनामा करने वाले वो भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (15,921 रन), राहुल द्रविड़ (13,265 रन) और सुनील गावस्कर (10,122 रन) हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news Virat Kohli Seeks Peace After Retirement With Premanand #ViratKohli #PremanandMaharaj #AnushkaSharma #KohliRetirement #SpiritualJourney #ViratAnushka #KohliNews #PeaceAfterRetirement #IndianCricket #KohliAshramVisit

आगे और पढ़ें
Toxic liquor in Amritsar claims 14 lives

Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar: अमृतसर में जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, मचा हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल

अमृतसर में जहरीली शराब के चलते ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। अमृतसर स्थित मजीठा ब्लॉक के 5 गांवों में जहीरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) गई है। ये लोग भंगली, पातालपुरी, मरारी कलां, थेरेवाल और तलवंडी घुमन गांव के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को इन 5 गांवो से लोगों की संदिग्ध हालातों में मौत की खबरें आने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। खैर, पुलिस ने अब इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बताया कि मेन स्पलायर परबजीत सिंह को पकड़ लिया गया है और शराब के स्त्रोत की जांच की जा रही है। बता दें कि इस हादसे के बाद अब सूबे में पूरे नकली शराब नेटवर्क की जांच की जा रही है। यही नहीं, सरकार ने शराब माफियाओं के खिलाफ सख्ती से जांच करने के आदेश दिए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भी कहना है कि “जहरीली शराब के सेवन से 14 लोगों की मौत हुई है।” तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) है- एसएसपी मनिंदर सिंह खैर, इस पूरे मामले पर एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि “हमें कल रात सूचना मिली कि नकली शराब पीने से यहां लोगों की मौत (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) हो रही है। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में हमने मेन सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हम छानबीन कर रहे हैं कि कहां-कहां से शराब मंगाई गई है। हम पूरे तंत्र को खत्म कर देंगे। सरकार की ओर से हमें निर्देश हैं कि नकली शराब का सेवन कराने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। हमने 2 एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों की मृत्यु हो गई है और 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।”  प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोषियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और एक्साइज एक्ट  61A  के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  सरकार हर संभव मदद कर रही है, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े- डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि “मजीठा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। हमें कल रात पता चला, हमें 5 गांवों से रिपोर्ट मिली कि कल शराब पीने वालों की हालत गंभीर है। हमने तुरंत अपनी मेडिकल टीमें भेजीं। अब तक 14 लोगों की मौत हो (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) चुकी है। सरकार हर संभव मदद कर रही है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि मौतों का यह आंकड़ा न बढ़े। इसके लिए हमारी मेडिकल टीमें अभी भी घर-घर जा रही हैं। लोगों में कुछ लक्षण हों या नहीं, हम उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि हम उन्हें बचा सकें। हमने सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।”  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा स्थनीय प्रशासन की मिलीभगत से ही चलता है नकली शराब का कारोबार  बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई (Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar) हो। इससे पहले भी पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश तथा गुजरात साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से इस तरह के मामले आ आ चुके हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि स्थनीय प्रशासन की मिलीभगत से ही यह कारोबार चलता है। जब भी इस तरह की कोई बड़ी घटना होती तब प्रशासन की नींद टूटती है और लोगों की आत्मसंतुष्टि के लिए कुछ लोगों पर कार्रवाई कर देती है। कुछ दिन बाद सब पहले की तरह नार्मल हो जाता है। ऐसे में कोई और किसी की जान न जा सके इसलिए प्रशासन को जहरीली शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।   Latest News in Hindi Today Hindi news Toxic liquor claims 14 lives in Amritsar #ToxicLiquor #AmritsarTragedy #HoochDeaths #IllegalAlcohol #PunjabNews #AlcoholPoisoning #HoochTragedy #AmritsarNews #BreakingNews #LiquorDeaths

आगे और पढ़ें
Congress slams Modi

Congress Hits Back After PM Modi’s Speech: प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद हमलावर हुई कांग्रेस, कही ऐसी बात कि बीजेपी आई बैकफुट पर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद की कमर तोड़ दी। पाकिस्तान को इस कदर पस्त कर दिया कि 3 दिन के वॉर में ही घुटनों पर आ गया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहल कर दोनों देशों के बीच सीज फायर करवा कर शांति बहाल करने का क्रेडिट लिया। ध्यान देने वाली बात यह कि देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस अब तक भारत सरकार को समर्थन करते आई है। सभी विपक्षी पार्टियां एक सुर में सरकार के हर फैसले को अपना पूरा समर्थन देने की बात करती रही। लेकिन, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन के बाद एक बार पुनः इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर कई ज्वलंत सवाल उठाए हैं। गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने अपने पूरी भाषण में एक भी बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर एक शब्द नहीं (Congress Hits Back After PM Modi’s Speech) कहा। इसी से खफा होकर विपक्षी पार्टियां हमलावर हो गई है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी से एक बार फिर सर्वदलीय बैठक करने की मांग करते हुए भारत सरकार से पूछा कि “क्या भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है?” प्रधानमंत्री ने उन पर एक शब्द भी नहीं (Congress Hits Back After PM Modi’s Speech) कहा-जयराम रमेश जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया एक्स पर जयराम रमेश ने पोस्ट कर लिखा कि “प्रधानमंत्री का लंबे समय से टलता आ रहा राष्ट्र के नाम संबोधन राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ मिनट पहले किए गए खुलासों से पूरी तरह दब गया। प्रधानमंत्री ने उन पर एक शब्द भी नहीं (Congress Hits Back After PM Modi’s Speech) कहा। क्या भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता स्वीकार कर ली है? क्या भारत पाकिस्तान के साथ वार्ता के लिए किसी तटस्थ स्थल पर सहमत हो गया है? क्या अब भारत अमेरिका की इन मांगों को मान लेगा कि वह ऑटोमोबाइल, कृषि और अन्य क्षेत्रों में अपने बाज़ार खोल दे?” यही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि “प्रधानमंत्री को तत्काल सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए। कुछ तो ऐसा है जो उन्होंने पिछले बीस दिनों में सधे ढंग से टाल रखा है। आने वाले महीने सतर्क कूटनीति और सामूहिक संकल्प की मांग करेंगे। सिर्फ़ एक-दो लाइनें बोलना इस वक्त की जरूरतों का विकल्प नहीं हो सकते। हम अपनी सशस्त्र सेनाओं को बिना किसी शर्त के सलाम करते हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। हम हर समय 100% उनके साथ हैं। लेकिन प्रधानमंत्री को अब भी कई सवालों के जवाब देने बाकी हैं।” इसे भी पढ़ें:- अमेरिकी राष्ट्रपति पर भड़के शशि थरूर, कहा, “अपराधी और पीड़ित को एक जैसा दिखाने की कोशिश” मैंने उन्हें कहा कि इसे बंद करो, अगर नहीं बंद किया तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे- अमेरिकी राष्ट्रपति  गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री मोदी के (Congress Hits Back After PM Modi’s Speech) संबोधन से कुछ समय पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि “मैंने उन्हें कहा कि इसे बंद करो, अगर नहीं बंद किया तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे। इसके बाद अचानक दोनों ने कहा कि वे रुक रहे हैं।” कहने की जरूरत इस बयान से यह समझा जा सकता है कि अमेरिका ने दोनों देशों पर व्यापारिक दबाव डालकर सीमा पर गोलीबारी बंद करवाने की कोशिश की है। Latest News in HindiToday Hindi news Congress Hits Back After PM Modi’s Speech #pmmodispeech #congressvsbjp #indianpolitics #modinews #congresscomeback #politicalnews #breakingnewsindia #bjpvscongress #viralpolitics #modiinnews #trendingindia #instapolitics

आगे और पढ़ें
Translate »