PM Modi Gives Army Free Hand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी तीनों सेनाओं को खुली छूट, पाकिस्तान का सूखा हलक
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई कायराना आतंकी हमले के बाद से देश भर रोष व्याप्त है। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने की पुष्टि भी हुई है। दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात बने हुए हैं। इस बीच पाकिस्तान के भीतर भय का आलम यह है कि उसके रातों की नीदं उडी हुई है। नींद उड़ने की वजह यह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सेनाओं को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की खुली छूट (PM Modi Gives Army Free Hand) दे दी है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख और वायुसेना प्रमुख शामिल थे। इस बैठक में न सिर्फ पहलगाम हमले की विस्तार से समीक्षा की गई बल्कि आतंकवाद के खिलाफ तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा भी की गई। पीएम ने बैठक में दोहराया कि भारत का संकल्प आतंकवाद को पूरी तरह कुचलने का है। पीएम ने देश की सेनाओं की क्षमता और ताकत पर पूरा भरोसा जताया। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने हेते जरूरी कदम उठाने में (PM Modi Gives Army Free Hand) है सक्षम भारतीय सेना बैठक के दौरान पीएम ने साफ कर दिया कि “सेना को जवाबी कार्रवाई का समय, लक्ष्य और तरीका तय करने की पूरी छूट है।” उन्होंने कहा कि “सेना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कोई भी जरूरी कदम उठाने में सक्षम (PM Modi Gives Army Free Hand) है।” प्रधानमंत्री ने साफ़ करते हुए कहा कि “सेना, नौसेना और वायुसेना को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी भी तरह की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।” इस बीच पीएम ने जोर देते हुए कहा कि “भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है और सेना इस खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए स्वतंत्र है।” उन्होंने सेना की क्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “देश को अपनी सेनाओं पर पूरा भरोसा है।” इसे भी पढ़ें:- पहाड़ पर मिली नक्सलियों की सीक्रेट गुफा, एक साथ हजारों लोग छुप सकते हैं यहां, शिवलिंग और जलस्त्रोत भी मिला जम्मू-कश्मीर में अपनी चौकसी बढ़ा दी (PM Modi Gives Army Free Hand) है कहा जा रहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमलेके बाद भारत ने अपनी खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है और सीमा पार आतंकी ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। यही नहीं, सेना ने जम्मू-कश्मीर में अपनी चौकसी बढ़ा दी (PM Modi Gives Army Free Hand) है। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा खुफिया जानकारी के आधार पर आतंकियों के खिलाफ लक्षित अभियान चलाए जाने की संभावना है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर और विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन नेशनल सिक्योरिटी की बैठक भी हो सकती है। इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ ठोस रणनीति को अंतिम रूप देने की बात कही जा रही है। कहने की जरूरत नहीं, भारत के इस कदम से आतंकिस्तान की हवाइयां उड़ी हुई हैं। Latest News in HindiToday Hindi news PM Modi Gives Army Free Hand #PMModi #IndianArmy #PakistanTension #ModiOnSecurity #NationalSecurity #SurgicalStrike #ModiGovernment #MilitaryPower #DefensePolicy #IndiaFirst

