Pakistan Train Hijack

Pakistan Train Hijack: बलोच हाईजैकर के सामने पस्त हुई पाकिस्तानी सेना, रात भर चला ऑपरशन, अभी भी कई बंधक गिरफ्त में

पाकिस्तान के क्वेटा से  पेशावर के लिए रवाना हुई जाफर एक्सप्रेस के बोलन पहुंचते ही बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने ट्रेन पर हमला कर दिया। ट्रेन को हाईजैक (Pakistan Train Hijack) करने के लिए उन्होंने रेल्वे ट्रैक को ही उखाड़ दिया। रेलवे ट्रक उखाड़कर पहले ट्रेन को रोका और फिर इसके बाद उसे एक सुरंग में ले गए। जानकारी के मुताबिक ट्रेन में 450 से ज्यादा यात्री सवार थे। इसमें पाकिस्तान सेना के 140 जवानों को बंधक बना लिया गया। बता दें कि ट्रेन में पाकिस्तानी पुलिस, सेना, आतंकवाद निरोधक बल (एटीएफ) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के कर्मचारी सवार थे और ये सभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे। बहुत मुमकिन है बलोच लड़ाकों ने इन्हें ही टारगेट बनाकर हमला किया था। बीएलए की फिदायीन यूनिट और मजीद ब्रिगेड ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस बीच अपने सैनिकों को बचाने के लिए पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक करने की तैयारी की लेकिन उनकी सारी तयारी धरी की धरी रह गई। जैसे ही बलोच आर्मी को एयर स्ट्राइक की जानकारी मिली उन्होंने सीधे धमकी दी कि यदि हवाई हमला हुआ तो सभी 140 सैनिकों को मार दिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह कि ये हमला पाकिस्तान सेना पर बलोच अलगाववादियों द्वारा अबतक के सबसे बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है। बलोच विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के 30 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है।  पाकिस्तानी सेना ने बड़ा एक्शन लेते हुए 104 बंधकों को (Pakistan Train Hijack) छुड़ाया  खैर, इस बीच पाकिस्तानी सेना ने भी बड़ा एक्शन लिया है और 104 बंधकों को (Pakistan Train Hijack) छुड़ा लिया है। फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बीएलए और सेना के बीच गोलीबारी जारी है। इस दौरान हुई गोलीबारी में पाकिस्तान के कई सैनिक और बीएलए के लड़ाके मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षाबलों ने बीएलए की ओर से बंधक बनाए गए 104 लोगों को बचा लिया है। बचाए गए लोगों में 31 महिलाएं, 15 बच्चे और 58 पुरुष,शामिल हैं। साथ ही सुरक्षाकर्मी शेष यात्रियों को सुरक्षित बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना की अब तक की कार्रवाई में बीएलए के कुल 23 लड़ाकों को मार गिराया गया है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इस बीच सुरक्षा बलों की कार्रवाई के कारण आतंकवादी छोटे-छोटे समूहों में बंट गए हैं। घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दरम्यान बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि “तकरीबन 400 यात्री अभी भी ट्रेन में ही हैं, जो सुरंग के अंदर है।” उन्होंने बताया कि “सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पेशावर जाने वाली यात्री ट्रेन पर भीषण गोलीबारी की खबरों के बीच बचाव दल को मौके पर भेजा गया है।” इसे भी पढ़ें:- पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला: जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, 400 से ज्यादा यात्री बंधक बैठक के कुछ दिनों बाद ही ट्रेन हाइजैक (Pakistan Train Hijack) के कारनामे को दिया गया अंजाम  बता दें कि बलोच लड़ाके अलग बलूचिस्तान देश की जंग बरसों से लड़ रहे हैं और इस हमले के लिए पहले से प्लानिंग की जा रही थी। अभी कुछ दिन पहले ही बलोच समूहों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ एक नए हमले का ऐलान किया था। बलोच लड़ाकों ने हाल ही में सिंधी अलगाववादी समूहों के साथ युद्धाभ्यास खत्म किया है। कहने की जरूरत नहीं, अब पाकिस्तान सेना के खिलाफ विद्रोही संगठन एकजुट हो रहे हैं। सिंधी और बलोच संगठनों के एकसाथ आने से पाकिस्तान में सीपेक प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने बीआरएस यानी बलोच राजी आजोई संगर की एक बैठक हुई थी।  इस बैठक में बलोच लिबरेशन आर्मी, बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट, सिंधी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन, सिंधु देश रिवोल्यूशनरी आर्मी के कमांडर शामिल हुए थे। इस बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ बड़े ऑपरेशन का प्रस्ताव रखा गया था। कमाल की बात यह कि बैठक के कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान में ट्रेन हाइजैक (Pakistan Train Hijack) के कारनामे को अंजाम दिया गया।  Latest News in Hindi Today Hindi news Pakistan Train Hijack #PakistanTrainHijack #BalochMilitants #PakistanArmyFail #TrainHostageCrisis #BalochistanUnrest #PakCrisis #TerrorAttack #BalochRebels #PakistanNews #HijackRescue

आगे और पढ़ें
Pakistan Train Hijack-Baloch Liberation Army

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला: जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, 400 से ज्यादा यात्री बंधक

पाकिस्तान में एक बड़ी सुरक्षा चुनौती खड़ी हो गई है, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी (Baloch Liberation Army) ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। इस ट्रेन में 500 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 182 लोग अब भी BLA के कब्जे में हैं। इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। कैसे हुआ हमला? बलूच लिबरेशन आर्मी (Baloch Liberation Army) के प्रवक्ता जेयंद बलूच के अनुसार यह ऑपरेशन पहले से सुनियोजित था। BLA के लड़ाकों ने मश्कफ, धादर और बोलन इलाके में रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ा दिया, जिससे ट्रेन को रोक दिया गया। इसके तुरंत बाद, BLA के सशस्त्र सदस्यों ने ट्रेन पर कब्जा कर यात्रियों को बंधक बना लिया। प्रवक्ता के मुताबिक इस अभियान को BLA की तीन प्रमुख इकाइयों – मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और फतेह स्क्वाड ने मिलकर अंजाम दिया है। बीएलए का दावा और चेतावनी BLA ने दावा किया है कि इस हमले में अब तक 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने केवल उन यात्रियों को बंधक बनाया है, जो पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आईएसआई या एटीएफ के कर्मी थे और छुट्टी पर पंजाब लौट रहे थे। BLA के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि महिलाओं, बच्चों और बलूच समुदाय के यात्रियों को सुरक्षित रिहा कर दिया गया है। शहबाज शरीफ सरकार को चेतावनी BLA ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तानी सेना किसी भी तरह का आर्मी ऑपरेशन करती है, तो इसके परिणाम गंभीर होंगे। प्रवक्ता ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पाक सेना ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा। BLA ने अपनी अंतिम चेतावनी में साफ कहा कि यदि पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले तुरंत नहीं रोके गए, तो अगले एक घंटे के भीतर सभी बंधकों की हत्या कर दी जाएगी। BLA का कहना है कि इस खून-खराबे के लिए पूरी तरह से पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार होगी। पाकिस्तानी सेना और पुलिस की चुप्पी इस बड़े आतंकी हमले के बाद अब तक पाकिस्तान की सेना या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तानी प्रशासन अभी भी स्थिति को संभालने में संघर्ष कर रहा है। BLA की बढ़ती गतिविधियां: एक गंभीर चिंता बलूच लिबरेशन आर्मी लंबे समय से पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में अपनी स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रही है। यह संगठन पाकिस्तानी सेना और प्रशासन के खिलाफ कई हिंसक हमलों को अंजाम दे चुका है। BLA का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना बलूच नागरिकों के साथ अन्याय कर रही है और उनके संसाधनों का शोषण कर रही है। BLA द्वारा इस तरह की हाईजैकिंग की घटना ने पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसे भी पढ़ें:- स्पेन में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन, दस पाकिस्तानी भाईजान गिरफ्तार पाकिस्तान सरकार के सामने अब दो विकल्प हैं — इस पूरे घटनाक्रम पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी नजर बनाए हुए है। पाकिस्तान के लिए यह स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई है क्योंकि एक गलत कदम से सैकड़ों बंधकों की जान खतरे में पड़ सकती है। BLA का यह हमला पाकिस्तान के लिए एक बड़ी चुनौती है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पाकिस्तानी प्रशासन इस संकट का समाधान कैसे निकालता है। क्या शहबाज शरीफ सरकार बातचीत का रास्ता अपनाएगी या फिर सैन्य कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने का प्रयास करेगी? आने वाले कुछ घंटे इस पूरे घटनाक्रम के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news Pakistan Train hijack #PakistanTrain #JaffarExpress #BalochLiberationArmy

आगे और पढ़ें
Prime Minister Internship Scheme 2025

Prime Minister Internship Scheme 2025: युवाओं के लिए सुनहरा मौका

देश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अगर आप ग्रेजुएशन के बाद इंटर्नशिप का अवसर तलाश रहे हैं, तो पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 (Prime Minister Internship Scheme 2025) आपके लिए बेहतरीन मौका है। इस योजना के तहत आपको कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम करने का अनुभव मिलेगा, जो आपके करियर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। क्या है पीएम इंटर्नशिप योजना? पीएम इंटर्नशिप योजना (Prime Minister Internship Scheme) भारत सरकार के कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करना है। इस योजना के तहत 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा, जिससे वे अपने कौशल को निखार सकेंगे और कॉर्पोरेट क्षेत्र की बारीकियों को समझ पाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई इस योजना में आवेदन की अंतिम तिथि पहले 12 मार्च 2025 निर्धारित थी, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर मार्च के अंत तक कर दिया है। इससे उन उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा जो आवेदन करने से चूक गए थे। कौन कर सकता है आवेदन? पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं तय की गई हैं: 1. शैक्षिक योग्यता: 2. आयु सीमा: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज इस योजना में आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी: आवेदन फॉर्म भरते समय इन सभी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया पीएम इंटर्नशिप योजना में उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता, उम्मीदवार की प्राथमिकता और कंपनियों की आवश्यकता के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पारदर्शी होगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिलेगा। आवेदन कैसे करें? पीएम इंटर्नशिप योजना Prime Minister Internship Scheme) के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है। निम्नलिखित चरणों का पालन कर आप अपना आवेदन कर सकते हैं: इसे भी पढ़े: राजस्थान लोक सेवा आयोग में लेक्चरर पदों पर भर्ती: जानें आवेदन करने के लिए क्या है योग्यता? पीएम इंटर्नशिप योजना के फायदे इस योजना के तहत इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को कई लाभ मिलेंगे: पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 (Prime Minister Internship Scheme 2025) उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है, जो अपनी शिक्षा पूरी कर व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। इस योजना के माध्यम से युवाओं को न केवल कॉर्पोरेट दुनिया को समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे अपने करियर को नई दिशा भी दे सकेंगे। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर न करें और तुरंत pminternship.mca.gov.in पर जाकर अपना आवेदन करें। यह सुनहरा अवसर आपके भविष्य को संवार सकता है। Latest News in Hindi Today Hindi news Prime Minister Internship Scheme 2025 #PrimeMinisterInternshipScheme #InternshipScheme #PMModi #India

आगे और पढ़ें
Holika Dahan rituals

होलिका दहन की रात काले तिल और सरसों से करें ये चमत्कारिक टोटके!

होली का त्योहार न केवल रंगों और उल्लास से भरा होता है, बल्कि इसमें आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी छिपा होता है। होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष टोटके और उपायों से घर में सुख-समृद्धि और धन का अंबार लग सकता है। होलिका दहन की रात काले तिल और सरसों का उपयोग करके कुछ चमत्कारिक टोटके किए जा सकते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। आइए जानते हैं कि होलिका दहन की रात काले तिल (Black Sesame Seeds) और सरसों से कौन-से टोटके करने चाहिए और इनका क्या महत्व है। होलिका दहन का महत्व होलिका दहन (Holika Dahan) का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार प्रह्लाद और होलिका की कथा से जुड़ा हुआ है, जिसमें भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद बच गए और होलिका जल गई। होलिका दहन के दिन लोग बुराई को जलाकर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। होलिका दहन के दिन किए जाने वाले टोटके और उपायों से घर में सुख-समृद्धि और धन का अंबार लग सकता है। काले तिल (Black Sesame Seeds) और सरसों (Mustard Seeds) का उपयोग करके कुछ विशेष टोटके किए जा सकते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। भद्रा का प्रभाव और शुभ मुहूर्त इस वर्ष होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन भद्रा का प्रभाव रहेगा, जो रात 10:44 बजे समाप्त होगा। इसके बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। यह पर्व अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि यदि विधिपूर्वक पूजा की जाए, तो जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। काले तिल और सरसों का महत्व काले तिल (Black Sesame Seeds) और सरसों (Mustard Seeds) का हिंदू धर्म और ज्योतिष में विशेष महत्व है। काले तिल को शनि देव का प्रतीक माना जाता है और इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। सरसों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इसे घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए उपयोग किया जाता है। होलिका दहन (Holika Dahan) की रात काले तिल और सरसों (Mustard Seeds) का उपयोग करके कुछ विशेष टोटके किए जा सकते हैं, जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। इसे भी पढ़ें:- कब मनाई जाएगी छोटी होली, जानिए इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? होलिका दहन के खास उपाय नकारात्मक ऊर्जा से बचाव: सरसों और काले तिल (Black Sesame Seeds) को अपने ऊपर से सात बार घुमाकर होलिका की अग्नि में अर्पित करें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है। धन संबंधी समस्याओं का समाधान: होलिका दहन के बाद राख ठंडी होने पर उसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। यह आर्थिक परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए: घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं, जिससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति: होलिका की अग्नि में नारियल अर्पित करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। विशेष उपाय: देसी घी से भरा पान का पत्ता होलिका में अर्पित करें, जिससे माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। होलिका दहन के लिए आवश्यक पूजन सामग्री होलिका पूजन के लिए कच्चा सूती धागा, नारियल, गुलाल, रोली, अक्षत, धूप, फूल, बताशे, ताजा अनाज, साबूत मूंग, गांठ वाली हल्दी, एक कटोरी पानी, हवन सामग्री, गुड़, चावल, मिठाई, फल, गेहूं का आटा, फूलों की माला, घी, सरसों का तेल, मिट्टी का दीया, उपले, गंगाजल, कपूर, और धूप-अगरबत्ती जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Holika Dahan #HolikaDahan #HolikaDahan2025 #BlackSesameRituals #MustardTotka #FestivalOfFire #HoliRituals #Holi2025 #HinduTradition #SpiritualRemedies #GoodLuckRituals

आगे और पढ़ें
Tomato fever

Tomato Flu: जानें टोमेटो फ्लू के लक्षण और कारण

टोमेटो फ्लू (Tomato flu) वायरस को सबसे पहले 6 मई 2022 को भारत के केरला राज्य में पाया गया था। इसके बाद यह अन्य राज्यों जैसे हरियाणा, ओडिशा और तमिलनाडु में फैल गया। इस फ्लू को हैंड, फुट और माउथ डिजीज का दूसरा प्रकार भी कहा जा सकता है और इसे टोमेटो फीवर (Tomato fever) नाम से भी जाना जाता है। इस रोग को वयस्कों की तुलना में बच्चों में अधिक पाया गया है। इस रोग में स्किन पर टमाटर जैसे छाले हो जाते हैं, इसीलिए इसका नाम टोमेटो फ्लू (Tomato flu) या टोमेटो फीवर (Tomato fever) पड़ा। यह छाले गोल, फ्लूइड से भरे और दर्दनाक होते हैं। हालांकि, यह कंडीशन घातक नहीं है लेकिन बहुत ज्यादा संक्रामक है। आइए जानें इस समस्या के बारे में और अधिक। टोमेटो फ्लू (Tomato flu): पाएं पूरी जानकारी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (National Library of Medicine) के अनुसार टोमेटो फीवर (Tomato fever) को हैंड फुट और माउथ डिजीज का क्लीनिकल वेरिएंट माना जाता है और यह समस्या एंटरोवायरस समूह के कॉक्ससैकीवायरस ए-6 और ए-16 के कारण होती है। जानिए टोमेटो फ्लू के लक्षण (tomato flu symptoms) क्या हो सकते हैं?  टोमेटो फ्लू के लक्षण (Tomato flu symptoms) बड़े लाल रैशेज, जोड़ों में दर्द और बुखार इस डिजीज के कुछ प्राइमरी लक्षण हैं। इसके अलावा इसके अन्य लक्षण इस प्रकार हो सकते हैं: यह तो थे टोमेटो फ्लू के लक्षण (Tomato flu symptoms)। इनके अलावा भी रोगी को कुछ अन्य समस्याएं हो सकती हैं। अब जानिए क्या हैं टोमेटो फ्लू के कारण? टोमेटो फलू के कारण शुरुआत में इस बीमारी के कारणों के बारे में जानकारी नहीं थी। कई स्त्रोतों ने मच्छरों द्वारा कैरी किए जाने वाले वायरस को इसका कारण पाया। लेकिन, बाद में की गई स्टडीज से यह पता चला कि यह बीमारी टोमेटो फ्लू (Tomato flu) एंटरोवायरस समूह के कॉक्ससैकीवायरस ए-6 और ए-16 के कारण होती है। इसके अलावा, यह भी पाया गया कि चिकनगुनिया और डेंगू वायरस के अधिक प्रभाव ने कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण भारतीय बच्चों को इस रोग के प्रति अधिक संवेदनशील बना दिया है। टोमेटो फ्लू का उपचार टोमेटो फ्लू (Tomato flu) का कोई खास उपचार नहीं है लेकिन इसके लक्षणों से रोगी को राहत पहुंचाने और जटिलताओं से बचाव के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं, जैसे: इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी पीने के 8 अद्भुत फायदे: इसे पीकर करें सुबह की शुरुआत टोमेटो फ्लू से बचाव  टोमेटो फ्लू (Tomato flu) या टोमेटो फीवर (Tomato fever) से बचाव के लिए कुछ सावधानियों को बरतना जरूरी है। इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें:  नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।  Latest News in Hindi Today Hindi Tomato Fever #Tomatoflu #tomatoflusymptoms #tomatofever

आगे और पढ़ें
Lexus LX 500D

Lexus LX 500D: भारत में लॉन्च हुआ लग्जरी SUV का नया  और भी एडवांस अपडेटेड मॉडल

प्रीमियम कार निर्माता कंपनी लेक्सस ने भारतीय बाजार में अपनी नई LX 500D SUV का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस SUV दो अलग-अलग वेरिएंट अर्बन और ओवरटेल में लॉन्च किया गया है। इस गाड़ी को पहली बार जनवरी 2024 में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया गया था। लेक्सस जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा की एक सब्सिडरी है, जो प्रीमियम सेगमेंट की शानदार लग्जरी कारें बनाने के लिए मशहूर है। नई LX 500D की पेशकश के साथ, कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने का संकेत दिया है। Lexus LX 500D की कीमत और वेरिएंट्स लेक्सस ने अपने इस नए मॉडल की कीमतों में पिछले वर्जन की तुलना में बढ़ोतरी की है। इससे पहले, LX 500D की शुरुआती कीमत ₹2.83 करोड़ थी, लेकिन अब इसके अपडेटेड वर्जन की कीमत में लगभग ₹17 लाख की बढ़ोतरी हुई है। अर्बन बनाम ओवरटेल: कौन सा वेरिएंट आपके लिए सही? एक्सटीरियर डिजाइन के मामले में दोनों वेरिएंट काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन इनकी अलग-अलग ग्रिल, अलॉय व्हील्स और टायर्स का लुक अलग है।  पावरफुल इंजन और दमदार परफॉर्मेंस Lexus LX 500D को 3.3-लीटर V6 डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो इसे बेहतरीन पावर और शानदार स्पीड देता है। यह इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो न केवल स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देता है, बल्कि फ्यूल एफिशिएंसी को भी बेहतर बनाता है। सेफ्टी और फीचर्स: पहले से और भी ज्यादा है सेफ  नई LX 500D को पहले से ज्यादा सुरक्षित और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाया गया है। इसमें कंपनी ने Lexus Safety System 3.0 दिया है, जो कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स से लैस है: इसे भी पढ़ें:-  दुबई में सस्ता क्यों हैं सोना? विदेश से सोना लाने के क्या हैं नियम? लक्जरी और आराम का बेहतरीन अनुभव Lexus LX 500D SUV को सिर्फ एक SUV के रूप में नहीं, बल्कि लक्जरी ऑन व्हील्स के रूप में डिजाइन किया गया है। इसमें अपग्रेडेड सीट मसाजर सिस्टम दिया गया है, जो लंबी यात्रा के दौरान ज्यादा आरामदायक सफर का अनुभव कराता है। इसके अलावा, इस एसयूवी में अत्याधुनिक इंटीरियर, लेदर सीट्स, और हाई-टेक इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो इसे अन्य SUVs से अलग बनाता है। Lexus LX 500D क्यों पसंद किया जा सकता है?  अगर आप एक अल्ट्रा-लक्जरी SUV की तलाश में हैं, जो शानदार परफॉर्मेंस, हाई-टेक सेफ्टी फीचर्स और कम्फर्टेबल ड्राइविंग एक्सपीरियंस दे सके, तो Lexus LX 500D एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। हालांकि इसकी कीमत ₹3 करोड़ से अधिक है, लेकिन जो लोग लक्जरी और परफॉर्मेंस को महत्व देते हैं, उनके लिए यह एक परफेक्ट SUV साबित हो सकती है। Latest News in Hindi Today Hindi news LX 500D SUV #LexusLX500D #LexusIndia #LuxurySUV #SUVLaunch #CarLovers #AutomobileNews #PremiumSUV #NewCarLaunch #SUVUpdate #LuxuryCars

आगे और पढ़ें
Prisoner becomes teacher

Prisoner becomes teacher: 18 महीने से जेल में बंद कैदी बिहार में बना सरकारी टीचर, हाथ में हथकड़ी लगाए लिया नियुक्ति पत्र

दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो कोई भी काम किसी भी परिस्थिति में मुश्किल नहीं होता। इस कहावत को सच कर दिखाया है बिहार के गया के एक कैदी ने। सोचिये एक कैदी जो पीछले 18 महीनों से जेल में बंद है, उसने जेल में रहते हुए टीआरई-3 परीक्षा पास कर ली है। है न हैरत की बात। जिस तरह जेल का माहौल होता है उस माहौल में परीक्षा पास कर शिक्षक (Prisoner becomes teacher) बनना वाकई में बहुत बड़ी बात है। सुविधाओं के आभाव में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना सच में बहुत बड़ी बात है। यह घटना अपने आप में अनोखी है क्योंकि किसी कैदी को हथकड़ी पहने मंच पर नियुक्ति पत्र लेते हुए शायद ही पहले कभी देखा गया हो। बता दें कि विपिन कुमार नामक इस कैदी को टीआरई-3 परीक्षा पास करने के बाद नियुक्ति पत्र मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार को बोधगया में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने उन्हें यह नियुक्ति पत्र दिया। दरअसल, विपिन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। और वो 18 महीने से जेल में बंद हैं। हालांकि,अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं। हथकड़ी पहने हुए ही मंच पर (Prisoner becomes teacher) पहुंचे नियुक्ति पत्र लेने   कार्यक्रम में विपिन को कड़ी सुरक्षा के बीच बेऊर जेल से लाया गया था। जब उनका नाम पुकारा गया, तो वे हथकड़ी पहने हुए ही मंच पर (Prisoner becomes teacher) पहुंचे। यह नजारा वहां मौजूद सभी लोगों के लिए हैरान करने वाला था। कैदी को हथकड़ी में नियुक्ति पत्र मिलते देखकर लोग दंग रह गए। ऐसा पहली बार हुआ था कि कोई कैदी जेल में रहते हुए शिक्षक बना हो और हथकड़ी पहने नियुक्ति पत्र ले रहा हो। बता दें कि विपिन कुमार गया के मोहनपुर प्रखंड के ऐरकी गांव के रहने वाले हैं। वह 2023 में पटना के सगुना मोड़ स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाते थे। उन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। विपिन का कहना है कि “पड़ोस के एक कोचिंग संस्थान ने उन्हें साजिश रचकर फंसाया है।” जानकारी के मुताबिक उनके ऊपर अभी आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। वे पिछले 18 महीनों से बेऊर जेल में बंद हैं। शनिवार को बोधगया के महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें शिक्षक पद का नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री और गया जिला प्रभारी नीतीश मिश्रा ने उन्हें यह नियुक्ति पत्र सौंपा। इसे भी पढ़ें:-  प्रभास की फिल्म देख 24 साल के मुस्लिम युवक ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड का काटा सिर नियुक्ति पत्र मिलने के बाद (Prisoner becomes teacher) विपिन को वापस थाने ले जाया गया खैर,नियुक्ति पत्र मिलने के बाद (Prisoner becomes teacher) विपिन को वापस थाने ले जाया गया। वहां उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि “मैं शिक्षक बनकर समाज की सेवा करना चाहता हूं।” इस बीच उन्होंने आगे कहा कि “जेल से बाहर आते ही बच्चों को शिक्षित करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा। सच जल्द ही सामने आएगा।” वहीं, बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि “सरकार योग्य अभ्यर्थियों को उनका हक देने के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने आगे कहा कि “विपिन की यह कहानी समाज के लिए प्रेरणादायक हो सकती है।” Latest News in Hindi Today Hindi News Prisoner becomes teacher #PrisonerTurnsTeacher #BiharNews #InspiringStory #EducationForAll #JusticeAndReform #TeacherTransformation #ViralNews #SocialChange #HumanRights #GovernmentJob #SecondChance #UnbelievableNews #BreakingNews #IndiaUpdates #Rehabilitation

आगे और पढ़ें
Maharashtra Budget 2025

Maharashtra Budget 2025: महायुति की सरकार ने पेश किया बजट, लाडली बहनों को झटका

महाराष्ट्र में प्रचंड जीत के बाद बनी महायुति की सरकार ने सोमवार को अपना पहला बजट (Maharashtra Budget 2025) पेश किया। विधानसभा में अजित पवार और विधान परिषद में आशीष जयसवाल ने साल 2025-26 ने बजट पेश किया। गौर करने वाली बात यह कि देवेंद्र फडणवीस के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उपमुख्यमंत्री व राज्य के वित्तमंत्री अजित पवार ने साल 2025-26 के लिए 7,00,020 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि बजट से महाराष्ट्र की लाडली बहनों को उम्मीद थी। उन्हें उम्मीद थी कि वित्त मंत्री उन्हें मासिकमिलने वाली 1500 रुपये को बढ़ाकर 2100 रुपये करेंगे। लेकिन लाडले वित्त मंत्री ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वो बात और है कि बजट में उन्होंने लाडली बहनों के लिए 36,000 करोड़ रुपये का प्रावधान जरूर किया है। खैर, बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री पवार ने कहा कि “औद्योगिक नीति 2025 का उद्देश्य नए निवेश को आकर्षित करना और मेक इन महाराष्ट्र की पहल को बढ़ावा देना है। इस दरम्यान वित्त मंत्री ने दावा किया कि कुल 7 लाख करोड़ का बजट “विकसित भारत-विकसित महाराष्ट्र” के सपने को साकार करने वाला और राज्य के विकास की रफ्तार को गति देगा।” इसके साथ ही वित्त मंत्री ने सीएनजी और एलपीजी वाहनों पर मोटर वाहन कर में 1 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव किया। बेशक इससे आने वाले दिनों में एलपीजी, सीएनजी और इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों महंगी हो जाएगी। इस दौरान वित्त मंत्री ने बजट में नई औद्योगिक नीति की घोषणा की। बड़ी बात यह कि इसमें 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश और 50 लाख नई नौकरियों के पैदा होने की उम्मीद है। बजट (Maharashtra Budget 2025) में मुंबई को लेकर किए गए हैं कई बड़े ऐलान  यही नहीं बजट (Maharashtra Budget 2025) में मुंबई को लेकर कई बड़े ऐलान किए गए हैं। वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट संबोधन में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन की 140 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था को साल 2030 तक 300 बिलियन डॉलर और साल 2047 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इस हेतु उन्होंने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 7 अलग-अलग स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का व्यापारिक केंद्र बनाने का ऐलान किया है। इस सिलसिले में मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच जल्द ही मेट्रो का काम शुरू किया जाएगा। इस बारे में वित्त मंत्री ने बताया कि “अगले महीने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें संचालित होंगी। इस हवाई अड्डे का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। ठाणे में 100 बेड का अति विशेष उपचार अस्पताल बनाने का प्रस्ताव है।”  यही नहीं पवार ने यह भी कहा कि “मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में 7 जगह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का व्यापार केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है।” इसके अलावा सरकार ने ग्रामीण आवास के लिए 15,000 करोड़ रुपये के परिव्यय की घोषणा की है। सरकार का लक्ष्य 20 लाख घर बनाना है।  बजट (Maharashtra Budget 2025) में अजित पवार ने की पालघर जिले के बंदरगाह के 2030 तक चालू होने की घोषणा  इसके अलावा अपने बजट (Maharashtra Budget 2025) में अजित पवार ने पालघर जिले के बंदरगाह के 2030 तक चालू होने की घोषणा भी की। उन्होंने तीसरा हवाई अड्डा वधावन बंदरगाह के पास बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है। जानकारी के मुताबिक वहां पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक स्टेशन भी इसके इर्द-गिर्द होगा। यही नहीं पवार ने अपने बजट भाषण में जल्द ही शिरडी हवाई अड्डे पर विमानों के रात में भी उतरने की सुविधा शुरू होने की घोषणा की। बता दें कि इस दौरान वित्त मंत्री ने 45,852 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का बजट पेश किया। बजट में राजकोषीय घाटा 1,36,234 करोड़ रुपये और कुल व्यय 7,00,020 करोड़ रुपये रहने का अंदेशा जताया है। इसके अलावा राजस्व प्राप्तियां 5,60,963 करोड़ रुपये जबकि राजस्व व्यय 6,06,855 करोड़ रुपये रहने की बात कही गई है। पवार ने कहा कि “सरकार राजकोषीय घाटे को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीडीएसपी) के तीन प्रतिशत से कम रखने में सफल रही है। और राज्य का राजस्व घाटा लगातार सकल राज्य आय के एक प्रतिशत से कम रहा है।” खैर, ध्यान देने वाली बात यह कि बजट पेश करने के दौरान विपक्ष ने कई बार टिका टिप्पणी की। इस दौरान परिषद में विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट दिया। और विधान भवन की सीढ़ियों पर बैठक कर नारेबाजी की।  इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में सिर्फ हिंदू बेच सकेंगे झटका मांस, सरकार ने शुरू किया मल्हार सर्टिफिकेटन इस बजट (Maharashtra Budget 2025) की अहम बातें Latest News in Hindi Today Hindi news Maharashtra Budget 2025 #MaharashtraBudget2025 #LadkiBahinYojana #WomenEmpowerment #FinancialInclusion #AjitPawar #Mahagathbandhan #EconomicPolicy #SocialWelfare #BudgetAllocation #MaharashtraGovt

आगे और पढ़ें
Trump tariff claim

Tariff Dispute: भारत ने ट्रंप के टैरिफ वाले दावे से किया किनारा, कहा अभी कोई समझौता नहीं, बस बातचीत जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल से कनाडा, मैक्सिको और चीन समेत भारत पर टेरिफ लगाने की धमकी दी थी। यही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया था कि भारत टैरिफ कटौती पर सहमत (Tariff Dispute) हो गया है। जब कि भारत का कहना है कि “इस मुद्दे पर अमेरिका संग अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है।” हालाँकि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रंप के दावे के दो दिन बाद भारत सरकार ने सोमवार को संसदीय पैनल को ये बात बताई। संसदीय पैनल के समक्ष अपनी बात रखते हुए सरकार ने कहा कि “व्यापार शुल्क को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। इस मुद्दे के हल के लिए सितंबर तक का समय मांगा गया है।” खैर, ऐसे में बड़ा सवाल यह कि ट्रंप आखिर करना क्या चाहते हैं? यह सवाल इसलिए भी क्योंकि ट्रंप ने दावा किया था कि “भारत टैरिफ कटौती पर राजी हो गया है।” तो वहीं इस मामले पर भारत का कहना है कि “अब तक ऐसा कोई समझौता हुआ ही नहीं।” जानकारी के मुताबिक वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति को बताया कि “भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ को बहुत कम करने को लेकर अब तक कोई समझौता नहीं हुआ है। दोनों ही द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में काम कर रहे हैं। सिर्फ तत्काल टैरिफ के मुद्दे पर ही नहीं दीर्घकालिक व्यापार सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।” संसदीय समिति के कई सदस्यों ने बर्थवाल से अमेरिका-भारत व्यापार (Tariff Dispute) वार्ता पर पूछे कई प्रश्न  जानकारी के मुताबिक समिति के कई सदस्यों ने बर्थवाल से अमेरिका-भारत व्यापार (Tariff Dispute) वार्ता पर कई प्रश्न पूछे। इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि “व्यापार वार्ता के दौरान भारत के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने समिति से कहा कि “भारत मुक्त व्यापार के पक्ष में है। और व्यापार का उदारीकरण चाहता है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि “टैरिफ वॉर छिड़ने से अमेरिका समेत किसी को भी फायदा नहीं होगा, इससे मंदी के हालात पैदा हो सकते हैं।” खैर, इस दौरान कुछ संसद सदस्यों ने वाणिज्य सचिव से यह भी पूछा कि “भारत सीमा शुल्क पर अमेरिकी कदमों को लेकर मेक्सिको और कनाडा की तरह अपनी आवाज क्यों नहीं उठा रहा?” इस कड़वे सवाल पर बर्थवाल ने कहा कि “दोनों मामलों की तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि अमेरिका के उनके साथ सुरक्षा संबंधी चिंताएं और सीमा आव्रजन संबंधी मुद्दे हैं।” इस दौरान समिति से वाणिज्य सचिव ने कहा कि “भारत ऐसे उद्योगों की रक्षा करेगा जो उसकी घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए अहम हैं। भारत द्विपक्षीय रूप से सीमा शुल्क कम कर सकता है लेकिन बहुपक्षीय रूप से ऐसा नहीं कर सकता। इसी वजह से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर काम किया जा रहा है।” इसे भी पढ़ें:- स्पेन में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन, दस पाकिस्तानी भाईजान गिरफ्तार किसी को भी ट्रंप के दावों और मीडिया रिपोर्टों पर नहीं करना चाहिए भरोसा (Tariff Dispute) गौर करने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि समिति के कई सदस्यों ने ट्रंप के उस दावे पर भी चिंता जाहिर की, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत टैरिफ घटाने को राजी (Tariff Dispute) हो गया है। बता दें कि कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा, असदुद्दीन ओवैसी और टीएमसी की सागरिका घोष जैसे विपक्षी सांसदों ने इसे लेकर कई सवाल पूछे। जिस पर सुनील बर्थवाल ने कहा कि “किसी को भी ट्रंप के दावों और मीडिया रिपोर्टों पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्यों कि दोनों ही देशों के बीच समझौते पर बातचीत अभी भी जारी है। उन्होंने संसदीय समिति को बताया कि “भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार शुल्क के मोर्चे पर किसी भी तरह की प्रतिबद्धता नहीं जताई है।” Latest News in Hindi Today Hindi news Tariff Dispute #IndiaUSRelations #TariffDispute #TradeTalks #USIndiaTrade #TrumpIndia #EconomicPolicy #TariffWar #BilateralTrade #TradeNegotiations #GlobalEconomy

आगे और पढ़ें
ChampionsTrophy2025

Champions Trophy 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में इसलिए नहीं मौजूद था पीसीबी का कोई नुमाइंदा, आईसीसी ने तोड़ी चुप्पी

9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल ग्राउंड में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का खिताब अपने नाम किया था। 12 साल बाद टीम इंडिया ने खिताब पर कब्जा किया। 25 साल बाद मिली हार का बदला ले ही लिया। इधर भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी क्या जीती उधर बवाल मच गया। दरअसल, जीत के बाद जब टीम इंडिया को बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारतीय खिलाड़ियों को सफेद कोट और मैच ऑफिशियल्स को मेडल प्रदान किए। तो वहीं, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कप्तान रोहित शर्मा को ट्रॉफी सौंपी। इस दौरान मेजबान पीसीबी का कोई भी नुमाइंदा मंच पर नजर नहीं आया। फिर क्या था, यही से बवाल शुरू हो गया। इस पूरे मामले पर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि “भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती लेकिन पीसीबी का कोई प्रतिनिधि फाइनल के बाद मंच पर मौजूद नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था। उनकी यह समझ में नहीं आया कि पीसीबी से कोई वहां क्यों नहीं था।” बता दें कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान था, लेकिन भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले। यहां तक कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला भी दुबई में खेला गया और फाइनल मुकाबला भी दुबई में ही खेला गया।  पूरे मामले (Champions Trophy 2025) में अब आईसीसी ने अपनी तोड़ी चुप्पी  बवाल बढ़ता देख इस पूरे मामले (Champions Trophy 2025) में अब आईसीसी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आईसीसी के प्रवक्ता ने निजी मीडिया चैनल इंडिया टुडे से हुई बातचीत में कहा कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी उपलब्ध नहीं थे। वह दुबई में ही नहीं थे। नियम के मुताबिक, ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए केवल पदाधिकारियों को ही बुलाया जा सकता है, इसलिए पीसीबी की ओर से कोई भी ऑफिशियल इसके लिए उपलब्ध नहीं था। पाकिस्तान मेजबान था और पाकिस्तान की ओर से कोई ऑफिशियल या प्रतिनिधि वहां मौजूद होना चाहिए था। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक फाइनल के बाद पीसीबी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) सुमैर अहमद मैदान में मौजूद थे। लेकिन उन्हें समारोह में नहीं बुलाया गया। वह टूर्नामेंट के निदेशक भी हैं। इसे भी पढ़ें:- भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर जमाया कब्जा, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास व्यस्त होने के चलते पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई (Champions Trophy 2025) नहीं जा सके पीटीआई को एक सूत्र ने बताया कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी दुबई (Champions Trophy 2025) नहीं जा सके क्योंकि बतौर गृहमंत्री व्यस्त होने के चलते हुए दुबई नहीं पहुंच सके।  लेकिन पीसीबी के सीईओ को फाइनल और अवॉर्ड सेरेमनी में पाकिस्तान की नुमाइंदगी करने भेजा गया था। इस बीच उन्होंने कहा कि “किसी कारण से या गलतफहमी की वजह से उन्हें मंच पर नहीं बुलाया गया जहां से आईसीसी अध्यक्ष जय शाह,बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव देवजीत सैकिया ने मेडल और ट्रॉफी भारतीय खिलाड़ियों को प्रदान किये थे। खैर, कुछ भी पीसीबी का नुमाइंदा मौजूद न होना यह बीसीसीआई के बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है। मजे की बात यह मेजबान पाकिस्तान पहले तो खुद फाइनल से गया उसके बाद फाइनल पाकिस्तान से बाहर चला गया। यह शायद पहला वाकया होगा जब मेजबान देश से बाहर फाइनल हो रहा है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Champions Trophy 2025 #ChampionsTrophy2025 #PCB #ICCCeremonyControversy #CricketDiplomacy #ShoaibAkhtar #PakistanCricket #ICCCricket #CricketControversy #CricketNews #SportsDiplomacy

आगे और पढ़ें
Translate »