मोटोरोला (Motorola) एक अमेरिकी कंपनी है जो स्मार्टफोन (Smartphone) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस आदि का निर्माण करती है। यह कंपनी अपनी हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स और नई टेक्निक्स आदि के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि लोगों में यह कंपनी बहुत प्रसिद्ध है। मोटोरोला (Motorola) समय-समय पर नए प्रोडक्ट बाजार में लाती है। इन्ही में से एक है मोटोरोला एज 60 (Motorola Edge 60), जिसे हाल ही में भारत में लांच किया गया है। इसे कस्टमर्स 18 जून से खरीद सकते हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन ढूढ़ रहे हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानें मोटोरोला एज 60 के फीचर्स के बारे में। इसकी कीमत के बारे में भी जानना न भूलें।
मोटोरोला एज 60 (Motorola Edge 60): पाएं जानकारी
मोटोरोला एज 60 न केवल अपने फीचर्स बल्कि परफॉरमेंस के लिए भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह स्मार्टफोन (Smartphone) लेदर फिनिश के साथ है और दो रंगों में उपलब्ध है एक पैनटोन जिब्राल्टर सी और दूसरा पैनटोन शमरॉक। यह दोनों ही रंग यूजर की पसंद के अनुसार बनाया गया है। आप अपनी पसंद का फोन चुन सकते हैं। इसकी कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं, जो इसे अन्य स्मार्टफोन से अलग बनाती हैं। यह फीचर्स इस प्रकार हैं:
कैमरा
मोटोरोला एज 60 (Motorola Edge 60) ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है। इसमें 4के वीडियो रिकॉर्डिंग है। संक्षेप में कहा जाए तो अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो मोटोरोला (Motorola) का यह फोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। वीडियो और रील्स आदि में भी यह अच्छे परिणाम प्रदान कर सकता है।
डिस्प्ले
मोटोरोला एज 60 (Motorola Edge 60) में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है जो 6.7 इंच का है। यही नहीं, यह 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रहा है। यानी, इस स्मार्टफोन से आप बेहतरीन और लग्जरी अनुभव मिलता है। गेमिंग के अनुभव को भी यह स्मार्टफोन (Smartphone) बेहतरीन बना सकता है।
परफॉर्मेस
अगर मोटोरोला (Motorola) के इस इस फोन की परफॉरमेंस के बारे में बात करें तो इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 चिपसेट हैं। यही नहीं, इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज भी है। इसमें RAM बूस्ट 4.0 है जिससे यूजर्स को 24 जीबी तक की वर्चुअल रैम मिलेगी। इसकी बैटरी भी बहुत पावरफुल है। सिर्फ कुछ मिनटों तक चार्ज करने पर यह फोन पूरा दिन आपका साथ देगा। मोटोरोला एज 60 (Motorola Edge 60) फोन में 68W टर्बोपावर चार्जर और 5500mAh की बैटरी आपको मिलेगी।
कीमत
मोटोरोला का यह फोन केवल 25,999 रुपए है। फ्लिपकार्ड या अन्य वेबसाइट्स पर यह आपको मिल जाएगा। इसके साथ ही रिटेल स्टोर्स में भी यह आसानी से उपलब्ध है। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से इसे खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कस्टमर्स को बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जो लिमिटेड समय के लिए ही है और कुछ ग्राहकों को ही मिलेगा। यह डिस्काउंट 1000 रुपए तक का है। यानी, इससे मोटोरोला एज 60 (Motorola Edge 60) आपको 25,999 रुपए की जगह 24,999 रुपए में मिल सकता है। यह ग्राहकों के लिए एक सुनहरे मौके की तरह है।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
एक्सचेंज ऑफर्स के साथ भी इसे खरीद सकते हैं फोन
अगर आप चाहें तो आप एक्सचेंज ऑफर्स के साथ भी इसे खरीद सकते हैं। पुराने फोन के साथ एक्सचेंज कर के इसे खरीदने से भी आपको इसके लिए अधिक पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही आपको कंपनी इएमआई ऑफर्स भी मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए आप मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें।
Latest News in Hindi Today Hindi news Motorola Edge 60
#MotorolaEdge60 #MotorolaLaunch #Smartphone2025 #TechNews #Edge60Features






