iPhone पर मिल रहा है बंपर ऑफर क्योंकि Flipkart दे रहा है iPhone पर 25,000 की छूट

Flipkart iPhone Offer

मोबाइल फोन (Mobile phone) के बिना आजकल जिंदगी संभव ही नहीं है। लेकिन अब यह एक जरूरत से ज्यादा स्टेटस सिंबल भी बन चुका है। आईफोन (iPhone) को लोकप्रियता तो इतनी है कि जब भी कोई नया आईफोन लांच होता है, तो उसकी डिमांड इतनी होती है कि महीनों तक वो लोगों को मिलता नहीं है। इसकी लोकप्रियता के कई कारण हैं जैसे डिजाइन, उपयोगकर्ता अनुभव और सुरक्षा सुविधाएं आदि। इसके साथ ही इसकी सर्विसेज और ऐप्स भी बहुत लोकप्रिय हैं। लेकिन, अन्य मोबाइल कंपनियों की तुलना ने आईफोन (iPhone) अधिक महंगे होते हैं। लेकिन, अब आप आईफोन 15 (iPhone 15) को केवल 25 हजार में में खरीद सकते हैं। आइए जानें कहां से खरीद सकते हैं आप इसे और क्या हैं इससे जुड़े ऑफर।

कहां से खरीद सकते हैं आप किफायती आईफोन 15 (iPhone 15)?

अगर आप आईफोन (iPhone) के शौकीन हैं और इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आप कम बजट में भी अब इसे खरीद सकते हैं। आईफोन 16 सीरीज के फोन आने के बाद आईफोन 15 (iPhone 15) की डिमांड बढ़ गयी है क्योंकि यह काफी किफायती हैं। यह फोन इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि यह फोन ऑनलाइन कई प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट से आसानी से खरीद सकते हैं वो भी कम कीमत पर।

क्या हैं ऑफर? 

फ्लिपकार्ट पर यह ऑफर (Flipkart Offer) बहुत चर्चा में है। इस ऑफर से ग्राहकों को फायदा होने वाला है क्योंकि आईफोन 15  (iPhone 15) की कीमत में बड़ी कटौती की गयी है। इसे खरीद कर आपके हजारों रुपए बच सकते हैं। इस वेबसाइट पर आईफोन (iPhone) 15, 69,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है। यह फोन 128GB वेरिएंट का है। लेकिन, आपको इसे खरीदने के लिए इतने रूपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को 7% की छूट दे रही है। यानी, 69,999 रुपये के फोन पर सबसे पहले आप 7% का डिस्काउंट पा सकते हैं। यही नहीं, इसके अलावा फ्लिपकार्ट के ग्राहकों को कुछ बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं जैसे यूपीआई ट्रांजेक्शन पर  2000 रुपये तक की और छूट मिलेगी। अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको पांच प्रतिशत का कैशबैक भी मिल सकता है। 

एक्सचेंज ऑफर

फ्लिपकार्ट का आईफोन 15 (iPhone 15) ऑफर (Flipkart iPhone Offer) यहीं खत्म नहीं होता। इसमें एक एक्सचज ऑफर भी चल रहा है। यानी अगर आप अपना पुराना मोबाइल फोन (Mobile phone) एक्सचेज करना चाहते हैं, तो आपको अलग से छूट मिलेगी। यह ऑफर एक्सेचेंज ऑफर के नाम से जाना जाता है।  फ्लिपकार्ट का आईफोन ऑफर (Flipkart iPhone Offer) में आपको यह फोन बहुत ही सस्ता है। यानी अगर आप अपने पुराने फोन के साथ इसे एक्सचेंज करते हैं, तो आपको यह आईफोन 15 (iPhone 15) आपको केवल 25,849 रुपए में मिल सकता है। लेकिन, इसके साथ कुछ टर्म्स एंड कंडीशंस भी शामिल हैं जैसे आपका फोन सही कंडीशन में होना चाहिए। आपके मोबाइल फोन (Mobile phone) में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।  इसे खरीदने से पहले आप इन टर्म्स एंड कंडीशंस को अच्छे से पढ़ लें। अगर आपको ऊपर दिए डिस्काउंट के साथ ही यह ऑफर भी मिल जाता है, तो नया आईफोन 15 (iPhone 15) आपको केवल 25,849 रुपए में मिल सकता है। कंपनी इसके साथ ही एक साल की वारंटी भी दे रही है।

इसे भी पढ़ें : SNL का बंपर ऑफर: 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा रोजाना

आईफोन 15 के फीचर्स

आईफोन 15 (iPhone 15) के फीचर्स के कारण भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसके फीचर्स इस प्रकार हैं: 

  • इस फोन में रेटिना XDR डिस्प्ले है जो  6.1 इंच है। 
  • इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 एमपी है। इसके साथ ही इसका फ्रंट कैमरा 15 एमपी है।
  • अच्छी स्पीड के लिए इसमें A16 बायोनिक चिप है। यही नहीं, इसका डिजाइन भी बेहतरीन और कॉम्पैक्ट है। यानी आप इस फोन को कई भी आसानी से कैरी कर सकते हैं।

Latest News in Hindi Today Hindi news

#iPhone15 #Mobilephone #iPhone #phone #FlipkartiPhoneOffer

Translate »