हींग (Asafoetida) को असाफोटीडा के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय रसोईघर में मिलने वाले सबसे महंगे मसलों में से एक है। इसे फेरूला असाफोटीडा नाम के पौधे की जड़ से प्राप्त किया जाता है। यह एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसमें सल्फर कंपाउंड होते हैं। हींग (Asafoetida) को अपनी तेज खुशबु के लिए जाना जाता है।इसका अनोखा स्वाद खाने को और स्वादिष्ट बनाता है। आयुर्वेद (Ayurveda) में भी हींग का इस्तेमाल हेल्थ के लिए बेनेफिशियल माना गया है। इस मसाले का इस्तेमाल खाना पकाने, मेडिसिन्स को बनाने और आयुर्वेद (Ayurveda) में किया जाता है। इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं। आइए जानें कि आयुर्वेद में हींग के बेनेफिट्स (Benefits of Asafoetida in Ayurveda) क्या हैं?
आयुर्वेद में हींग के बेनेफिट्स (Benefits of Asafoetida in Ayurveda): पाएं जानकारी
हेल्थलाइन (Healthline) के अनुसार आयुर्वेद (Ayurveda) मेडिसिन में हींग (Asafoetida) को गैस और अच्छे पाचन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ब्रोंकाइटिस और किडनी स्टोन्स के उपचार में इसे फायदेमंद माना गया है। पाएं जानकारी आयुर्वेद में हींग के बेनेफिट्स (Benefits of Asafoetida in Ayurveda) के बारे में।
डायजेस्टिव हेल्थ के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद (Ayurveda) में हींग (Asafoetida) को एक महत्वपूर्ण औषधि माना जाता है, जिनसे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का इलाज संभव है। ऐसा माना गया है कि इसके सेवन से पाचन तंत्र सही रहता है और कई पेट सम्बन्धी समस्याओं से आराम मिलता है जैसे गैस, एसिडिटी और अपच आदि।
सांस समस्याओं से राहत
हींग (Asafoetida) को सांस से जुडी समस्याओं से राहत पाने में भी फायदेमंद पाया गया है जैसे अस्थमा। इसके साथ ही इसे इस्तेमाल से सर्दी-जुकाम में होने वाली परेशानियों से राहत पाने में मदद मिलती है।
दर्द से मिली आराम:
हींग (Asafoetida) में दर्द को दूर करने कि प्रॉपर्टीज होती हैं। ऐसा माना गया है कि इसके इस्तेमाल से जॉइंट्स और मसल्स को कम करने में सहायता मिलती है।
इम्युनिटी हो मजबूत
हींग में अन्य गुणों के साथ ही एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यही नहीं, हींग (Asafoetida) को कफ और वात दोषों को बैलेंस करने में फायदेमंद माना गया है।
इसे भी पढ़ें: इस National Infertility Awareness week जानिए क्यों जरूरी है यंग महिलाओं में फर्टिलिटी टेस्टिंग?
आयुर्वेद में हींग के बेनेफिट्स (Benefits of Asafoetida in Ayurveda) के बारे में आप जान गए होंगे। हींग से बना चूर्ण डायजेस्टिव सिस्टम को सही बनाए रखने और सांस सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। हींग (Asafoetida) की जेली को दर्द दूर करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसके तेल के प्रयोग से जॉइंट्स और बॉडी पेन आदि से आराम पाने में मदद मिलती है। ऐसा भी माना गया है कि हींग (Asafoetida) एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidant) का अच्छा स्त्रोत हैं, लेकिन इसके बारे में अभी लिमिटेड रिसर्च की गयी हैं और अधिक रिसर्च की जानी जरूरी है। आप दाल, सब्जी, सूप आदि में ड़ाल कर हींग (Asafoetida) का इस्तेमाल कर के इसके फायदों को पा सकते हैं।
नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।
Latest News in Hindi Today Hindi Asafoetida Benefits
#Asafoetida #Ayurveda #BenefitsofAsafoetidainAyurveda #BenefitsofAsafoetida






