कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Terrorist attacks) ने हर भारतीय को झिंझोर कर रख दिया है। इस हमले में लगभग 28 पर्यटकों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए हैं। आतंकवादियों ने इसमें केवल पुरुषों को ही टारगेट किया। इसमें से अधिकतर पुरुष अपने परिवार का एकमात्र सहारा यानी कमाई करने वाले थे। जिस भी परिवार ने अपने घर में सदस्यों को खोया है, उनकी भरपाई तो कोई नहीं कर सकता। लेकिन, एक सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इन परिवारों को अपने भविष्य के लिए नए सिरे से संघर्ष करना होगा और अपने परिवार का पालन-पोषण करना होगा। ऐसे में एक सवाल यह भी है कि क्या आतंकी हमलों में इंशोरेंस मिलता है (Is there insurance available in case of terrorist attacks) या नहीं? आइए जानें इसके बारे में।
क्या आतंकी हमलों में इंशोरेंस मिलता है (Is there insurance available in case of terrorist attacks)?
पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Terrorist attacks) में कई निर्दोष लोगों की जान गई लेकिन यह कश्मीर यात्रा उनके लिए पूरी जिंदगी के लिए न भूलने वाला गम दे गई है। अन्य संकटों के साथ ही जो एक बड़ा संकट पीड़ित परिवारों पर मंडरा रहा है वो हे आर्थिक संकट। हालांकि, सरकार और समाज को इन परिवारों की मदद करनी चाहिए और उन्हें आर्थिक और भावनात्मक स्पोर्ट देना चाहिए। लेकिन, आपको बता दें कि आतंकी हमलों में इंशोरेंस (Insurance) भी मिलता है। हालांकि, यह सब इंशोरेंस पॉलिसी (Insurance policy) के टाइप और अन्य शर्तों पर निर्भर करता है। कुछ इंशोरेंस पॉलिसी (Insurance policy) आतंकी हमलों के लिए कवरेज प्रदान करती हैं:
- जीवन बीमा: अधिकतर जीवन इंशोरेंस पॉलिसी (Insurance policy) आतंकी हमलों के कारण होने वाली मौतों के लिए कवरेज प्रदान करती हैं।
- व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: इस पॉलिसी में आतंकी हमलों के कारण लगने वाली चोट या अन्य समस्याओं के लिए कवरेज प्रदान करने का प्रावधान है।
- घर और संपत्ति बीमा: यह इंशोरेंस पॉलिसी (Insurance policy) से हमलों की वजह से हुई संपति या घर को हुए नुकसान के लिए कवरेज प्रदान करती है।
- कार बीमा: कार इंशोरेंस पॉलिसी (Insurance policy) आतंकी हमले (Terrorist attacks) के कारण अगर गाडी को नुकसान हुआ हो, तो उसके लिए कवरेज देती हैं।
इसे भी पढ़ें:- सरकारी स्कीम से पाएं 20 लाख तक का लोन, कारोबार को दें नई दिशा
आपको इस सवाल का उत्तर मिल गया होगा कि क्या आतंकी हमलों में इंशोरेंस मिलता है (Is there insurance available in case of terrorist attacks)? लेकिन, इससे जुड़ी कुछ खास चीजें भी जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पॉलिसी की शर्तें आतंकी हमलों के लिए कवरेज निर्धारित करती हैं। इसलिए, इंशोरेंस पॉलिसी लेने से पहले इनकी शर्तों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इसके साथ ही आतंकी हमले (Terrorist attacks) के बारे में क्लेम प्रोसेस थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं और इसमें बहुत अधिक समय भी लग सकता है।
Latest News in Hindi Today Hindi news
#Insurance #insurancepolicy #Isthereinsuranceavailableincaseofterroristattacks #terroristattacks #attacks






