Baloch Liberation Army attack

Baloch Liberation Army attack: बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को बनाया निशाना, आईईडी ब्लास्ट के जरिए 10 जवानों को गिराया मार

एक तरफ जहाँ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है तो वहीं दूसरी तरफ बलूचिस्तान की बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने अब इस तनाव का फायदा उठाना शुरू कर दिया। दरअसल, बीएलए ने बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से हमला करना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बलूचिस्तान के फ्रीडम फाइटर्स ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को रिमोट कंट्रोल आईएडी की जरिए निशाना बनाया (Baloch Liberation Army attack) है। फ्रीडम फाइटर्स द्वारा किये इस विस्फोट में 10 पाकिस्तानी सेना के जवानों की मौत हो गई। गौर करने वाली बात यह कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बाकायदा एक वीडियो भी जारी किया है। जारी इस वीडियो में बम विस्फोट का वीडियो भी है। बीएलए ने इस हमले को अपनी आजादी की लड़ाई का हिस्सा बताया है।  बलूची ने पाकिस्तान सेना को (Baloch Liberation Army attack) लगाया ठिकाने  न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक क्वेटा से तकरीबन 30 किमी दूर मार्गट चौकी के पास सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया। इस बीच बीएलए ने कहा कि “दुश्मन के खिलाफ हमारा ऑपरेशन तेजी से जारी रहेगा।” बड़ी बात यह कि बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा जारी हमले का वीडियो शेयर करते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा “बलूची ने पाकिस्तान सेना को ठिकाने (Baloch Liberation Army attack) लगाया। पाकिस्तान अब हमारे टुकड़े टुच्चे गैंग की तरह टुकड़े टुकड़े हो जाएगा,56 इंच।” गौरतलब हो कि लंबे अरसे से बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान से अलग होने के लिए युद्ध छेड़ रखा है। आये दिन वहां पाक की कायर आर्मी निर्दोष बलोचों पर जुल्म करती रहती है।  इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र छोड़ने के लिए पाकिस्तानियों को मिला 48 घंटे का समय, सीएम फडणवीस के सख्त फरमान से मची खलबली बहुत मुमकिन है कि बलूचिस्तान आने वाले समय में एक नए देश के रूप में मान्यता (Baloch Liberation Army attack) प्राप्त कर ले View this post on Instagram A post shared by JaiRashtra_News (@jai.rashtranews) आज़ादी के बाद से ही बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होने के लिए जूझ रहा है। ऐसे में बलूच के लड़ाकों की मुठभेड़ पाक आर्मी से होती रहती है। अभी हाल ही बलोच लड़ाकों ने में क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया (Baloch Liberation Army attack था। इस ट्रेन में लगभग 500 से अधिक पैसेंजर सवार थे। इसके बदले बलोचों ने पाकिस्तानी हुकूमत से जेल में बंद बलूच कार्यकर्ताओं, गायब लोगों, लड़ाकों, राजनैतिक कैदियों और अलगाववादियों की बिना शर्त रिहाई की मांग की थी। खैर, ट्रेन को हाईजैकरों से मुक्त कराने के लिए 48 घंटे तक पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाया था। बीएलए ने  इस ऑपरेशन में 100 पाक आर्मी के जवानों को मार गिराने का दावा किया था। माजूदा माहौल को देखते हुए बहुत मुमकिन है कि बलूचिस्तान आने वाले समय में एक नए देश के रूप में मान्यता प्राप्त कर ले।  Latest News in Hindi Today Hindi Baloch Liberation Army attack #BalochLiberationArmy #BLA #PakistanArmy #IEDBlast #Balochistan #TerrorAttack #PakistanNews #BLAAttack #SecurityBreach #MilitaryNews

आगे और पढ़ें
West Bengal Teacher News

Muslim teacher leaves Islam: पहलगाम हमले से आहत पश्चिम बंगाल के मुस्लिम टीचर ने इस्लाम त्यागते हुए कही यह बड़ी बात

 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले में 26 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। कुल 28 टूरिस्टों ने इस हमले में जान गंवाई थी, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी थे। इस हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। निश्चित ही इस घटना को कभी भुलाया जा सकता है। इस घटना को लेकर देश के साथ-साथ दुनिया भर के अमन पसंद लोगों में रोष व्याप्त है। लोग इस बात को लेकर इस कदर चिंतित हैं कि भला कोई कैसे इस तरह धर्म पूछ कर किसी को मार सकता है? इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दुनिया का सबसे बड़ा धर्म मानवता है। मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। पहलगाम की घटना का असर ऐसा कि लोग अपने आप विशेष धर्म से जोड़ने से भी शर्मिंदा महसूस करने लगे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं पश्चिम बंगाल से जिनका ह्रदय इस कदर द्रवित हुआ कि उन्होंने अपना मजहब ही (Muslim teacher leaves Islam) छोड़ दिया। दरअसल, इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम टीचर साबिर हुसैन ने इस्लाम मजहब छोड़ने का फैसला लिया है। यह फैसला स्वतंत्र रूप से (Muslim teacher leaves Islam)  लिया है बता दें कि पहलगाम में आतंकियों ने लोगों का धर्म देखकर और कलमा पढ़वाकर निर्दोष लोगों को मारा था। इससे साबिर हुसैन इस कदर आहत हुए कि इस्लाम छोड़ने का ही मन बना लिया। वो दक्षिण 24 परगना जिले के बादुरिया स्थित निर्माण आदर्श विद्यापीठ में विज्ञान के शिक्षक हैं। स्कूल टीचर साबिर हुसैन ने कहा है कि “देश में आए दिन मजहब के नाम पर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वो बेहद दुखी हैं।” पहलगाम आतंकी हमले से आहत साबिर हुसैन ने इस्लाम छोड़ने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। साबिर हुसैन के मुताबिक उन्होंने यह फैसला स्वतंत्र रूप से (Muslim teacher leaves Islam)  लिया है और कहा है कि उनकी पत्नी और उनके बच्चे जो भी रास्ता चुने वह उन्हें पूरी आजादी देंगे। इसे भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान मैं सिर्फ एक इंसान के रूप में जाना जाना चाहता हूं, किसी धार्मिक पहचान की वजह से (Muslim teacher leaves Islam) नहीं स्थनीय मीडिया से बात करते हुए साबिर हुसैन ने कहा कि “हिंसा फैलाने के लिए बार-बार धर्म का गलत इस्तेमाल किया जाता है, जो सही नहीं है।” उन्होंने इसपर आगे कहा कि “मैं किसी धर्म का अनादर नहीं कर रहा हूं। यह मेरा निजी फैसला है। मैंने देखा है कि किस तरह हिंसा फैलाने के लिए एक हथियार के रूप में धर्म का इस्तेमाल किया जाता है। कश्मीर में ऐसा कई बार हुआ है। मैं अब इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।” व्यथित मन से उन्होंने आगे कहा कि “मैं सिर्फ एक इंसान के रूप में जाना जाना चाहता हूं, किसी धार्मिक पहचान की वजह से (Muslim teacher leaves Islam) नहीं। इसलिए मैं कोर्ट में आवेदन करने आया हूं। पहलगाम जैसी हिंसक घटनाओं में महजब का गलत इस्तेमाल किया जाता है। किसी को उसके धर्म की वजह से मारना कैसे ठीक है? ये मुझे बहुत आहत करता है।” वो यहीं नहीं रुके, साबिर ने आगे कहा कि “मौजूदा माहौल पर टिप्पणी करते हुए हुसैन ने कहा कि वह ऐसी दुनिया में नहीं रहना चाहते हैं, जहां सब कुछ मजहब के इर्द-गिर्द घूमता रहता है। आजकल सब कुछ धर्म के इर्द-गिर्द घूमता हुआ लगता है। मैं ऐसी दुनिया में नहीं रहना चाहता।”  Latest News in Hindi Today Hindi Muslim teacher leaves Islam #MuslimTeacher #LeavesIslam #PahalgamAttack #ReligiousConversion #WestBengalTeacher #IslamToHumanity #FaithChange #AfterPahalgamAttack #NewsUpdate #ViralNews

आगे और पढ़ें
Income tax

टैक्स पेमेंट हुआ आसान: आयकर विभाग ने शुरू की ‘ई-पे टैक्स’ सुविधा

इनकम टैक्स (Income tax) भरना न केवल हर नागरिक की जिमेदारी है बल्कि इससे देश के विकास में भी सहयोग होता है। हर नागरिक के लिए हर साल इनकम टैक्स (Income tax) रिटर्न भरना बहुत जरूरी है। इनकम टैक्स रिटर्न को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया भरा जा सकता है। इसे भरते हुए सही जानकारी देना आवश्यक है। इसके लिए इनकम टैक्स (Income tax) एक्सपर्ट की सलाह भी ली जा सकती है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने अब अपने पोर्टल पर भी ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से लोगों के लिए अपने टैक्स का भुगतान करना बहुत आसान हो जाएगा। ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा को हाल ही में शुरू किया गया है। आइए जानें इस सुविधा के बारे में विस्तार से। ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा क्या है?  टैक्स पे करने के लिए लोगों को आसानी हो, इसके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने अपनी ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल पर ‘ई-पे टैक्स’ (e-Pay Tax) फैसिलिटी शुरू की है। इससे यूजर आसानी से घर बैठे ही अपना टैक्स भर सकते हैं। इससे वो बैंक में लाइन्स और अन्य परेशानियों से बचेंगे और उनके समय की भी बचत होगी। इससे एक फायदा यह भी होगा कि वो इस फैसिलिटी से समय पर टैक्स भर पाएंगे। इससे यूजर अपने डेबिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग आदि से भुगतान कर सकते हैं। संक्षेप में कहा जाए तो यह फैसिलिटी यूजर्स की सुविधा के लिए दी जा रही है ताकि यूजर बिना किसी प्रॉब्लम के अपना टैक्स भर सकें। ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा क्यों दी जा रही है? इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) यह सुविधा अपने यूजर्स को दे रहा है और इसके पीछे उनके कई उद्देश्य हैं, जैसे: इसे भी पढ़ें:- क्या आतंकी हमलों में पीड़ित परिवार को मिलता है इंशोरेंस? यह तो थी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) द्वारा दी जाने वाली ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) सुविधा के बारे में । उम्मीद है कि आने वाले समय में यह सुविधा बहुत फायदेमंद साबित होगी। इससे न केवल यूजर्ज को टैक्स (Tax) पे करने में आसानी होगी बल्कि वो समय पर इसका भुगतान कर पाएंगे। यही नहीं इससे टैक्स पे करने वाले लोग अपने टैक्स से सम्बन्धित पूरी जानकारी भी पा सकते हैं जिससे किसी भी तरह की गलती की संभावना कम होगी। इसके साथ ही ई-पे टैक्स (e-Pay Tax) से अधिक से लोग अपना टैक्स भर पाएंगे और इससे जुडी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  #incometax #e-PayTax #IncomeTaxDepartment #IncomeTaxreturn

आगे और पढ़ें
CSK vs SRH Result SRH Beats CSK by 5 Wickets

CSK vs SRH result: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स दी 5 विकटों से मात 

25 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला (CSK vs SRH result) गया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में हैदराबाद की टीम ने चेन्नई को उसी के घर में 5 विकेट से मात दे दी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया। हैदराबाद की जीत में कामेंदु मेंडिस ने अहम भूमिका निभाई। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद की यह तीसरी जीत है। ध्यान देने वाली बात यह कि यह आईपीएल में पहली बार हुआ है जब सनराइजर्स हैदराबाद में सीएसके को उसी के घर में मात दी है। दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उनकी आधी टीम 114 रन पर पवेलियन लौट चुकी थी। सीएसके के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली। डेवाल्ड ब्रेविस के बाद दीपक हुडा ने 21 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम के स्कोर को 154 रनों तक पहुँचाया। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत (CSK vs SRH result) अच्छी नहीं रही हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने चेन्नई के बल्लेबाज इस कदर बेबस नजर आये कि 9.5 ओवर्स में 154 रन पर ही पूरी की पूरी टीम सिमट गई।सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से हर्षल पटेल ने कुल 4 विकेट झटके तो वहीं तो वहीं पैट कमिंस और जयदेव उनादकट 2-2 विकेट जबकि मोहम्मद शमी और कामेंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट हासिल (CSK vs SRH result) किया। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिए गए 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने दूसरे गेंद पर ही अभिषेक शर्मा के रूप में अपना विकेट गंवा दिया। अभिषेक बिना खता खोले ही पवेलियन लौट गए। ईशान किशन ने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर पारी को सँभालने की कोशिश की और दोनों ने मिलकर 37 रनों की साझेदारी की। हेड 19 रन बनाकर आउट हो गए।  इसे भी पढ़ें:- आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को दी 8 विकेट से मात ईशान ने 34 गेंदों में 44 रनों की दमदार पारी (CSK vs SRH result) खेली देखते ही देखते हैदराबाद की टीम ने 54 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन ने एक छोर से पारी को संभाला। ईशान ने 34 गेंदों में 44 रनों की दमदार पारी (CSK vs SRH result) खेली। गौर करने वाली बात यह कि हैदराबाद 106 के स्कोर पर अपनी आधी टीम गंवा दी थी। लेकिन कामेंदु मेंडिस ने नितीश रेड्डी के साथ मिलकर टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई। इस तरह ईशान किशन और कामेंदु मेंडिस की पारियों के दम पर इस मुकाबले को 18.4 ओवर्स में अपने नाम कर लिया। इस मैच में सीएसके लिए नूर अहमद ने 2 जबकि खलील अहमद, रवींद्र जडेजा और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट झटके।  Latest News in Hindi Today Hindi news IPL 2025 CSK vs SRH result #CSKvsSRH #SRHvsCSK #IPL2025 #SunrisersHyderabad #ChennaiSuperKings #SRHWin #CSKDefeat #IPLMatchResult #T20Cricket #IPLHighlights

आगे और पढ़ें
Amit Shah Orders Deportation of Pakistani Nationals

Deportation order: अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों को दिया आदेश, पाकिस्तानियों को ढूंढकर निकालें बाहर

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भारत सरकार कड़े तेवर अपनाये हुए है। इस आतंकी हमले को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अब भारत सरकार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है। ध्यान देने वाली बात यह कि हमले के अगले ही दिन मोदी सरकार ने कई सख्त फैसले लिए। इन फैसलों में पाकिस्तानी वीजा स्थगित करना भी शामिल है। दरअसल, भारत ने भारत आये पाकिस्तानियों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने का फरमान जारी किया है। इस बीच गृह मंत्रालय ने अब एक और बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत सभी पाकिस्तानियों को बाहर करने (Deportation order) और पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने के निर्देश दिया है।  पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर भेजा जाये पाकिस्तान (Deportation order)  गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान से जुड़े सारे वीजा कैंसिल करने को कहा है। यही नहीं, इस बाबत उन्होंने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से भी बात की है। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से कहा कि “वे अपने-अपने राज्यों में रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उनकी शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए (Deportation order) जाएं। बता दें कि गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद ये बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि “भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि खत्म होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। साथ ही भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की सलाह भी दी और पाकिस्तान में मौजूद भारतीय लोगों को जल्द वापस स्वदेश लौटने की सलाह दी।” इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का लिया (Deportation order) गया था फैसला  बता दें कि इससे पहले भारत ने गुरुवार को 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी वीजा रद्द किए जाने का ऐलान किया था और साथ ही पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी थी। जानकारी के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया कि “वीजा रद्द करने का फैसला हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को पहले से जारी दीर्घकालिक वीजा पर लागू नहीं होगा और उनके वीजा वैध रहेंगे।” गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 2 दिन पहले बुधवार को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाने का फैसला लिया (Deportation order) गया था। जाहिर सी बात इस निर्णय के बाद में भारत में रह रहे पाकिस्तानियों की शामत आनी तय है। कई लाख ऐसे पाकिस्तानी है जो इलाज हेतु हर साल भारत आते हैं। ऐसे में गृह मंत्री के इस आदेश के पाकिस्तानियों में खलबली मची हुई है। Latest News in Hindi Today Hindi Deportation order #DeportationOrder #AmitShah #IllegalImmigrants #PakistanNationals #IndiaSecurity #CMDirectives #DeportPakNationals #HomeMinistry #NationalSecurity #AmitShahNews

आगे और पढ़ें
Pakistan Defence Minister statement

Pakistan terrorism: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद ही आतंकियों के पालने-पोसने की बात स्वीकारते हुए कहा, “हां करते हैं ये गंदा काम”

22 अप्रैल को दोपहर तकरीबन 3 बजे के आस-पास जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले (Pakistan terrorism) में 26 निहत्थे लोगों की जान गई थी। इस आतंकी हमले के बाद से देश भर के लोगों में गुस्सा है। देश ही नहीं, आतंकवाद की इस लड़ाई में दुनिया भर के देश भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होना का पुख्ता सबूत भारत के हाथ लगा है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान की पोलपट्टी खोलते हुए स्वीकार किया है कि “उनका देश आतंकियों की मदद करते आ रहा है।” इस हमले के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान की निंदा हो रही है। लेकिन पाकिस्तान है कि बेगैरतों की तरह झूठ पर झूठ बोले जा रहा है। मजे की बात यह कि वो लाख झूठ बोल ले, उसके अपने ही उसकी पोल खोल रहे हैं।  हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर (Pakistan terrorism) रहे हैं बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने स्वीकार करते हुए कहा है कि “पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को वित्तपोषित और समर्थन करता रहा है।” दरअसल, एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही (Pakistan terrorism) है। इस क्लिप में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री स्काई न्यूज के यल्दा हकीम से बात कर रहे हैं। इस दौरान जब वह उनसे पूछती हैं कि लेकिन आप स्वीकार करते हैं, कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तपोषित करने का एक लंबा इतिहास रहा है? तो इसके जवाब में ख्वाजा आसिफ कहते हैं कि “हम लगभग 3 दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं… और ब्रिटेन सहित पश्चिम… यह एक गलती थी, और हमें इसके लिए भुगतना पड़ा, और इसलिए आप मुझसे यह कह रहे हैं। अगर हम सोवियत संघ के खिलाफ युद्ध में और बाद में 9/11 के बाद के युद्ध में शामिल नहीं होते, तो पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग होता।” इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा  पूरी दुनिया कई मर्तबा पाकिस्तान की बेशर्मी देख (Pakistan terrorism) चुकी है कहने की जरूरत नहीं, आसिफ के बयान से यह तथ्य  खुलकर उजागर होता है कि पाकिस्तान कई वर्षों से इन आतंकी समूहों को पनाह दे रहा है। बड़ी बात यह कि भारत यही दावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करते आ रहा (Pakistan terrorism) है। न सिर्फ दावा कर रहा है बल्कि सबूत भी देते आए रहा है। गौर करने वाली बात यह कि खुद अमेरिका ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुस कर मार चुका है। खैर, वो बात और है कि पाकिस्तान आतंकियों के पालने-पोसने से इनकार करता रहा है।  वो लाख इंतजार करते रहे, लेकिन अब वहां के रक्षा मंत्री ने ही खुद ही यह स्वीकार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले में भी पाकिस्तान के हाथ होने का खुलासा हुआ था। कमाल यह कि पहलगाम अटैक में पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने के सबूत मिलने के बाद भी पाकिस्तान है कि इसे मानने को तैयार नहीं है। पूरी दुनिया कई मर्तबा पाकिस्तान की बेशर्मी देख चुकी है। यह कोई पहले बार नहीं है। करगिल से लेकर मुंबई हमले तक में पाकिस्तान बेशर्मी से झूठ बोलती रही है कि हमले में उसका हाथ नहीं है। बेशर्मी की हद यह है कि लाख सबूत देने के बाद भी वो अपनी गलती मानना नहीं चाहता।  Latest News in Hindi Today Hindi Pakistan terrorism #PakistanTerrorism #DefenceMinisterStatement #TerrorSupport #SouthAsiaCrisis #GlobalTerrorism #PakistanNews #TerrorConfession #IndiaPakistan #TerrorFunding #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Midday meal snake incident

Midday meal snake: यहाँ मिड डे मील में मिला सांप, बच्चों को जबरन खिलाया गया, 50 से अधिक बीमार, मचा हड़कंप

बच्चों को जरूरी पोषक तत्व मिल सके इस लिए सरकार ने स्कूलों में मिड-डे मिल की व्यवस्था की है। यह तो ठीक लेकिन मिड-डे मिल को लेकर स्थानीय प्रशासन अधिक सजग नहीं (Midday meal snake) रहती। आये दिन मिड-डे मिल में बरती गई लापरवाहियों की खबरें सुर्खियां बनती रहती हैं। ताजा मामला है बिहार की राजधानी पटना का, जहाँ पटना के मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मिड डे मील का खाना खाकर 50 से अधिक बच्चों की तबियत खराब हो गई। मिड-डे मिल खाने के बाद सभी बच्चे चक्कर, उल्टी, पेट में मरोड़ की शिकायत कर रहे थे। दरअसल, प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल में दोपहर को जब मिड डे मील परोसा जा रहा था, तब कुछ बच्चों ने देखा कि सब्जी में सांप पड़ा हुआ है।  रसोइया ने सांप निकाल कर बोरे में फेंक (Midday meal snake) दिया खैर इस बीच जब बच्चों में इसकी जानकारी शिक्षकों व रसोइया को दी। आदतन शिक्षकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बड़ी बात यह कि रसोइया ने सांप निकाल कर बोरे में फेंक दिया। इसके बाद वही खाना सभी को परोसा (Midday meal snake) दिया गया। स्कूल में करीब पांच सौ बच्चे थे लेकिन सौ ने खाना खाने से इंकार कर दिया। सूचना पाकर शिक्षक व स्कूल के अन्य कर्मचारी ताला बंद कर चले गए थे। लगभग पचास बच्चों को करीब चार घंटे तक अस्पताल में रख कर उपचार किया गया। डाक्टरों के अनुसार सभी बच्चे अब स्वस्थ और खतरे से बाहर हैं। मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे। इस बीच लोगों का हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करवा दिया। इसके अलावा आनन-फानन में बच्चों को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवा दिया।  इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा मिड डे मील में परोसी जाने वाली सब्जी में सांप गिरा हुआ (Midday meal snake) था खैर, डा. पंकज कुमार ने बताया कि “फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।” जानकारी के मुताबिक बच्चों ने बताया कि मिड डे मील में परोसी जाने वाली सब्जी में सांप गिरा हुआ (Midday meal snake) था। इसकी जानकारी उन्होंने शिक्षकों व रसोइयां को दी। शिकायत सुनकर कार्रवाई करने के बजाय उन्होंने डांट-डपट जबरन बच्चों को खाना खाने पर मजबूर किया। गौरतलब हो कि स्कूल में पांच सौ बच्चे थे। पांच सौ में से चार सौ ने मिड-डे खाया था।  जिन बच्चों ने खाना खाया था, घर पहुंचने के बाद उन्हें उल्टी व पेट में दर्द होने लगा। इसकी वजह बताते हुए बच्चों ने अपने परिजनों को खाने में सांप होने की जानकारी दी। फिर क्या था, परिजन स्कूल के सामने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे।  Latest News in Hindi Today Hindi Midday meal snake #MiddayMeal #SnakeInMeal #SchoolFoodScandal #IndiaNews #ChildSafety #MiddayMealHorror #FoodPoisoning #SchoolNews #HealthCrisis #BreakingNews

आगे और पढ़ें
World Malaria day 2025

World Malaria Day: जानिए कैसे करें मलेरिया से बचाव?

मलेरिया (Malaria) पैरासाइट्स के कारण होने वाला रोग है। जब इंफेक्टेड मच्छर मनुष्यों को काटते हैं, तो यह पैरासाइट मनुष्यों के शरीर तक पहुंचते हैं और मलेरिया का कारण बनते हैं। यह बीमारी घातक हो सकती है। हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया डे (World Malaria Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है मलेरिया (Malaria) के प्रति लोगों को जागरूक करना। ताकि, मलेरिया (Malaria) के लक्षणों को लोग पहचाने, इस रोग के रोकथाम और उपचार के बारे में और अधिक जानें। इस दिन पूरी दुनिया में सरकार, लोग और ऑर्गनाइजेशन मिल कर कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। आइए जानें वर्ल्ड मलेरिया डे 2025 (World malaria day 2025) के बारे में विस्तार से। मलेरिया से बचाव (Malaria prevention) के बारे में भी जानें। वर्ल्ड मलेरिया डे का क्या है उद्देश्य? वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (World Health Organization) के अनुसार वर्ल्ड मलेरिया डे (World malaria day) वो समय है जब मलेरिया से बचाव (Malaria prevention) और कंट्रोल के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। इस दिन को मनाये जाने का उद्देश्य इस प्रकार है:  वर्ल्ड मलेरिया डे 2025 (World malaria day 2025) की थीम वर्ल्ड मलेरिया डे 2025 (World Malaria day 2025) की थीम हैं “मलेरिया हमारे साथ समाप्त होता है: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनः सक्रिय”। यानी, मलेरिया को खत्म करने के लिए एक नए दृष्टिकोण और प्रयास को बढ़ावा देना जरूरी है, जिसमें नए संसाधनों में निवेश, नए तरीके अपनाना और लोगों के बीच उत्साह को फिर से बढ़ाना आदि शामिल है। इसे भी पढ़ें: इस National Infertility Awareness week जानिए क्यों जरूरी है यंग महिलाओं में फर्टिलिटी टेस्टिंग? मलेरिया से बचाव (Malaria prevention) के क्या हैं तरीके? मलेरिया (Malaria) एक जानलेवा बीमारी है जो मच्छरों से मनुष्यों तक फैलती है। इस बीमारी से बचाव के तरीके इस प्रकार हैं:  नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi World Malaria Day 2025 #Worldmalariaday #Malaria #Worldmalariaday2025 #Malariaprevention

आगे और पढ़ें
Rahul Gandhi controversy

BJP social media posts: भाजपा आईटी सेल को राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी,  एफआईआर दर्ज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना कर्नाटक भाजपा के आईटी सेल को भारी पड़ता (BJP social media posts) दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में भाजपा आईटी सेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि केपीसीसी लीगल यूनिट के अध्यक्ष सीएम धनंजय ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। धनंजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि “प्रदेश भाजपा आईटी सेल ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला है। पोस्ट में लिखा है कि जब भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाएंगे, कश्मीर में एक के बाद ऐसे हमले होंगे। इस प्रकार के भड़काऊ पोस्ट डालकर राहुल गांधी के खिलाफ गलत जानकारी और भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।”  इस तरह के पोस्ट से देश में शांति और सद्भाव का माहौल हो (BJP social media posts) सकता है खराब  धंनजय का कहना है कि “इस तरह के पोस्ट से देश में शांति और सद्भाव का माहौल खराब हो (BJP social media posts) सकता है। राहुल गांधी के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।” दरअसल, धनंजय का आरोप है कि इस प्रकार के पोस्ट से उनकी छवि को जनता की नजर में बिगाड़ने के लिए की जा रही है। इस बीच अब उन्होंने पुलिस से पोस्ट के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पोस्ट का उद्देश्य जनता की भावनाओं को भड़काना और वैमनस्य पैदा करना था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:- मधुबनी में गरजते हुए पीएम मोदी ने कहा, आतंकियों को उनकी सोच से भी ज्यादा दी जाएगी बड़ी सजा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद सर्वदलीय (BJP social media posts) हुई बैठक  बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायराना आतंकी हमले के बाद सर्वदलीय बैठक (BJP social media posts) हुई। इस बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि “सरकार ने सुरक्षा पर कैबिनेट समिति में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी दी। तो वहीं आईबी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी घटना कैसे हुई और चूक कहां हुई। हमले के बारे में और जानकारियां जुटाई जा रही हैं।” बता दें कि सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा शामिल हुए थे। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव, एनसीपी-एसपी नेता सुप्रिया सुले, एनसीपी के श्रीकांत शिंदे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और श्रीकांत शिंदे सहित तमाम दलों के नेता थे। कहने की जरूरत नहीं, पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार पकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मूड में है।  Latest News in Hindi Today Hindi BJP social media posts #RahulGandhi #BJPITCell #FIRAgainstBJP #PoliticalControversy #SocialMediaWar #IndianPolitics #BJPvsCongress #OnlineDefamation #PoliticalNews #ViralPolitics

आगे और पढ़ें
Pahalgam attack

Pahalgam attack: पहलगाम हमले पर भारत को अमेरिका का संदेश, कहा “आतंकियों को छोड़ना नहीं”

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना हमले (Pahalgam attack) के बाद देश भर में रोष व्याप्त है। देश ही नहीं दुनिया भर के देशों ने इस हमले की निंदा की है। इस आतंकी हमले के बाद दुनिया के सभी बड़े देश न सिर्फ भारत के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं बल्कि वहां के राष्ट्रअध्यक्ष पीएम मोदी से बात कर रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह कि अमेरिका आतंकवादियों के खिलाफ भारत के सुर में सुर मिलाते हुए आवाज उठा रहा है। बता दें कि मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर है। संयुक्त राज्य अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम खोए हुए लोगों की आत्मा और घायलों के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।” अमेरिका हमले (Pahalgam attack) में जान गंवाने वाले लोगों और घायलों के ठीक होने के लिए प्रार्थना करता है इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने गुरुवार (24 अप्रैल) को जानकारी दी कि अमेरिका ने पहलगाम आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, ब्रूस ने कहा कि “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने आगे कहा कि “अमेरिका हमले (Pahalgam attack) में जान गंवाने वाले लोगों और घायलों के ठीक होने के लिए प्रार्थना करता है। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रुबियो ने स्पष्ट किया है, अमेरिका भारत के साथ खड़ा है, आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। हम मारे गए लोगों के जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं और घायलों के ठीक होने के लिए प्रार्थना करते हैं और इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान करते हैं।” इसे भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने की वॉटर स्ट्राइक, बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान हम, निश्चित रूप से, अब कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई रुख नहीं (Pahalgam attack) ले रहे हैं एक सवाल अमेरिका पहलगाम में आतंकवादी हमले (Pahalgam attack) के पीछे पाकिस्तान को देखता है, के जवाब में टैमी ब्रूस ने जवाब दिया कि “मैंने इसे शीर्ष पर रखा क्योंकि यह एक भयानक स्थिति थी। साथ ही, इस बिंदु पर टिप्पणियों की सीमा यही होगी। मैं आपको निश्चित रूप से क्या बता सकती हूं, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह तेजी से बदलती स्थिति है, और हम इसकी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं, जैसा कि आप कल्पना कर सकते हैं। और हम, निश्चित रूप से, अब कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई रुख नहीं ले रहे हैं।” बता दें कि हमले के बाद, भारत ने सीमा पार आतंकवाद के समर्थन के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े जवाबी कदम उठाए हैं।  बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक में, भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया। गौरतलब है कि आतंकवादियों ने मंगलवार को पहलगाम के बैसरान मैदान में पर्यटकों पर हमला किया, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। ध्यान देने वाली बात यह कि यह 2019 पुलवामा हमले के बाद से घाटी में सबसे बड़े हमलों में से एक है। गौर हो कि पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे।  Latest News in Hindi Today Hindi Pahalgam attack #PahalgamAttack #USIndiaRelations #FightTerrorism #KashmirViolence #TerrorAlert #IndiaSecurity #USOnTerror #GlobalSupport #TerroristAttack #IndianArmy

आगे और पढ़ें
Translate »