British Woman Assaulted in Delhi Hotel

British woman assault Delhi: ब्रिटेन से दिल्ली बुलाकर होटल में ब्रिटिश महिला के साथ की दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। निर्भया काण्ड के बाद बने माहौल के बाद लगा था कि दिल्ली में महिलाओं के साथ होने वाली दरिंदगी लगेगी लेकिन हादसों में कोई कमी नहीं हुई है। ताजा मामला है एक ब्रिटिश महिला का, जहाँ महिला के साथ होटल में दरिंदगी हुई है। कथित रेप की ये घटना एक ब्रिटिश युवती के साथ हुई है। कथित रेप की ये घटना एक ब्रिटिश युवती (British woman assault Delhi) के साथ हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ब्रिटिश युवती ने आरोप लगाया है कि “वह सोशल मीडिया पर बने एक दोस्त से मिलने भारत आई थी। इस दौरान युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।” इस दौरान ब्रिटिश युवती ने एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। फ़िलहाल पुलिस ने इस घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खैर, इस घटना की जानकारी ब्रिटिश के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। कमरे में पहुंचने के बाद युवक की नीयत पलट गई (British woman assault Delhi) बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से दोस्ती करने वाली महिला उससे मिलने के लिए ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। दरअसल, पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे रोज-रोज बातचीत होने लगी। इस बातचीत के दौरान युवती ने आरोपी मिलने और भारत घूमने की इच्छा जाहिर की। फिर क्या था, इसके बाद युवती उससे मिलने के लिए भारत आ गई। जानकारी के मुताबिक युवती ने ही दिल्ली के महिपालपुर में होटल में रूम भी बुक करवाया था। इस बीच मंगलवार को युवक और युवती दोनों होटल पहुंचे। कमरे में पहुंचने के बाद युवक की नीयत पलट गई और वो उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस दरम्यान थोड़ी देर में ही युवती को लगा कि युवक उसके साथ गलत करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान दोनों में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद गुस्साए आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म (British woman assault Delhi) किया। इसे भी पढ़ें:- बिहार के अररिया में गांजा तस्कर को पकड़ने गए दारोगा की इस वजह से हुई मौत  लिफ्ट से रूम तक ले जा रहे दूसरे युवक ने भी की छेड़छाड़ (British woman assault Delhi) हालांकि दिल्ली में ब्रिटिश युवती ने रेप के साथ-साथ एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ की भी आरोप लगाया है। बता दें कि युवती ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि “घटना के दौरान युवती ने चिल्लाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंच गई। तभी एक और युवक उसे लिफ्ट से रूम तक ले जा रहा था तो उसने भी छेड़छाड़ (British woman assault Delhi) की। इस बीच दिल्ली में ब्रिटिश युवती से रेप के मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रेप और छेड़छाड़ मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी है। Latest News in Hindi Today Hindi News British woman assault Delhi #BritishWomanAssault #DelhiCrime #UKCitizenAttacked #DelhiPolice #HotelAssault #CrimeAgainstWomen #JusticeForVictim #IndiaCrime #SafetyConcerns #NewsUpdate

आगे और पढ़ें
UP Tightens Security for Holi & Jumma Prayers 2025

उत्तर प्रदेश में होली और जुमे को लेकर प्रशासन ने किया सख्त इंतजाम

उत्तर प्रदेश में इस वर्ष होली और जुमे के एक ही दिन पड़ने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई जिलों में सख्त कदम उठाए हैं। खासकर उन क्षेत्रों में जहां होली के जुलूस के रास्ते में मस्जिदें स्थित हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती गई है। शाहजहांपुर, संभल और अलीगढ़ जैसे जिलों में मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। शाहजहांपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम शाहजहांपुर में होली के पारंपरिक लाट साहब जुलूस (Laat Sahab Julus) के मार्ग पर स्थित करीब 20 मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूरे जिले में कुल 67 मस्जिदों को कवर किया गया है। इसके अलावा, जिले में सुरक्षा के लिए 3500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना को रोका जा सके। संभल में प्रशासन का सुरक्षा प्लान संभल में प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारी की है। यहां की प्रमुख मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है, जिनमें शाही जामा मस्जिद (Shahi Jama Maszid), एक रात वाली मस्जिद, लदनिया मस्जिद, गोल मस्जिद, अनार वाली मस्जिद, खजूरो वाली मस्जिद और गुरुद्वारा रोड मस्जिद शामिल हैं। संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने जानकारी दी कि सुरक्षा के लिए 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, जिले में 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया जा सके। अलीगढ़ में मस्जिदों को ढकने का निर्णय अलीगढ़ में भी संवेदनशील इलाकों में मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है। अब्दुल करीम चौराहे पर स्थित हलवाईयां मस्जिद, कनवरीगंज और दिल्ली गेट चौराहे की मस्जिदों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कवर किया गया है। बरेली और चंदौली में सुरक्षा इंतजाम बरेली के मलूकपुर इलाके में भी मस्जिद को तिरपाल से ढका गया है। इसके अलावा, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च भी किया। चंदौली में प्रशासन ने त्योहार के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल की व्यापक तैनाती की है। होली से पहले 13 मार्च को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च किया, जिससे जनता में सुरक्षा को लेकर विश्वास बना रहे। इसे भी पढ़ें:- होली पर योगी बाबा की पुलिस फुल अलर्ट पर, ड्रोन, सीसीटीवी और बॉडी वॉर्न कैमरों से पैनी नजर, गड़बड़ी करना पड़ेगा भारी नमाज के समय में बदलाव होली और जुमे के एक ही दिन पड़ने के कारण प्रशासन ने राज्य के 14 जिलों में नमाज के समय में बदलाव किया है। इन जिलों में शाहजहांपुर, संभल, जौनपुर, मिर्जापुर, ललितपुर, औरैया, लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, उन्नाव, बरेली, सोनभद्र और अयोध्या शामिल हैं। इन जिलों में दोपहर ढाई बजे के बजाय पहले या बाद में नमाज पढ़ने का निर्णय लिया गया है ताकि दोनों आयोजनों में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। प्रशासन की अपील प्रशासन ने सभी जिलों में नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि त्योहारों के दौरान प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के ये उपाय किसी विशेष समुदाय को लक्षित नहीं कर रहे, बल्कि यह कदम समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में होली और जुमे के अवसर पर प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजाम उल्लेखनीय हैं। मस्जिदों को ढकने, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी जैसे कदमों से प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों। स्थानीय निवासियों और धार्मिक संगठनों के सहयोग से प्रदेश में अमन-चैन बनाए रखने की यह पहल सराहनीय है। Latest News in Hindi Today Hindi news Laat Sahab Julus #Holi2025 #UPPolice #FridayNamaz #UPNews #FestivalSecurity #HoliSafety #JummaPrayers #UttarPradesh #HoliCelebration #SecurityAlert

आगे और पढ़ें
Bihar crime news,

Araria Police Officer Dies: बिहार के अररिया में गांजा तस्कर को पकड़ने गए दारोगा की इस वजह से हुई मौत

बिहार अपने जंगल राज के लिए मशहूर रहा है। वहां आए दिन दिल को दहला देने वाली घटनाएं होती रहती हैं। बिहार में बदमाशों और अपराधियों के मन में कानून का जरा भी भय नहीं है। आम जनता छोड़िये बिहार की पुलिस खुद इनसे सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला है, बिहार के अररिया जिले का, जहाँ एक बदमाश को पकड़ने गए दारोगा (Araria Police Officer Dies) की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक छापेमारी करने गए फुलकाहा थाना में तैनात एएसआई राजीव रंजन मल की मौत हो गयी। दरअसल, कुख्यात गांजा तस्कर को पकड़ने गयी पुलिस के साथ समर्थकों की धक्का-मुक्की होने लगी। इस धक्का-मुक्की में एएसआइ नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गयी। इस तरह एक पुलिस पदाधिकारी की संदिग्ध हालत में हुई मौत से पूरे जिले में सनसनी फैली गई है। एएसआई मुंगेर निवासी राजीव रंजन मल की ज्वाइनिंग साल 2007 में हुई थी। बता दें कि राजीव रंजन मल फुलकाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में छापामारी करने देर रात को गये थे। एएसआई का शव सदर अस्पताल अररिया में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। इस बीच बेटी का सिंदूरदान होने के बाद मुखिया पति सुभाष यादव समेत आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने देर रात ही हिरासत में ले लिया।  धक्का-मुक्की में गई एएसआइ राजीव मल की (Araria Police Officer Dies) जान प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोसदाहा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में मुखिया कंचन देवी की बेटी की शादी हो रही थी। शादी समारोह में गांजा और शराब तस्करों का भी जमावड़ा लगा हुआ था। तभी पुलिस को कुख्यात गांजा तस्कर अनमोल यादव के शादी में शामिल होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फुलकाहा थानेदार रौनक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। इस बीच पुलिस ने गांजा तस्कर अनमोल यादव को दबोच लिया। पुलिस ने अभी दबोचा ही था कि शादी समारोह में शामिल अनमोल यादव के समर्थकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और धक्का-मुक्की कर जबरन अनमोल को छुड़ा लिया। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में एएसआइ राजीव मल गिर गए और उनकी हालत बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत (Araria Police Officer Dies) घोषित कर दिया।  इसे भी पढ़ें:- धर्म विशेष के चार युवकों ने 14 साल की लड़की से 2 महीने तक की हैवानियत, जबरन खिलाया बीफ, डाला तेजाब एनडीपीएस सहित आर्म्स मामलों में आरोपी रहा है अनमोल यादव  इस बीच हैरान करने वाली बात यह कि सदर अस्पताल में फुलकाहा पुलिस व अररिया नगर थाना अध्यक्ष के अलावा कोई वरिष्ठ पदाधिकारी नहीं दिखे। खैर, सूचना मिलते ही कुछ देर बाद एसपी अंजनी कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे। इस पूरे मामले पर एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि “नरपतगंज निवासी एक अपराधी अनमोल यादव के आने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। अपराधी को पुलिस ने पकड़ भी लिया था। लेकिन इस दौरान अपराधी के सहयोगी ग्रामीणों ने उसे पुलिस के कब्जे से छुड़वा लिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। जिसमें एएसआइ राजीव मल अचेत होकर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु (Araria Police Officer Dies) हो गयी। फिलहाल एसपी ने पीटकर हत्या किए जाने की बात को खारिज किया। बता दें कि अनमोल यादव नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहने वाला है। इससे पहले भी वह एनडीपीएस सहित आर्म्स मामलों में आरोपी रहा है। गांजा तस्करी के दौरान वो पहले भी पुलिस पर हमला कर चुका है। यही नहीं भारत नेपाल के बीच गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के साथ ही आर्म्स सप्लायर और लूट,राहजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने का वो आरोपी रहा है। बहरहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। Latest News in Hindi Today Hindi News Araria Police Officer Dies #ArariaPolice #BiharNews #PoliceOfficerDeath #GanjaSmuggling #CrimeNews #BreakingNews #BiharCrime #IndianPolice #LawAndOrder #PoliceSacrifice

आगे और पढ़ें
Pakistan Army lies

BLA Claim: सभी आतंकी मारे गए, BLA का दावा 150 लोग अभी भी कब्जे में, क्या झूठ बोल रही है पाकिस्तानी सेना?

मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुई ट्रेन हाईजैक की घटना को लेकर सस्पेंस है कि बढ़ता ही जा रहा है। बीतते समय के साथ-साथ स्थिति अधिक पेचीदा होती जा रही है। सस्पेंस इसलिए भी क्योंकि बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) (BLA Claim) और पाकिस्तानी सेना के दावों में बड़ा अंतर देखा जा रहा है। दरअसल, एक तरफ पाकिस्तानी सेना का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और सुरक्षाबलों ने सभी आतंकियों को मार गिराया गया है। न सिर्फ आतंकियों को मार गिराया बल्कि सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सेना के उलट बीएलए का दावा है कि “इस हमले में 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और अभी भी उनके कब्जे में अब भी 150 से अभी अधिक बंधक मौजूद हैं।” ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या पाकिस्तान की सेना झूठ बोल रही है? क्या पाकिस्तानी सेना अपनी अवाम को बरगलाने के लिए अपनी शेखी बघार रही है? और यदि मान भी ले कि पाकिस्तान का ये दावा सही है, तो फिर इस हकीकत को वो साबित क्यों नहीं कर पा रहा है। ट्रेन कब्जे में हैं तो फिर उसके वीडियो कहां हैं। और बड़ी बात यह कि मारे गए बलूच लड़ाकों के शव कहां हैं? बता दें कि 11 मार्च को दोपहर 1 बजे, आतंकियों ने बलूचिस्तान के बोलन जिले के दादर इलाके में जाफर एक्सप्रेस की पटरी को विस्फोट से उड़ा दिया और ट्रेन में सवार यात्रियों को बंधक बना लिया था। जानकारी के मुताबिक ट्रेन में कुल 440 यात्री मौजूद थे। डीजी आईएसपीआर के मुताबिक, सुरक्षाबलों के ऑपरेशन शुरू करने से पहले ही आतंकियों ने 21 निर्दोष यात्रियों की निर्ममता से हत्या कर दी थी।  अब तक 100 पाकिस्तानी कर्मचारियों को मार गिराया है (BLA Claim) डीजी आईएसपीआर की माने तो, सुरक्षा बलों ने पूरी सावधानी और पेशेवर रणनीति के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने 33 आतंकवादियों को ढेर कर दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। डीजी आईएसपीआर के मुताबिक इस भयावह और कायराना हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को मौके पर ही मार गिराया गया। तो वहीं, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक बयान में कहा कि “उन्होंने सिर्फ सेना और आईएसआई के अधिकारियों को बंधक बनाया है। जबकि बाकी लोगों को रिहा कर दिया गया है। बता दें कि 12 मार्च को बीएलए ने दावा (BLA Claim) किया था कि “उन्होंने अब तक 100 पाकिस्तानी कर्मचारियों को मार गिराया है। उनके अनुसार, बुधवार को महज एक घंटे के भीतर 50 बंधकों को मौत के घाट उतारा दिया था। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि “11 मार्च की रात पाकिस्तान के ड्रोन हमले के जवाब में 10 बंधकों को मार दिया गया था।”  बीएलए का दावा (BLA Claim) है कि उनके कब्जे में अब भी 150 बंधक मौजूद हैं हालांकि बीएलए का दावा (BLA Claim) है कि उनके कब्जे में अब भी 150 बंधक मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बंधकों को 3-4 समूहों में विभाजित कर उनके पास आत्मघाती हमलावरों को तैनात कर दिया था। ये सभी आतंकी अफगानिस्तान में अपने हैंडलर्स से लगातार संपर्क में थे और निर्देश प्राप्त कर रहे थे। इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा है कि “सेना और एयरफोर्स ने ऑपरेशन पूरा कर लिया है। सुसाइड बॉम्बर्स को मार गिराया गया है।” पाक सेना के दावे के मुताबिक, हाइजैक के दौरान 21 यात्री और 4 सैनिक मारे गए हैं। बीएलए के सभी 33 लड़ाकों को मार गिराया गया है।”  तो वहीं, एक चश्मदीद ने 70-80 शव देखने का दावा किया है। बलोच लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, ट्रेन में कुल 426 यात्री थे। जिसमें पाकिस्तान के 214 सैनिक थे। ट्रेन में मौजूद 212 नागरिकों को छोड़ दिया गया था। 60 सैनिक मारे जा चुके हैं। इसके अलावा पाकिस्तान आर्मी के हमले में बलूच आर्मी के 3 कमांडर भी मारे गए हैं।  इसे भी पढ़ें:- पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी का हमला: जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, 400 से ज्यादा यात्री बंधक मांगे नहीं मानी गई तो सभी 150 बंधक सैनिकों को मार देंगे (BLA Claim)  इस बीच बलूच आर्मी की डेडलाइन आज दोपहर 1 बजे खत्म हो रही। दरअसल, उसने बलूच कैदियों को नहीं छोड़ने पर ट्रेन में मौजूद सभी बंधकों को मारने की धमकी दी है। बीएलए ने (BLA Claim) अपने 48 घंटे के अल्टीमेटम में कहा कि “अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सभी 150 बंधक सैनिकों को मार देंगे।” बता दें कि बीएलए ने पाकिस्तान की जेलों में बंद 241 बलोचों की रिहाई की मांग की है। खैर, अपने अल्टीमेटम पर बोलते हुए बीएलए ने कहा है कि “पाकिस्तान को अपने सैनिकों की फिक्र नहीं है। पाक की तरफ से बातचीत की कोई कोशिश नहीं हुई है। हम जो कहते हैं वो करने का माद्दा रखते हैं। डेडलाइन खत्म होने के हर घंटे में हम 5 बंधक मारेंगे। एक बार हमने फैसला कर लिया तो वो नहीं बदलेगा। पाकिस्तान के पास भूल सुधारने का आखिरी मौका है। वो प्रोपेगेंडा और फेक नैरेटिव चलाना बंद करे।” बलूचों का दावा है कि उसने आम रेल पैंसेजर्स को बगैर नुकसान पहुंचाए रिहा किया है।  Latest News in Hindi Today Hindi news BLA Claim #BLAClaim #PakistanArmy #BalochistanAttack #TerroristAttack #PakistanCrisis #BLAHostage #PakistanNews #MilitaryConflict #BalochistanCrisis #PakFakeClaims

आगे और पढ़ें
Test Cricket Championship

World Test Championship 2025 का फाइनल इन दो टीमों के बीच इंग्लैंड के इस ग्राउंड में खेला जाएगा

9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल ग्राउंड में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (World Test Championship 2025) के मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से करारी शिकस्त देते हुए ख़िताब अपने नाम किया था। महत्वपूर्ण बात यह कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अजेय रही, यानि कि भारतीय धुरंधर एक भी मैच नहीं हारे। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया के सामने कोई भी टीम टिक नहीं पाई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी अगले दो महीनों तक दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में व्यस्त रहेंगे। आईपीएल से फ्री होने के बाद फिर जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल का आयोजन होगा।  दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह पहली बार है जब डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच की मेजबानी लॉड्स के पास है। इसमें क्रिकेट दुनिया की दो बड़ी टीमें खेलते हुए नजर आएंगी। गौर करने वाली बात यह कि यह पहली बार हुआ है जब साउथ अफ्रीका की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  का फाइनल जीत चुकी है। बड़ी बात यह कि ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। बता दें कि वर्तमान में साउथ अफ्रीका के मौजूदा टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान पैट कमिंस के हाथों में है।   प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीमों के बीच होता है फाइनल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका की टीम पहले नंबर पर थी। उसने कुल 12 मैच खेले, जिसमें से 8 में जीत हासिल की और सिर्फ 3 मैच हारे। इस तरह 69.44 पीसीटी के साथ उसने फाइनल में जगह बनाई। बात करें ऑस्ट्रेलिया की तो प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे नंबर पर थी। उसने 19 मुकाबले खेले, जिसमें से 13 में जीत हासिल की और  सिर्फ चार में हार का मुंह देखना पड़ा। 67.54 पीसीटी के साथ उसने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship 2025) उन दो टीमों के बीच होता है, जो प्वाइंट्स टेबल के टॉप-2 में होती हैं।  इसे भी पढ़ें:- भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर जमाया कब्जा, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास दोनों ही बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2025) के फाइनल में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा  बता दें कि अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship 2025) के दो चक्र साइकल हो चुके हैं। तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला 11 जून को लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दो फाइनल हुए हैं। जिसमें एक बार न्यूजीलैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताब जीता है। ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह कि दोनों ही बार फाइनल में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था।  Latest News in Hindi Today Hindi news World Test Championship 2025 #WTC2025Final #LordsCricketGround #TestCricket #CricketFinals #CricketAtLords #WTC #Cricket #WTC2025 #CricketLovers #CricketWorld

आगे और पढ़ें
Brother-Sister Marriage Ends in Suicide

Brother sister marriage: भाई-बहन ने पहले घर से भागकर की कोर्ट मैरिज, फिर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह

प्रेम बेशक न जात-पात को मानता है न किसी रिश्ते को। प्रेम की नजर में ऊँच-नीच, अमीर-गरीब का कोई विशेष महत्व नहीं होता। प्रेम किसी भी रिश्ते में हो सकता है। यह तो ठीक, लेकिन कुछ रिश्तों में प्रेम नहीं किया जा सकता। न सिर्फ समाज बल्कि नात-रिश्तेदार ऐसे प्रेम को अपवित्र ही मानते हैं। इसी तरह के एक प्रेम ने ख़ुदकुशी की है। दरअसल, गाजियाबाद स्थित कविनगर थाना क्षेत्र के महेंद्रा एंक्लेव में एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक बीते 17 फरवरी को सगे चचेरे भाई-बहन ने कोर्ट मैरिज (Brother sister marriage) की थी। दोनों का फंदे से लटका शव मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। संभवतः घरवालों के डर से दोनों ने जिंदगी के बदले मौत को चुना। खैर, मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दोनों ने लड़की के परिजनों से खुद की जान को खतरा बताया है। बता दें कि फर्रुखाबाद के गांव अल्लापुर निवासी पीयूष सिंह और निशा महेंद्रा एनव के एफ-ब्लॉक में सोहनवीर सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। पीयू, मजदूरी करके अपनी आजीविका चलाता था। कहने की जरूरत नहीं, इस शादी से लड़की परिवार वाले खुश नहीं थे। भाई-बहन होने के बावजूद दोनों एक दूसरे को दिल दे (Brother sister marriage) बैठे और कर ली शादी   प्राप्त जानकारी के मुताबिक तकरीबन 15 दिन पहले दोनों ने कविनगर के महेंद्रा एंक्लेव में किराए पर घर लिया था और पति पत्नी की तरह रह रहे थे। दोनों के शव बंद कमरे में फंदे से लटके मिले हैं। वैसे रिश्ते में तो दोनों चचेरे भाई-बहन थे। चचेरे भाई-बहन होने के बावजूद दोनों एक दूसरे को दिल दे (Brother sister marriage) बैठे। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि जामने की बिना परवाह किये दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। जाहिर सी बात है घरवाले शादी के लिए किसी भी शर्त पर राजी होने थे नहीं। सो, दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरेज कर ली। फर्रुखाबाद के रहने वाले पियूष और निशा ने 17 फरवरी को ही शादी की थी। खैर, शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि “परिवार वाले हमे नहीं मिलने देंगे, साथ नहीं रहने देंगे। हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाएंगे। साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं।” यह सुसाइड नोट छोड़कर सदा के लिए दुनिया से रुखसत कर लिया। खैर, मकान मालिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस बीच जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि दोनों के शव छत में कुंदे से लटके थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसे भी पढ़ें:- धर्म विशेष के चार युवकों ने 14 साल की लड़की से 2 महीने तक की हैवानियत, जबरन खिलाया बीफ, डाला तेजाब पीयूष सिंह और निशा आपस में चचेरे भाई-बहन (Brother sister marriage) थे:- एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह  इस पूरे मामले में एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने अंदेशा जताते हुए कहा कि “नवविवाहित जोड़े ने संभवतः सोमवार देर रात फांसी लगाई थी। मंगलवार दोपहर बाद तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी किराएदारों ने खिडकी से झांक कर देखा तो दोनों के शव फंदे पर लटके मिले।” एसीपी ने आगे बताया कि “पीयूष सिंह और निशा आपस में चचेरे भाई-बहन (Brother sister marriage) थे दोनों 16 फरवरी को घर से लापता हुए थे। मौके से मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि पीयूष और निशा ने 17 फरवरी को गाजियाबाद कोर्ट में शादी की थी। इस शादी से निशा के परिवार खुश नहीं थे। वह उन्हें और पीयूष के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। अंदेशा है कि लोकलाज और निशा के परिजनों के दबाव में ही दोनों ने आत्महत्या कर ली। अब दोनों के परिजनों के पहुंचने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।” Latest News in Hindi Today Hindi News  Brother sister marriage #BrotherSisterMarriage #CourtMarriageTragedy #SuicideCase #FamilyPressure #LoveVsSociety #ShockingNews #SuicideNote #TragicLoveStory #SocialStigma #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Samsung Galaxy F16 5G

Samsung Galaxy F16 5G हुआ भारत में लॉन्च, इस दिन से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

अपने दमदार फीचर्स के मशहूर सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए मोस्ट अवेटेड फोन Samsung Galaxy F16 5G को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि Samsung Galaxy F16 5G को भारत में Galaxy F15 5G के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया है। मार्च 2024 में देश में पेश किया गया था। एक तरह से यह यह पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Galaxy F15 5G का अपग्रेडेड वर्जन है। ये एक बजट फोन है। गौर करने वाली बात यह कि इस अपग्रेडेड वर्जन मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W की वायर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ख़ास बात यह कि Samsung Galaxy F16 5G को 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।  तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा Samsung Galaxy F16 5G Samsung Galaxy F16 5G स्मार्ट फोन Bling Black, Glam Green और Vibing Blue जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy F16 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन अपनी बेजोड़ स्पेसिफिकेशन के लिए जाने जाने वाली सैमसंग ने अपने Samsung Galaxy F16 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम तक का सपोर्ट है। खासियत यह कि यह फोन 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 1.5TB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बात करें सॉफ्टवेयर की, तो यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। Samsung Galaxy F16 5G का कैमरा है बेहद खास  किसी भी स्मार्ट फ़ोन में कैमरा सबसे अहम होता है। बात करें Samsung Galaxy F16 5G स्मार्ट फ़ोन के कैमरा सेटअप की तो इसके रियर कैमरे में 50MP प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।  इसे भी पढ़ें: यूट्यूब ने नियमों के उल्लंघन पर डिलीट किये लाखों वीडियो, सबसे ज्यादा भारतीय इन्फ्लुएंसर्स के हटाए गए वीडियो Samsung Galaxy F16 5G की बैटरी है दमदार  कैमरे के बाद सबसे दूसरी सबसे अहम चीज होती है बैटरी। रही बात Samsung Galaxy F16 5G स्मार्ट के बैटरी की तो, पावर बैकअप के लिए 5000mAh बैटरी दी गई है। इसकी खासियत यह कि ये 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS,  Beidou, Galileo, Glonass, QZSS और USB Type-C पोर्ट शामिल किए गए हैं। फोन का वजन 191 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.9mm है। इतनी होगी Samsung Galaxy F16 5G की कीमत है बजट फ्रेंडली  बात करें इस फ़ोन की कीमत की तो भारत में Samsung Galaxy F16 5G की कीमत 11,499 रुपये से शुरू होगी। ये एक बजट फोन है। ध्यान देने वाली बात यह कि इसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं। यह किफायती स्मार्टफोन 13 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news Samsung Galaxy F16 5G #SamsungGalaxyF16 #GalaxyF16Launch #Samsung5G #GalaxyF16India #SamsungF165G #NewSamsungPhone #5GSmartphone #SamsungLaunch #GalaxyF16Specs #Budget5G

आगे और पढ़ें
Tejashwi Yadav announcement

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: बिहार के मेडल विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा DSP पद

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने हाल ही में खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि बिहार से जो भी खिलाड़ी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर लाएंगे, उन्हें DSP के पद पर नियुक्त किया जाएगा। तेजस्वी यादव का यह बयान हाजीपुर जिले में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट (Cricket Tournament) के उद्घाटन के दौरान सामने आया। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का वादा तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम में कहा कि बिहार में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसी प्रतिभाएं पैदा हो सकती हैं, अगर उन्हें सही मौका और संसाधन दिए जाएं। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में अपार प्रतिभा है, बस जरूरत है उन्हें प्रोत्साहित करने और सही मंच देने की। खेल और युवा नीति पर जोर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बताया कि उनकी सरकार ने पहले भी बिहार के लिए एक मजबूत स्पोर्ट्स पॉलिसी लाई थी। इस नीति के तहत बिहार के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां देने का प्रावधान किया गया था। उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि उनकी सरकार के दौरान 73 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी (Government Service) दी गई थी। तेजस्वी यादव का कहना है कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं देने से ही बिहार के युवा खेलों में नाम कमा सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। हाजीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हाजीपुर के बिद्दूपुर में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट (Cricket Tournament) के दौरान तेजस्वी यादव ने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी भी की। उन्होंने इस मौके पर घोषणा की कि यहां अपनी दादी के नाम पर एक विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि इस टूर्नामेंट में देशभर के प्रतिष्ठित क्रिकेटरों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने की योजना का भी खुलासा किया। पंचायत स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मौका तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी योजना के तहत बताया कि बिहार के प्रत्येक पंचायत में एक-एक टीम का गठन किया जाएगा। इसके बाद एक पंचायत की टीम दूसरी पंचायत के खिलाफ मुकाबला करेगी। इस तरह खिलाड़ियों को अपने खेल का प्रदर्शन करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में आती है, तो एक महीने के भीतर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स क्लब का निर्माण कराया जाएगा। उनका मानना है कि इस पहल से बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। नीतीश सरकार पर हमला खेल और खिलाड़ियों की बात के अलावा तेजस्वी यादव ने इस मौके पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने वर्तमान सरकार को ‘खटारा’ बताते हुए कहा कि यह सरकार अब ‘थकी और हारी हुई’ हो चुकी है। तेजस्वी यादव ने कहा, “यह सरकार 20 साल पुरानी हो चुकी है और अब यह गाड़ी ज्यादा धुंआ देने लगी है। इस सरकार से अब उम्मीद करना बेकार है, क्योंकि यह कभी भी धोखा दे सकती है।” उन्होंने जनता से अपील की कि बिहार में एक नई और ऊर्जावान सरकार लाने का समय आ गया है। इसे भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में सिर्फ हिंदू बेच सकेंगे झटका मांस, सरकार ने शुरू किया मल्हार सर्टिफिकेटन तेजस्वी यादव का क्रिकेट करियर और अनुभव तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी क्रिकेट करियर के बारे में भी इस कार्यक्रम में चर्चा की। उन्होंने बताया कि अपने खेल करियर के दौरान उनके दोनों लिगामेंट्स में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह आगे क्रिकेट नहीं खेल सके। हालांकि, उन्होंने खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि हारने का अफसोस करने के बजाय उन्हें अपनी गलतियों से सीखना चाहिए। साथ ही, जीतने वाले खिलाड़ियों को कभी घमंड नहीं करना चाहिए। तेजस्वी यादव का यह ऐलान बिहार के युवाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद लेकर आया है। उनकी सरकार द्वारा पूर्व में लागू की गई स्पोर्ट्स पॉलिसी ने पहले भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर दिया है, और अब DSP पद देने का वादा युवाओं को प्रेरित कर सकता है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और पंचायत स्तर पर खेल को बढ़ावा देने की तेजस्वी यादव की योजना से बिहार में खेल संस्कृति को एक नया आयाम मिल सकता है। अगर इस योजना को सही तरीके से लागू किया गया, तो निश्चित ही बिहार से भी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसी महान हस्तियां उभर सकती हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news Cricket Tournament #TejashwiYadav #BiharSports #DSPForAthletes #BiharNews #MedalWinners #SportsQuota #BiharGovt #TejashwiAnnouncement #IndianAthletes #BiharUpdates

आगे और पढ़ें
Celebrate Holi 2025 in Mathura

होली का अद्भुत रंगारंग उत्सव: मथुरा की इन खास जगहों पर मनाएं रंगों का त्योहार

मथुरा, भारत के सबसे प्रसिद्ध त्योहारों में से एक होली का आगाज हो चुका है। यह शहर भगवान कृष्ण की जन्मस्थली होने के कारण होली के उत्सव के लिए विश्वभर में मशहूर है। मथुरा की गलियों में होली का जश्न देखने के लिए देश-विदेश से लाखों पर्यटक यहां आते हैं। आइए जानते हैं मथुरा की उन खास जगहों के बारे में, जहां होली का उत्सव अद्भुत और अविस्मरणीय होता है।  बांके बिहारी मंदिर: होली की रंगत का केंद्र मथुरा (Mathura) में होली का जश्न बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) से शुरू होता है। यह मंदिर भगवान कृष्ण के प्रमुख मंदिरों में से एक है और होली के मौके पर यहां का नजारा देखने लायक होता है। मंदिर में होली का उत्सव लगभग एक सप्ताह तक चलता है, जिसमें फूलों की होली, गुलाल की होली और लट्ठमार होली जैसे आयोजन होते हैं। मंदिर के पुजारी भगवान कृष्ण को रंगों से सजाते हैं और भक्तों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाते हैं। यहां की होली की खास बात यह है कि इसमें केवल प्राकृतिक रंगों और गुलाल का ही इस्तेमाल किया जाता है, जो पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होते हैं। गोकुल की रंगीली होली पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, बालकृष्ण बचपन में अत्यंत चंचल और नटखट थे। गोकुल की गोपियां उनकी शरारतों से खूब आनंदित होती थीं। इसी कारण मथुरा में विशेष रूप से लठमार होली मनाई जाती है, जिसकी परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस अनूठे आयोजन में महिलाएं लाठियां लेकर पुरुषों को हल्के-फुल्के अंदाज में हंसी-मजाक के रूप में मारती हैं। बरसाना की लठमार होली विश्व प्रसिद्ध है, जहां नंदगांव (Nandgaon) के ग्वालों और बरसाना की गोपियों के बीच यह पारंपरिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। नंदगांव में ‘फाग आमंत्रण उत्सव’ आयोजित किया जाता है, जिसमें सखियों को होली खेलने का निमंत्रण दिया जाता है। इसी दिन बरसाना के श्रीराधारानी मंदिर में ‘लड्डू मार होली’ का आयोजन भी होता हैं। इसे भी पढ़ें:- होलिका दहन की रात काले तिल और सरसों से करें ये चमत्कारिक टोटके! नंदगांव और बरसाना: लट्ठमार होली की धूम मथुरा (Mathura) से कुछ किलोमीटर दूर स्थित नंदगांव (Nandgaon) और बरसाना की लट्ठमार होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां की होली का अपना एक अलग ही इतिहास और परंपरा है। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण नंदगांव से बरसाना आकर राधा और उनकी सखियों के साथ होली खेलते थे। इस दौरान महिलाएं पुरुषों को लाठियों से मारती थीं और पुरुष खुद को बचाने की कोशिश करते थे। आज भी यह परंपरा जीवित है और लट्ठमार होली के दिन नंदगांव (Nandgaon) के पुरुष बरसाना जाते हैं, जहां महिलाएं उन्हें लाठियों से मारती हैं। यह नजारा बेहद ही मनोरंजक और अनोखा होता है। इसके अलावा, यहां की होली में रंग-गुलाल और पारंपरिक गीत-संगीत का भी विशेष महत्व होता है। मथुरा की गलियों में होली का मजा मथुरा (Mathura) की गलियों में होली का जश्न देखने के लिए हजारों लोग यहां आते हैं। यहां की गलियों में रंग-गुलाल और पानी के रंगों से होली खेली जाती है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर होली का जश्न मनाते हैं। मथुरा की गलियों में होली के दिन पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य का भी आयोजन किया जाता है। यहां के लोग होली के दिन घरों में पकवान बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ मिलकर खाते हैं। Latest News in Hindi Today Hindi news Banke Bihari Temple #Holi2025 #MathuraHoli #HoliFestival #BrajHoli #HoliInVrindavan #HoliCelebration #ColorsOfHoli #HoliTourism #FestivalOfColors #RadhaKrishnaHoli

आगे और पढ़ें
Women's Premier League 2025

WPL 2025: 13 और 15 मार्च को होगा महामुकाबला

महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women’s Premier League 2025) रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हो गया है और अब फाइनल की तस्वीर भी साफ हो चुकी है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हो, लेकिन उन्होंने जाते-जाते मुंबई इंडियंस को काफी मुश्किल में डाल दिया। आरसीबी की इस जीत ने मुंबई इंडियंस को अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने से रोक दिया, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल का सीधा टिकट मिल गया। लीग चरण का सफर: किसने किया कैसा प्रदर्शन? WPL 2025 के लीग चरण में कुल आठ मैच खेले गए। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच मैच जीते और तीन में हार का सामना किया। इस प्रदर्शन के साथ दिल्ली की टीम 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही। वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी समान रूप से पांच मुकाबले जीते और तीन में हार का सामना किया, लेकिन नेट रन रेट में पिछड़ने के कारण उन्हें दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। दिल्ली का नेट रन रेट +0.396 रहा, जबकि मुंबई का नेट रन रेट +0.192 था। तीसरे स्थान पर गुजरात जायंट्स की टीम रही, जिसने आठ में से चार मुकाबले जीते और चार में हार का सामना किया। उनका नेट रन रेट +0.228 रहा। अंक तालिका के नियमों के अनुसार, टेबल टॉपर टीम को सीधे फाइनल में पहुंचने का मौका मिलता है, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को एलिमिनेटर खेलना होता है। आरसीबी और यूपी वॉरियर्स का सफर खत्म आरसीबी की टीम, स्मृति मंधाना की अगुआई में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और प्लेऑफ की दौड़ से काफी पहले ही बाहर हो गई। इसी तरह यूपी वॉरियर्स की टीम भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। दोनों टीमों के खराब प्रदर्शन के चलते महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women’s Premier League 2025) के फाइनल के लिए दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स का सफर जारी रहेगा। फाइनल की जंग: 13 और 15 मार्च को महामुकाबला महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women’s Premier League 2025) का एलिमिनेटर मुकाबला 13 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा, जिसमें मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स आमने-सामने होंगी। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी, उसे फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना होगा। फाइनल मुकाबला भी मुंबई में ही 15 मार्च को खेला जाएगा, जहां खिताब के लिए दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इसे भी पढ़ें:- भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर जमाया कब्जा, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास कौन बनेगा चैंपियन: इतिहास रचने को तैयार टीमें डब्ल्यूपीएल के इतिहास में अब तक दो सीजन हो चुके हैं। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा किया था, जबकि दूसरे सीजन में स्मृति मंधाना की आरसीबी ने ट्रॉफी उठाई थी। अब सवाल यह है कि इस बार कोई नई टीम विजेता बनेगी या मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखेगी। दिल्ली कैपिटल्स इस बार जबरदस्त फॉर्म में नजर आई है और सीधा फाइनल में पहुंचकर उन्होंने अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। कप्तान मेग लैनिंग की रणनीति, शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के प्रभावी प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। दूसरी ओर, हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस के पास अनुभव का फायदा होगा, जबकि गुजरात जायंट्स भी किसी भी स्थिति में उलटफेर करने का माद्दा रखती है। महिला क्रिकेट में बढ़ती लोकप्रियता महिला प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के इस सीजन ने महिला क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। शानदार पारियों, रोमांचक मुकाबलों और नए खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। लीग के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर मिला है, जिससे भारतीय महिला क्रिकेट का भविष्य और भी उज्ज्वल नजर आ रहा है। महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women’s Premier League 2025) का सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम फाइनल में अपनी जीत दर्ज करने के लिए तैयार है, तो वहीं मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच फाइनल का टिकट पाने के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम महिला प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर इतिहास रचती है एक नया चैंपियन उभरेगा या फिर कोई पुरानी टीम ही फिर से बाजी मार लेगी। Latest News in Hindi Today Hindi news Women’s Premier League 2025 #WPL2025 #WomensCricket #CricketFinals #WPLT20 #T20Cricket #WPLChampions #CricketLovers #WPLGrandFinal #WPLMatches #WomenInSports

आगे और पढ़ें
Translate »