गोंद कतीरा (Gond Katira) को ट्रागेकैंथ गम (Tragacanth gum) के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसा बेहतरीन हर्ब है, जो कुछ समय पहले तक अधिकतर भारतीय रसोईघरों में पाया जाता था। लेकिन, अब लोग इसका कम इस्तेमाल करने लगे हैं। इस गम को इसकी नेचुरल कूलिंग के लिए और हेल्थ के लिए फायदेमंद प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। यह हर्ब जेली के समान होता है और इसका कोई स्वाद या गंध नहीं होती। गर्मी के मौसम में इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना गया है क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसे स्किन के लिए भी फायदेमंद माना गया है। आइए जानें गोंद कतीरा के स्किन के लिए बेनेफिट्स (Benefits of Gond Katira for Skin) के बारे में।
गोंद कतीरा के स्किन के लिए बेनेफिट्स (Benefits of Gond Katira for Skin)
फ़ूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन ऑफ यूनाइटेड नेशंस (Food and Agriculture Organization of the United Nations) के अनुसार गोंद कतीरा यानि ट्रागेकैंथ गम (Tragacanth gum) एक तरह का ड्राइड रस है। इसका उपयोग फार्मास्यूटिकल्स और अन्य उद्योगों में बाइंडर और स्टेबलाइज़र के रूप में किया जाता है। स्किन के लिए भी यह गम बहुत बेनेफिशियल मानी गयी है। गोंद कतीरा के स्किन के लिए बेनेफिट्स (Benefits of Gond Katira for Skin) निम्नलिखित हैं:
- स्किन को रखे हाइड्रेट: गोंद कतीरा (Gond Katira) स्किन की नमी को बनाये रखने में फायदेमंद है। जब इसको लगाया जाता है तो इससे स्किन पर एक लेयर बन जाती है जो स्किन को लम्बे समय तक हाइड्रेट रखती है। ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए यह अच्छा है।
- एजिंग से बचाए: गोंद कतीरा या ट्रागेकैंथ गम (Tragacanth gum) एक ऐसा नेचुरल गम है जो स्किन से फाइन लाइंस व झुर्रियों को कम करता है। स्किन की इलास्टिसिटी को बनाये रखता है और स्किन को यंग बनाये रखने में मददगार है। यही नहीं इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की रेडनेस को कम करने में मददगार है। छोटे कट और बर्न्स के लिए भी इसे अच्छा माना गया है।
- स्किन को रखे ठंडा: गोंद कतीरा (Gond Katira) हीट रैशेज और सनबर्न से भी स्किन को बचाता है। इसकी कूलिंग प्रॉपर्टीज से स्किन को फायदा होता है।
- मुहांसों से बचाव: गोंद कतीरा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुहांसों का कारण बनने वाले बैक्टेरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन क्लियर और स्मूथ बनती है।
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
गोंद कतीरा का स्किन पर कैसे करें इस्तेमाल?
गोंद कतीरा (Gond Katira) का स्किन पर इस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है:
आप स्किन की समस्याओं को दूर करने और स्किन (Skin) में निखार लाने के लिए गोंद कतीरा का फेस मास्क बना कर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके फेस मास्क को बनाने के लिए थोड़ा गोंद कतीरा (Gond Katira) पूरी रात पानी में भिगोएं और गुलाब जल ड़ाल कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। इसके बाद चेहरे को धो लें। आप इसमें थोड़ी हल्दी मिला कर मुहांसों वाले स्थान पर भी लगा सकते हैं। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।
Latest News in Hindi Today Hindi Gond Katira
#Tragacanthgum #GondKatira #BenefitsofGondKatiraforSkin #GondKatiraforSkin






