गर्मी के मौसम में अधिक गर्मी के कारण बार-बार कुछ ठंडा पेय पदार्थ पीने का मन करता है। गर्मियों में निम्बू पानी (Lemon water) एक लोकप्रिय ड्रिंक है जो तुरंत ताजगी प्रदान करता है। इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से राहत पाने में यह मदद करता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito) निम्बू पानी (Lemon water) का ही मॉडर्न रूप है, जो गर्मी के दिनों में खुद को ठंडा रखने का बेहतरीन तरीका है। रेस्टोरेंट्स में यही ड्रिंक आपको बहुत महंगा मिलेगा। वहीं, घर पर आप आसानी से इसे बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी खास इंग्रेडिएंट की आवश्यकता नहीं है। बल्कि, सामान्य घर में पड़ी चीजों से इसे बनाया जा सकता है। आइए जानें घर पर वर्जिन मोजितो को बनाने का आसान तरीका क्या है?
वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito): कैसे बनाएं इसे घर पर?
वर्जिन मोजितो को निम्बू (Lemon), पुदीना, और सोडा वाटर के साथ बनाया जाता है। इसमें सोडा वाटर का इस्तेमाल होता है जिसके कारण यह निम्बू पानी (Lemon water) से अलग और स्वादिष्ट बनता है। वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito) को बनाने की इंग्रेडिएंट्स इस प्रकार हैं:
- सोडा वाटर- 1 गिलास
- ठंडा पानी-1 गिलास
- निम्बू- 2
- पुदीने की पत्तियां- 10-12
- चीनी- 1 चम्मच
- काला नमक-1 चम्मच
- बर्फ- कुछ टुकड़े
इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक
वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito) बनाने की विधि
- ऊपर बताये इंग्रेडिएंट्स से आप दो लोगों के लिए वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito) बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक जग में पानी डालें।
- अब पुदीने की पत्तियों को थोड़ा मसल लें और इसका रस निकाल लें। अब इसे जग में मिला लें। इससे वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito) का स्वाद और अच्छा होगा।
- निम्बू (Lemon) के बीज निकाल कर जग में इसका रस निकाल लें। इसे अच्छे से मिक्स करें ताकि सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए।
- इसके बाद अब इस मिश्रण में चीनी मिक्स कर दें। अब इसमें बर्फ के टुकड़ों को ड़ाल दें। फिर सोडा वाटर मिक्स कर दें। एक स्पून से पूरे मिश्रण को मिक्स कर दें। आप अपनी मर्जी से अन्य मसाले का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जैसे चाट मसाला।
- आपका वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito) तैयार है आप एक कांच के गिलास में निम्बू (Lemon) के टुकड़े और मिंट लीव्स के साथ इसे परोसें।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह ड्रिंक सामान्य निम्बू पानी (Lemon water) से बहुत स्वादिष्ट होगा और आपके घर के हर सदस्य को यह पसंद आएगा। इस रेसिपी को ट्राई करने के बाद इसे पीने के लिए न तो आपको किसी रेस्टोरेंट में जाने की जरूरत है न ही फालतू पैसे खर्च करने की आवश्यकता है।
नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें।
Latest News in Hindi Today Hindi Virgin Mojito
#VirginMojito #LemonWater #Lemon #Drink






