वर्ल्ड किडनी डे (World kidney day) को हर साल मार्च महीने के दूसरे गुरूवार को मनाया जाता है। इस साल इसे 13 मार्च को सेलेब्रेट किया जा रहा है। वर्ल्ड किडनी डे (World kidney day) को किडनी और किडनी हेल्थ के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है, ताकि किडनी डिजीज और इससे जुडी समस्याओं के बढ़ते प्रभावों को कम किया जा सके। किडनी कैंसर (Kidney cancer) की समस्या अब केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्या युवाओं में भी बढ़ रही है। यह हेल्थ सिस्टम, रोगियों और सोसाइटी के लिए एक नई चुनौती बनता जा रहा है। आइए जानें युवाओं में बढ़ती किडनी कैंसर की समस्या (Problem of kidney cancer is increasing among youth) के बारे में।
युवाओं में बढ़ती किडनी कैंसर की समस्या (Problem of kidney cancer is increasing among youth) : पाएं इसके बारे में जानकारी
नेशनल किडनी फाउंडेशन (National Kidney Foundation) के अनुसार किडनी कैंसर (Kidney cancer) का सबसे सामान्य ट्रीटमेंट है सर्जरी, जिससे किडनी का पूरा या आंशिक भाग रिमूव कर दिया जाता है। हालांकि, इसका उपचार रोग की स्टेज, रोगी की उम्र, हेल्थ और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करता है।
किडनी कैंसर (Kidney cancer) रीनल सेल कार्सिनोमा बाकी सब कैंसरों का लगभग 2-3% हिस्सा है। कुछ समय पहले तक यह मामले केवल 60 साल की उम्र से अधिक बुजुर्गों में ही देखे जाते थे। लेकिन, पिछले कुछ दशकों में 30 और चालीस साल के लोगों में भी इसके मामलों में वृद्धि हुई है। इस बात को नेशनल कैंसर रजिस्ट्री में भी इसे नोटिस किया है कि 50 साल से कम उम्र के लोगों में 15-20% बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए बहुत से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं जैसे जीवनशैली में बदलाव या एनवायर्नमेंटल एक्सपोजर आदि।
युवाओं में मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) और स्मोकिंग जैसे रिस्क फैक्टर्स भी किडनी कैंसर (Kidney cancer) का कारण बन सकते हैं। इसके लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है, ताकि वो अपनी जीवनशैली को हेल्दी बनाए रखें। इसके अलावा जेनेटिक प्रेडिस्पोसिशन्स (Genetic predispositions) भी कम उम्र के लोगों में किडनी कैंसर का कारण बन सकते हैं। जिन लोगों को इस रोग का अधिक रिस्क होता है, उन्हें जेनेटिक टेस्टिंग की सलाह दी जाती है। यह तो थी जानकारी युवाओं में बढ़ती किडनी कैंसर की समस्या (Problem of kidney cancer is increasing among youth) के बारे में। अब जानिए इसके उपचार और बचाव के बारे में।
किडनी कैंसर का उपचार
किडनी कैंसर (Kidney cancer) का उपचार कई फैक्टर्स पर निर्भर होता है। इसके उपचार के तरीके इस प्रकार हैं:
- सर्जरी: किडनी कैंसर (Kidney cancer) के उपचार में सर्जरी सबसे सामान्य है। इन तरीकों में पार्शियल नेफ्रेक्टोमी, पार्शियल नेफ्रेक्टोमी और रेडिकल नेफ्रेक्टोमी शामिल हैं।
- रेडिएशन थेरेपी: इसमें एक्स-रे, प्रोटोन्स और अन्य सोर्सेज के इस्तेमाल से कैंसर सेल्स तक रेडिएशन का इस्तेमाल किया जाता है।
- टार्गेटेड ड्रग थेरेपी: टार्गेटेड ड्रग थेरेपी में नए ब्लड वेसल्स के बनने या कैंसर सेल्स के ग्रोथ को ब्लॉक करने के लिए ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है।
अन्य उपचार
- आर्टेरियल एम्बोलिजम
- क्रायोथेरेपी
- माइक्रोवेव या रेडियोफ्रीक्वेंसी अबलेशन
- ऑनकोलिटिक वायरस थेरेपी
इसे भी पढ़ें: तुलसी का पानी: जानें क्या हैं रोजाना सुबह इसे पीने के 6 आश्चर्यकारी फायदे
किडनी कैंसर से बचाव
किडनी कैंसर (Kidney cancer) से बचाव के सामान्य तरीके इस प्रकार हैं:
- स्मोकिंग से बचें।
- अपने वजन को सही बनाए रखें।
- घर या ऑफिस में कुछ टॉक्सिन्स के एक्सपोजर में आने से बचें जैसे एडमियम, एस्बेस्टस और ट्राइक्लोरोइथिलीन। इनसे किडनी कैंसर (Kidney cancer) का रिस्क बढ़ता है।
- अपनी किडनी का खास ख्याल रखें, खासतौर पर वो लोग जिन्हें यह समस्या होने का खतरा अधिक है।
- ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को मैनेज करें।
- किडनी कैंसर (Kidney cancer) की फैमिली हिस्ट्री वाले लोग या कुछ बीमारियों के साथ जन्म लेने वाले लोगों को रिस्क फैक्टर्स को लेकर जागरूक रहना चाहिए।
इस वर्ल्ड किडनी डे (World kidney day) किडनी हेल्थ के महत्व के प्रति जागरूक रहने पर अपना ध्यान फोकस करना करें। हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करें, नियमित हेल्थ स्क्रीनिंग कराएं और किडनी कैंसर (Kidney cancer) के जल्दी निदान और ट्रीटमेंट के बारे में जानें। किडनी हेल्थ पर ध्यान देने से हम युवाओं में किडनी कैंसर की समस्या को कम कर सकते हैं जिसका उपचार न केवल संभव है बल्कि इससे बचा भी जा सकता है।
नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से ज़रूर सलाह लें।
Latest News in Hindi Today Hindi kidney cancer
#kidneycancer #Kidneyhealth #worldkidneyday #Problemofkidneycancerisincreasingamongyouth






