BJP-AIADMK coalition: एनडीए हुआ और मजबूत, बीजेपी-एआईडीएमके गठबंधन का हुआ ऐलान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को पद से हटाए जाने के बाद एआईडीएमके के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी का ऐलान भी हो (BJP-AIADMK coalition) गया है। चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गठबंधन का ऐलान किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव राज्य में ई. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि “1998 से जयललिता जी और अटल जी के समय से हम मिलकर चुनाव लड़ते आए हैं। एक समय ऐसा था जब हमने 39 में से 30 लोकसभा सीटें साथ मिलकर जीती थीं।” बीजेपी और एआईडीएमके का गठबंधन सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि विश्वास और विचारधारा पर आधारित रहा है।” इस दौरान अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और प्रधानमंत्री मोदी के बीच रिश्तों को भी याद किया और कहा कि “दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर हमेशा तमिलनाडु के विकास के लिए काम किया है।” चुनाव के बाद बीजेपी तय करेगी कि वह सरकार में शामिल होगी या (BJP-AIADMK coalition) नहीं। इस बीच शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि “बीजेपी चुनाव के बाद तय करेगी कि वह सरकार में शामिल होगी या (BJP-AIADMK coalition) नहीं। एआईएडीएमके ने कोई मांग नहीं रखी है और उनके आंतरिक मामलों में भाजपा का कोई हस्तक्षेप नहीं है। यह गठबंधन दोनों दलों के लिए उपयोगी है और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मंत्रियों की संख्या और सीटों के बंटवारे का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा। फिलहाल एनडीए का मुख्य लक्ष्य राज्य में भ्रष्ट डीएमके सरकार को हटाना है।” यही नहीं अमित शाह ने डीएमके पर करारा हमला करते हुए कहा कि “सनातन धर्म और भाषा जैसे मुद्दे डीएमके जानबूझकर उठा रही है ताकि लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटका सके।” उन्होंने कहा कि तमिलनाडु चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार होगा और जनता इस बार विकास और पारदर्शिता को चुनेगी।” शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी और जयललिता के समय से चले आ रहे गठबंधन को याद करते हुए कहा कि “और एआईएडीएमके ने मिलकर पहले भी बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भी जनता एनडीए को बहुमत दिलाएगी।” इसे भी पढ़ें:- काशी मेरी और मैं काशी का हूं, पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 3880 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर (BJP-AIADMK coalition) लगाए आरोप यही नहीं, अमित शाह ने आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि “डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर (BJP-AIADMK coalition) आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार ने अब तक करीब 39,000 करोड़ रुपए के घोटाले किए हैं, जिनमें शराब घोटाला और मनरेगा घोटाला प्रमुख है। हम डीएमके सरकार के घोटालों का खुलासा करेंगे। तमिलनाडु की जनता स्टालिन और उदयनिधि को इस भ्रष्टाचार के लिए कभी माफ नहीं करेगी।” इसके अलावा चुनाव से पहले ही अमित शाह ने इशारों इशारों में यह भी बता दिया कि तमिलनाडु का अगला BJP अध्यक्ष कौन होगा। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसके बारे में बताया। Latest News in Hindi Today Hindi News BJP-AIADMK coalition NDAAlliance #BJPNews #AIADMK #IndianPolitics #Election2025 #BJPAlliance

