Plastic Cooler Vs Iron Cooler

Plastic Cooler Vs Iron Cooler: कूलर खरीदने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण बातें

गर्मी के मौसम में तपती और जला देने वाली गर्मी से बचना बहुत जरूरी है। इसके लिए एयर कंडीशनर या एयर कूलर का इस्तेमाल किया जाता है। अगर बात की जाए कूलर की, तो एयर कंडीशन की तुलना में कूलर किफायती होता है। हालांकि, एयर कूलर एयर कंडीशन की तुलना में कम प्रभावी माना गया है। आजकल बाजार में दो तरह के कूलर्स फेमस हैं एक प्‍लास्टिक कूलर (Plastic Cooler) और दूसरा लोहे वाला कूलर। अगर आप भी इन दोनों विकल्पों को लेकर थोड़ा सा कन्फ्यूज हैं तो यह जानकारी आपके लिए निसंदेह फायदेमंद है। आइए जानें प्लास्टिक कूलर बनाम आयरन कूलर (Plastic Cooler Vs Iron Cooler) के बारे में। प्लास्टिक कूलर बनाम आयरन कूलर (Plastic Cooler Vs Iron Cooler): कौन सा है बेहतर? प्लास्टिक कूलर और आयरन कूलर दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। आइए जानें इनके बारे में। प्लास्टिक कूलर (Plastic Cooler)  प्लास्टिक कूलर (Plastic Cooler) के बेनिफिट्स इस प्रकार हैं: नुकसान आयरन कूलर (Iron Cooler) आयरन कूलर (Cooler) के भी कई फायदे हैं लेकिन इसके भी कुछ नुकसान हैं। आइए पाएं इसके बारे में जानकारी आयरन कूलर के फायदे इसे भी पढ़ें:- साइज से लेकर कीमत तक: एसी खरीदने से पहले जानिए ये 5 जरूरी बातें आयरन कूलर के नुकसान Latest News in Hindi Today Hindi Plastic Cooler Vs Iron Cooler #PlasticCoolerVsIronCooler #Cooler #PlasticCooler  #IronCooler

आगे और पढ़ें
Mango Milk and Curd

आम और दूध या दही का मिश्रण: सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक?

आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार, हर भोजन का अपना स्वाद, हीलिंग और कूलिंग एनर्जी और पोस्ट-डायजेस्टिव इफेक्ट होता है। आयुर्वेद (Ayurveda) में हेल्थ को मैंटेन और रिस्टोर करने के लिए भोजन बहुत जरूरी रोल निभाता है। ऐसा भी माना गया है कि सही फूड कॉम्बिनेशन से डायजेशन सही रहता है और सेहत पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। लेकिन, कुछ कॉम्बिनेशंस को सेहत के लिए नुकसानदायक माना गया है। आम एक ऐसा फल है जो सबसे अधिक पसंद किया जाता है। मेंगो शेक और मेंगो लस्सी ऐसे ड्रिंक्स हैं, जो गर्मियों में सबसे अधिक पीयें जाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? आइए जानें कि आम और दूध व दही का कॉम्बिनेशन (Combination of mango and milk or curd) क्यों है सेहत के लिए हानिकारक? आम और दूध व दही का कॉम्बिनेशन (Combination of mango and milk or curd): क्या है सेहत के लिए नुकसानदायक? आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार फलों को अगर दूध के साथ खाया जाए तो यह हमारे डायजेस्टिव हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। ऐसा माना जाता है कि भोजन को गलत मिश्रण के सेवन से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे ही आम और दूध व दही का कॉम्बिनेशन (Combination of mango and milk or curd) का सेवन करने से निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं: एक्सपर्ट्स के अनुसार आम और दूध व दही का कॉम्बिनेशन (Combination of mango and milk or curd) खाने से एसिडिटी भी हो सकती है। फलों में फाइबर होता है जिसे दूध या दही (Milk or curd) से साथ खाना पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि फलों का सेवन खाली पेट ही करना चाहिए ताकि इनमे मौजूद न्यूट्रिशंस का पूरा फायदा हमें मिल सके। इसके साथ ही दूध या दही (Milk or curd) को आम के साथ खाने से बचें। इसे भी पढ़ें: Virgin Mojito: एक ताजा और स्वादिष्ट पेय जो गर्मी से दिलाये राहत इन कॉम्बिनेशंस का भी न करें सेवन दूध और तरबूज या खरबूजा का सेवन भी एक साथ न किए जाने की सलाह दी जाती है। दूध और खरबूजा और तरबूज दोनों ही ठंडे होते हैं। दूध लैक्सटिव होता है और तरबूज व खरबूजा ड्यूरेटिक होते हैं। अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में दूध को पचने में अधिक समय लगता है। आयुर्वेदा (Ayurveda) में यह भी बताया गया है कि दूध को खट्टी चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इनसे भी पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है। ये फूड कॉम्बिनेशन पाचन संबंधी समस्याएं पैदा करते हैं और कई तरह की अन्य बीमारियां  हो सकती हैं। नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Mango and Milk #Milkandcurd #Ayurveda #Combinationofmangoandmilkorcurd #mangoandmilkorcurd

आगे और पढ़ें
Kidney stone

गर्मी में किडनी स्टोन के मामलों में वृद्धि: AINU के विशेषज्ञों की चेतावनी

किडनी स्टोन (Kidney stone) एक ऐसी समस्या है, जो आजकल आम होती जा रही है। हमारे यूरिन में कई डिसॉल्व्ड मिनरल्स और अन्य तत्व होते हैं। जब यूरिन में इन मिनरल्स और तत्वों का लेवल बहुत अधिक हो जाता है, तब स्टोन बनते हैं। किडनी स्टोन (Kidney stone) शुरू में छोटे आकार के होते हैं लेकिन बाद में यह बड़े हो सकते हैं। किडनी में कुछ स्टोन किसी भी तरह की समस्या का कारण नहीं बनते हैं लेकिन कई बार  युरेटर तक पहुंच जाते हैं जो, किडनी और ब्लैडर के बीच में मौजूद एक ट्यूब होती है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में किडनी स्टोन (Kidney stone) के मामले 2 से 2.5 गुना बढ़ जाते हैं। आइए जानें कि किडनी स्टोन के बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं (What do experts say about kidney stone)? इसके साथ ही किडनी स्टोन से बचने (Prevention of kidney stones) के बारे में भी जानकारी पाएं।  किडनी स्टोन के बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं (What do experts say about kidney stone)? हैदराबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी (AINU) के एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्मी के मौसम में किडनी स्टोन (Kidney stone) के मामले बहुत अधिक बढ़ चुके हैं। यह परसेंटेज दो से ढाई गुना तक है। एक्सपर्ट्स के अनुसार  इस मौसम में इंस्टीट्यूट ऑफ नेफ्रोलॉजी एंड यूरोलॉजी में रोजाना 300 से 400 मरीजों का इलाज हो रहा है। यही नहीं, उनका यह भी कहना है कि यह डेटा हाल के सालों में सबसे अधिक है। यानी, इस साल पिछले सालों की तुलना में अधिक किडनी स्टोन्स के मामले सामने आए हैं। एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि किडनी स्टोन के मामले खासतौर पर एडल्ट्स और बच्चों में बढ़ रहे हैं। यह तो आप जान ही गए होंगे कि किडनी स्टोन के बारे में विशेषज्ञ क्या कहते हैं (What do experts say about kidney stone)? उनके अनुसार इस समस्या के कई कारण हैं जैसे कम पानी पीना, अधिक जंक फूड का सेवन और अधिक गर्मी आदि। किडनी स्टोन के कारण क्लेवलैंडक्लिनिक (Clevelandclinic) के अनुसार यूरिन में मिनरल्स, एसिड्स और अन्य सब्सटांस होते हैं जैसे कैल्शियम, सोडियम, ऑक्सालेट और यूरिन एसिड। जब यूरिन में इनके पार्टिकल्स बहुत ज्यादा होते हैं लेकिन लिक्विड कम होते हैं तो इसके कारण यह आपस में चिपकना शुरू कर देते हैं। इससे क्रिस्टल और स्टोन बन सकते हैं। इन्हें बनने में कई साल या महीने लग सकते हैं।  इसे भी पढ़ें: Virgin Mojito: एक ताजा और स्वादिष्ट पेय जो गर्मी से दिलाये राहत किडनी स्टोन से बचने (Prevention of kidney stones) के तरीके जिन भी चीजों का हम सेवन करते हैं, उसका प्रभाव हमारे शरीर और किडनी स्टोन (Kidney stone) पर पड़ता है। लेकिन, कुछ किडनी स्टोन से बचने के तरीके (Prevention of kidney stones) से इसे कम किया जा सकता है, जो इस प्रकार हैं: नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Kidney Stone #Kidneystones #kidneystone #stones #preventionofkidneystones #urine #Whatdoexpertssayaboutkidneystones

आगे और पढ़ें
Punjab toxic liquor deaths

Toxic Liquor Kills 27 in Punjab: जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत के बाद भी जारी है पंजाब के मजीठा में अवैध शराब की बिक्री

हैरत की बात यह कि हलका मजीठा में मेथेनॉल से बनी जहरीली शराब का सेवन करने से 27 लोगों की मौत के बावजूद देसी शराब धड़ल्ले बिक (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) रही है। खबर के मुताबिक ब्यास के टोंग गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में लाहन बरामद की। आरोपित पिछले चार साल से नकली शराब बना रहे थे। पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठी और अवैध शराब की बोतलें भी बरामद की हैं। गौर करने वाली बात यह कि पाउच में बिक रही देसी शराब का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय प्रशासन की करवाई में मजीठा स्थित ब्यास के टोंग गांव से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। इस जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपित पिछले चार साल से नकली शराब  बना बेच रहे थे।  पुलिस ने राकेश कुमार के गांव घर रेड कर 20 बोतल अवैध शराब की थी बरामद  इस पूरे मामले पर डीएसपी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि “सूचना मिली थी कि टोंग गांव निवासी गुरविंदर सिंह और राकेश कुमार लाहन का कारोबार कर  (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने टोंग गांव के पास नाकाबंदी करके साइकिल पर सवार होकर आते दो युवकों को रोका। साइकिल पर टंगे बैग की जांच की गई तो उसमें से लाहन के पाउच बरामद किए गए। आरोपितों से कुल 45 पाउच (100 एमएल) बरामद हुए। यही नहीं, इसके बाद थाना व्यास के एएसआइ शंकर सिंह ने गुरविंदर सिंह निवासी टोंग के घर रेड करके घर से शराब तैयार करने की भट्ठी भी पकड़ी और ढाई सौ किलो लाहन बरामद की।” प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बीच एएसआइ हरदीप सिंह ने आरोपित राकेश कुमार के गांव घर रेड करके 20 बोतल अवैध शराब बरामद की। दोनों आरोपितों ने बताया कि यह शराब उन्होंने टोंग गांव से ही खरीदी थी। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात 27 लोगों की मौत  (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) के बाद प्रशासन के फूल गए थे हाथ-पाँव बता दें कि जहरीली शराब तैयार करने के मास्टरमाइंड साहिब सिंह पर पहले से ही शराब तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपित ने खुद स्वीकार किया है कि मेथेनॉल से शराब बनाने का तरीका उसने यूट्यूब से सीखा था।” इससे पहले वह आठ वर्षों से इथेनाल और घर में भट्टी लगाकर शराब बनाने का काम कर रहा था। विदित हो कि मजीठा में जहरीली शराब से तीन और लोगों की मौत हो गई थी। हालत बिगड़ने के बाद सभी को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 27 लोगों की मौत (Toxic Liquor Kills 27 in Punjab) के बाद प्रशासन के हाथ-पाँव फूल गए थे।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Toxic Liquor Kills 27 in Punjab #PunjabLiquorTragedy #ToxicLiquorDeaths #MajithaHoochIncident #IllegalLiquorSale #PunjabNews #AlcoholPoisoning #HoochTragedy #BreakingNewsIndia #LiquorDeaths #NewsUpdate

आगे और पढ़ें
RAJNATH SINGH

Rajnath Singh Warns Pakistan : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी पाकिस्तान को खुली चेतावनी, बोले- “सीजफायर तोड़ा तो देखना”

सीजफायर के बाद भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शुक्रवार को भुज एयर फोर्स स्टेशन का दौरा किया। वहां उन्होंने वायु योद्धाओं को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बधाई दी। इस बीच उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि “अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सुरक्षा का मामला (Rajnath Singh Warns Pakistan) नहीं है, बल्कि यह अब राष्ट्रीय रक्षा सिद्धांत का भी हिस्सा है। हम सब मिलकर इस छद्म और हाइब्रिड युद्ध को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “रक्षा मंत्री के तौर पर मैं इस संकल्प को दोहराना चाहूंगा…हम भगवान राम का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, जहां उन्होंने आसुरी शक्तियों को समाप्त करने का संकल्प लिया था, निश्चिर हीन करौं महि भुज उठाइ पन कीन्ह, इसका अर्थ है, जिस तरह से भगवान राम ने अपनी भुजाएं उठाईं और इस दुनिया को राक्षस मुक्त करने का संकल्प लिया, उसी तरह भगवान राम के सिद्धांतों का पालन करते हुए हमने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।” ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर (Rajnath Singh Warns Pakistan) है इस बीच जवानों को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि “हम सठे साठ्यम समाचरते के रास्ते पर चल रहे हैं यानी जैसे को तैसा। हमने शांति के लिए दिल खोलकर रखा है, शांति भंग करने वालों के लिए अपना हाथ भी खोलकर रखा है।” रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, अभी बस ट्रेलर है, जब समय आएगा तो पूरी पिक्चर दुनिया को दिखाएंगे। वर्तमान सीजफायर में हमने पाकिस्तान को बिहैवियर के आधार पर प्रोबेशन पर रखा है। सीजफायर तोड़ा तो (Rajnath Singh Warns Pakistan) देखना।” यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के हालातों के बारे में जानकारी ली थी। इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला (Rajnath Singh Warns Pakistan) दौरा था बता दें कि इससे पहले राजनाथ गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर गए थे। अब उन्होंने  भुज एयरबेस पर वायुसेना के अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का यह पहला दौरा है। इसकी जानकारी खुद राजनाथ सिंंह ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर (Rajnath Singh Warns Pakistan) दी थी। गौरतलब हो कि इससे पहले पीएम मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे। महत्वपूर्ण बात यह कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम के बाद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर तमाम नेता न सिर्फ सेना का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं बल्कि वो सेना के जवानों से मुलाकात भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के भुज एयरबेस पहुंचे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Rajnath Singh Warns Pakistan #RajnathSingh #PakistanWarning #CeasefireViolation #IndiaPakistan #DefenceNews #BorderAlert #IndianArmy #NationalSecurity #BreakingNews #IndiaFirst

आगे और पढ़ें
Celebrate Gayatri Jayanti 2025 on June 6

गायत्री जयंती 2025: 6 जून को है देवी गायत्री का प्राकट्य दिवस, जानें तिथि, महत्व और पूजन विधि

गायत्री जयंती, वेदों की जननी देवी गायत्री के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है। यह पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन ऋषि विश्वामित्र ने सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का उद्घोष किया था। यह मंत्र आध्यात्मिक जागृति और ज्ञान का प्रतीक है। गायत्री जयंती 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जून को देर रात 2 बजकर 15 मिनट पर आरंभ होगी और 7 जून की सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि सनातन धर्म में उदया तिथि को प्राथमिकता दी जाती है, इसलिए गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) का पर्व 6 जून को ही मनाया जाएगा। शुभ योग गायत्री जयंती 2025 (Gayatri Jayanti) के अवसर पर वरीयान योग, रवि योग और भद्रावास का शुभ संयोग बन रहा है। भद्रावास का योग दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा, इस दौरान भद्रा पाताल लोक में स्थित रहेगी, जिससे शुभ कार्यों में कोई विघ्न नहीं होगा। गायत्री जयंती का धार्मिक महत्व गायत्री माता को वेदों की जननी, ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक प्रकाश की देवी माना जाता है। गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) का जप करने से मानसिक शुद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन देवी गायत्री की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रवाह होता है। जानिए कैसे हुआ इस दिव्य मंत्र का प्राकट्य और क्या है इसके पीछे की मान्यता गायत्री मंत्र (Gayatri Jayanti) की उत्पत्ति से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले इसका बोध स्वयं परमपिता ब्रह्मा को हुआ था। माता गायत्री की कृपा से ब्रह्माजी ने अपने चारों मुखों से इस मंत्र की व्याख्या की। ऐसा माना जाता है कि हिंदू धर्म के चारों वेद, जो इसकी मूल आधारशिला माने जाते हैं, इसी मंत्र की विस्तृत व्याख्या हैं। प्रारंभ में गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) केवल देवताओं तक ही सीमित था, लेकिन जैसे भागीरथ ने गंगा को धरती पर लाकर मानवता को पवित्र किया, वैसे ही महान ऋषि विश्वामित्र ने इस दिव्य मंत्र को आम जनमानस तक पहुंचाकर आत्मा की शुद्धि का मार्ग प्रशस्त किया। यह भी माना जाता है कि मां गायत्री सूर्य मंडल में निवास करती हैं और जिन लोगों की कुंडली में सूर्य से जुड़ी कोई बाधा होती है, वे इस मंत्र का जाप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें:- क्यों देवी यमुना कहलाती हैं ‘कालिंदी’? जानिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस दिव्य कथा पूजन विधि और मंत्र गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) के दिन पूजा आरंभ करने के लिए सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठें। फिर स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होकर गंगाजल मिला हुआ जल प्रयोग करें। इसके पश्चात आचमन करके पीले या लाल रंग के वस्त्र धारण करें। फिर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें और उसी समय गायत्री मंत्र का जप करें: ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥ इसके बाद पंचोपचार विधि से मां गायत्री की श्रद्धापूर्वक पूजा करें। पूजा के दौरान मां को फल, फूल और मिष्ठान अर्पित करें। अंत में गायत्री माता की आरती करके पूजन पूर्ण करें। नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें। Latest News in Hindi Today Hindi news Gayatri Jayanti #GayatriJayanti2025 #GoddessGayatri #GayatriMantra #HinduFestivals #VedicTradition #SpiritualIndia #GayatriPuja #June6Festival #DivineMother #PujaVidhi

आगे और पढ़ें
50-year-old woman in Delhi allegedly killed her husband

50-Year-Old Woman Kills her Husband: प्यार में पागल 50 वर्षीय महिला ने प्रेमी के चक्कर में अपने ही पति के किए 6 टुकड़े

आए दिन पति-पत्नी की हत्या की खबरें सामने आती रहती हैं। शादी के बंधन को सात जन्मों का बंधन कहा जाता है। लेकिन वर्तमान माहौल को देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि यहाँ एक जन्म भी साथ रहना संभव नहीं हो पा रहा है। मेरठ के साहिल-मुस्कान कांड ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि सभ्य समाज में इस तरह के भी लोग रहते हैं। साहिल-मुस्कान का मामला अभी ठंडा अभी नहीं हुआ था कि यूपी के मेरठ कुछ इसी तरह की घटना सामने आई है जहाँ एक पत्नी प्रेमी के चक्कर में इस कदर बौराई की अपने ही पति को ही मौत के घाट उतार दिया। न सिर्फ जान ली बल्कि शव के 6 टुकड़े भी कर दिए। और उसे ऐसी जगह फेंका कि मिलें ही नहीं। जानकारी के मुताबिक आरोपी 50 वर्षीय (50-Year-Old Woman Kills her Husband) माया देवी बलिया थाना कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर की रहने वाली है। किसी और के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस वजह से उसने पति की प्रेमी संग मिल हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति के शव को 6 टुकड़ों में काटकर उसने सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव स्थित घाघरा नदी के किनारे फेंक दिया।  पति को मौत के घाट (50-Year-Old Woman Kills her Husband) उतारकर वह खुद ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गई थाने  माया देवी इस कदर शातिर है कि पति को मौत के घाट (50-Year-Old Woman Kills her Husband) उतारकर वह खुद ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, माया देवी ने 10 मई को बलिया थाना कोतवाली में दरख्वास्त देकर बताया कि सेना के बीआरओ विंग से रिटायर्ड उसके पति देवेंद्र कुमार बेटी को लाने बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे। लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। माया देवी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अभी जांच शुरू ही की थी कि इसी बीच 10 मई को ही सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में दियारे में एक व्यक्ति का कटे हुए हाथ-पैर मिले। पुलिस इस मामले की आगे छानबीन की तो 12 मई को उसी जगह से कुछ दूर स्थिति कुएं से एक धड़ मिला। खैर, पुलिस ने जब धड़ की शिनाख्त की तो पता चला की यह तो देवेंद्र कुमार का है। पुलिस सिर की बरामदगी में लगी हुई है। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान माया से सख्ती से पूछताछ की। पुलिसिया सख्ती के आगे माया टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी महिला और उसका आशिक अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। और दोनों की मदद करने वाले दो और आरोपियों को भी पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा है।  इसे भी पढ़ें:- अमृतसर में जहरीली शराब ने ली 14 लोगों की जान, मचा हड़कंप, प्रशासन पर उठे सवाल प्रेमी अनिल यादव और उसके दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया (50-Year-Old Woman Kills her Husband) था। इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक बलिया, ओमवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि “देवेंद्र के सिर को उन्होंने घाघरा नदी में फेंक दिया है। गोताखोरों की मदद से सिर की तलाश की जा रही है। बता दें कि मृतक देवेंद्र की बेटी ने 12 मई को शव की शिनाख्त होने के बाद बलिया थाना कोतवाली में तहरीर देकर अपनी मां माया देवी और उसके प्रेमी अनिल यादव और उसके दोस्तों सतीश और बोलेरो गाडी के ड्राइवर मिथलेश पटेल के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कराया (50-Year-Old Woman Kills her Husband) था। इस मामले में आरोपी माया देवी समेत उसके प्रेमी अनिल यादव और प्रेमी के दो दोस्तों सतीश यादव और ड्राइवर मिथिलेश को गिरफ्तार कर लिया है। हैरत की बात यह कि सात जन्मों तक जीने-मरने की कसम खाने वाली आरोपी माया ने एक ही पल में पति के शव को 6 टुकड़ों में काटने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।  Latest News in Hindi Today Hindi news  50-Year-Old Woman Kills her Husband #womanmurdershusband #crimeofpassion #delhihorrormurder #relationshipcrime #indiaheadlines #truecrimeindia #trendingnews #domesticviolence #affairgonewrong #murdermystery

आगे और पढ़ें
India exposes Pakistan

India exposes Pakistan: इस तरह पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करेगा भारत 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत चैन से नहीं बैठने वाला। पहलगाम हमले का खामियाजा अभी पाकिस्तान (Pakistan) को और भी भुगतना है। आतंकियों की जन्नत कहे जाने वाले पकिस्तान को भारत कहीं का नहीं छोड़ेगा। इस कड़ी में भारत सरकार ने पाकिस्तान को दुनिया के सामने एक्सपोज़ करने के लिए एक बड़ी चाल चल दी है। जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार पाकिस्तान को बेनकाब (India exposes Pakistan) करने के लिए मल्टी पार्टी डेलिगेशन भेजेगी। फ़िलहाल सरकार अभी सभी दलों से बातचीत कर रही है। खबर है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलग-अलग देशों में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की संभावना पर सक्रिय रूप से विचार किया जा रहा है। बता दें कि सरकार मल्टी पार्टी डेलिगेशन यानी प्रतिनिधिमंडल की संरचना और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने से पहले उन्हें साथ लाना चाहती है। सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर एकजुट मोर्चा पेश करने की दिशा में यह सरकार का यह एक कड़ा प्रयास है।  अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने पाकिस्तान (India exposes Pakistan) के भीतर पनप रहे आतंकवाद पर रुख स्पष्ट करना है दरअसल, इस पहल का मकसद अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने न सिर्फ पाकिस्तान (Pakistan) के भीतर पनप रहे आतंकवाद पर भारत का रुख स्पष्ट रूप से रखना है बल्कि पाकिस्तान को बेनकाब (India exposes Pakistan) करना है। जानकारी के मुताबिक विदेश जाने वाला भारत का मल्टी पार्टी डेलिगेशन यानी बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत का पक्ष रखने हेतु पांच सूत्रीय एजेंडे पर डिस्कस करेगा। मसलन,  इसे भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात आतंकवाद के मद्देनजर ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत और उसके मायनों पर भारत का पक्ष (India exposes Pakistan) रखेगी डेलिगेशन  प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय डेलिगेशन थिंक टैंक, विदेशी सरकारों और मीडिया संस्थानों से बातचीत करेगी। यही नहीं भारत की यह टीम पाकिस्तानी (Pakistan) जमीन से आतंकवाद के मद्देनजर ऑपरेशन सिंदूर की जरूरत और उसके मायनों पर भारत का पक्ष (India exposes Pakistan) रखेगी। खबर है कि सभी पक्षों से बातचीत के बाद डेलिगेशन का स्वरूप घोषित किया जाएगा, क्योंकि सरकार सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे पर एक बहुदलीय दृष्टिकोण चाहती है। हालाँकि यह कोई पहली बार नहीं है कि भारत ने इस तरह की कोई पहल की है। इससे पहले भी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव ने अटल बिहारी वाजपेयी को यूएनएचआरसी (UNHRC) में भेजा था। इसके अलावा  26/11 मुंबई हमलों के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बात की थी।  Latest News in Hindi Today Hindi news India exposes Pakistan #IndiaExposesPakistan #PakistanTerrorism #ModiSpeech #IndiaUN #DiplomaticStrike #IndiaVsPakistan #PakistanLiesExposed #UNUpdate #GlobalSecurity #TerrorismExposed

आगे और पढ़ें
US India diplomatic tension

US Betrays India: अमेरिका ने की भारत से गद्दारी, पाकिस्तान के इस साथी को देने जा रहा है खतरनाक मिसाइलें

यह जगजाहिर है कि भारत और पाकिस्तान के बीच व्याप्त तनाव के बीच तुर्किए ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्किए के इस रवैए से भारतीयों में जबरदस्त रोष है। तुर्किए को लेकर भारतीयों में इस कदर रोष है कि सोशल मीडिया पर बॉयकॉट तुर्की ट्रेंड करने लगा। इसका असर यह कि व्यापार से लेकर पर्यटन तक, भारत ने तुर्किए से दूरी बनानी शुरू कर दी। कहने के लिए तो अमेरिका भारत का हितैषी है लेकिन अमेरिका उस तुर्किए कि मदद करने जा (US Betrays India) रहा है जिसने भारत के खिलाफ पाकिस्तान सैकड़ों ड्रोन दिए थे। जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने तुर्किए को मिसाइलें बेचने का फैसला लिया है। दरअसल, अमेरिका ने तुर्किए को 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलें बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।  यह डील दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को और मजबूत (US Betrays India) करेगी गौरतलब हो कि यह मंजूरी ऐसे वक़्त पर दी गई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। तुर्किए खुले तौर पर पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इस मिसाइल डील में तुर्किए को हवा से हवा में मार करने वाली AIM-120 AMRAAM मिसाइलें शामिल (US Betrays India) हैं। जानकारी के मुताबिक तुर्किए ने 225 मिलियन डॉलर की लागत से 53 एडवांस मीडियम रेंज मिसाइल और 79.1 मिलियन डॉलर की लागत से 60 ब्लॉक सेकंड मिसाइलों की भी मांग की है। कहा जा रहा है यह डील अमेरिका की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) की तरफ से प्रस्तावित है। लेकिन अभी इसे अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिलनी बाकी है। कहने की जरूरत नहीं कि यदि यह मंजूरी मिल जाती है, तो यह डील दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को और मजबूत करेगी। बेशक इस कदम को अमेरिका और तुर्किए के बीच नाटो सहयोग को सुदृढ़ करने के रूप में देखा जा रहा है।  इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर अमेरिका द्वारा तुर्किए से मिसाइल की डील करना क्या भारत के खिलाफ यह एक प्रकार की दगाबाजी नहीं (US Betrays India) है? बता दें कि तुर्किए नाटो का एक प्रमुख सदस्य है। यही नहीं वह अमेरिका के रणनीतिक सैन्य साझेदारों में से एक भी माना जाता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि जब तुर्किए भारत के विरोधी पाकिस्तान की सैन्‍य मदद कर रहा है तो अमेरिका द्वारा उससे मिसाइल की डील करना क्या भारत के खिलाफ यह एक प्रकार की दगाबाजी नहीं (US Betrays India) है? यहाँ तक कि भारत के कई विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका का यह कदम खुले तौर ओर उसकी दोहरी नीति को उजागर करता है। एक तरफ तो वह भारत को क्वैड (QUAD) जैसे मंचों पर रणनीतिक साझेदार कहता है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान का साथ देने वाले देश को हथियार मुहैया कराता है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इससे भारत और अमेरिका के रिश्तों में दरार पड़ सकती है। हालांकि इसपर अमेरिका का तर्क है कि यह डील बतौर नाटो सहयोगी तुर्किए की सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए है, न कि भारत के खिलाफ कोई साजिश।  Latest News in Hindi Today Hindi news US Betrays India #USBetraysIndia #IndiaUSRelations #PakistanMissiles #GlobalTensions #USDefenseDeal #SouthAsiaCrisis #IndiaSecurity #MissileAlert #GeopoliticalCrisis #USPakistanAlly

आगे और पढ़ें
Congress MLA Questions Operation Sindoor's

Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor: कांग्रेस विधायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हुए कही यह बात

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम घाटी में हुए कायराना आतंकी हमले का बड़ा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लाया था। इस कार्रवाई में भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया बल्कि पाकिस्तान के एयर डिफेन्स सिस्टम और एयर बेस को भी तबाह कर दिया। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारत आतंक का पर्याय बन चुके पाकिस्तान को ऐसी चोट दी है कि वो कभी नहीं भूलेगा। तीन दिन चली इस स्ट्राइक में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया। और सीजफायर की गुहार लगाने लगा। कहने की जरूरत नहीं इस ऑपरेशन के बाद पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति का लोहा माना। एक तरफ जहाँ दुनिया बाहर में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हो रही है तो वहीं कर्नाटक के एक कांग्रेस विधायक ने इसपर प्रश्न चिन्ह (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) ही खड़ा कर दिया है।  क्या किया है, कुछ भी नहीं किया (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) गया दरअसल, कर्नाटक के कोलार से कांग्रेस विधायक के मंजूनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर पर शंका (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) जाहिर की है। मंजूनाथ ने कहा कि “क्या किया है, कुछ भी नहीं किया गया। बस दिखावे के लिए 3-4 विमान ऊपर भेजे और वापस लौट आए।” यही नहीं, कोथूर मंजूनाथ ने संशय जाहिर करते हुए कहा कि “परेशन सिंदूर का मकसद संदेह के घेरे में है।” उन्होंने कहा कि क्या किया, कुछ भी नहीं किया गया। बस दिखावे के लिए 3-4 विमान ऊपर से भेजे और वापस लौट आए। क्या इससे पहलगाम में मारे गए 26 टूरिस्टों की मौत की भरपाई हो जाएगी? क्या हम महिलाओं को इसी तरह जवाब देंगे? क्या हम उन्हें ऐसे ही सांत्वना देंगे? क्या हम ऐसा करके उनको सम्मान दे रहे हैं?” इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर हर टीवी चैनल अलग कहानी बता रहा है, एक कहता है ऐसे मारा, दूसरा कुछ और कहता है- कांग्रेस विधायक मंजूनाथ वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा (Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor) कि “हम कह क्या रहे हैं। हमने उन्हें यहां मारा, वहां मारा? हर टीवी चैनल अलग कहानी बता रहा है। एक कहता है ऐसे मारा, दूसरा कुछ और कहता है। हम किस पर भरोसा करें? किसे मारा गया? कौन मरा? आधिकारिक बयान कहां है? हम कहीं भी, किसी भी देश में, चाहे वह कर्नाटका हो, पाकिस्तान हो, चीन हो या बांग्लादेश या अफगानिस्तान। आम नागरिकों के खिलाफ किसी भी तरह के युद्ध का विरोध करते हैं। क्या आप जानते हैं कि उन महिलाओं के सामने ही उनके पतियों को कैसे मारा गया? उनको बच्चों के सामने उन्हें खत्म कर दिया गया, 3 दिन पहले वो कैसे अंदर आ गए, सबकुछ करके कैसे भाग पाए, इन सवालों का जवाब कौन देगा?” गौरतलब हो कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था।  Latest News in Hindi Today Hindi news Congress MLA raises serious concerns over Operation Sindoor #OperationSindoor #CongressNews #MLAStatement #PoliticalControversy #IndiaPolitics #BreakingNews #CurrentAffairs #CongressVsGovernment #MLAQuestions #OperationDebate

आगे और पढ़ें
Translate »