Congress Strategy to Counter BJP-RSS Revealed

Congress new strategy: बीजेपी-आरएसएस का मुकाबला करने के लिए अब इस ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस

अहमदाबाद के अधिवेशन में कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ लड़ने की रणनीति (Congress new strategy) लगभग तैयार कर ली है। दरअसल, कांग्रेस ने बीजेपी और संघ के खिलाफ राजनीतिक तौर पर ही नहीं बल्कि वैचारिक स्तर पर भी लड़ने का रोडमैप तैयार किया है। अब कांग्रेस अपनी परंपरागत राजनीति से बाहर निकलकर सामाजिक न्याय वाले एजेंडे पर आगे बढ़ने कम मन बना रही है। कारण यही जो, बीजेपी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और इंडिया गठबंधन के साथ चलने का विजन रखा है। जानकारी के मुताबिक यह रणनीति सामाजिक न्याय, दलित-ओबीसी अधिकारों और संविधान की रक्षा पर केंद्रित है। खैर, इस अधिवेशन में जाति जनगणना और आरक्षण को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।  मंथन से निकलने वाले निचोड़ को कांग्रेस ने न्याय पथ (Congress new strategy) का दिया है नाम  बता दें कि अहमदाबाद में दो दिनों तक चले चिंतन और मंथन से निकलने वाले निचोड़ को कांग्रेस ने न्याय पथ (Congress new strategy) का नाम दिया है। देशभर से आए तकरीबन 2 हजार नेताओं के बीच कांग्रेस ने जब प्रस्तावना के रूप में अपना आगामी संकल्प सामने रखा, तो वहां मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने अपने दोनों हाथ उठाकर इसका स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक मौजूदा मोदी सरकार से निपटने के लिए कांग्रेस ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक बिंदुओं के साथ-साथ राष्ट्रवाद, विदेश नीति पर प्रस्ताव रखते हुए किसान, युवा, महिलाओं और मुस्लिमों के पक्ष में खड़े रहते हुए उनकी लड़ाई लड़ने की बात कही है।   केवल कांग्रेस ही बीजेपी और संघ से कर सकती है मुकाबला (Congress new strategy) इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि “कांग्रेस को अन्य पिछड़ा वर्ग तक अपनी पहुंच बढ़ानी होगी और उन्हें उनके हितों की रक्षा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि “पार्टी को निजी क्षेत्र में वंचित वर्गों के लिए आरक्षण की मांग करनी चाहिए। दरअसल, कांग्रेस का पूरा फोकस दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वोटों को जोड़ने की है। जातीय जनगणना के मुद्दो को उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि “हम सत्ता में आएंगे तो हरहाल में जातिगत जनगणना कराएंगे। साथ ही आरक्षण की 50 फीसदी लिमिट को भी खत्म करने की बात कह कर सियासी संदेश दे दिया है।” साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि “कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई विचारधारा (Congress new strategy) की है और केवल कांग्रेस ही बीजेपी और संघ से मुकाबला कर सकती है और उन्हें हरा सकती है।” राहुल ने साफ कहा कि “जिन पार्टियों के पास विचाराधारा की स्पष्टता नहीं है, वो बीजेपी और संघ से नहीं लड़ पाएंगे।”  इसे भी पढ़ें:-  रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा-‘केंद्र में जब तक एनडीए सरकार रहेगी, देश का नुकसान करेगी’ इंडिया गठबंधन को न सिर्फ मजबूत करना होगा बल्कि इसके तहत एकजुट रहना होगा- मल्लिकार्जुन खरगे अहमदाबाद के कांग्रेस अधिवेशन में पारित राजनीतिक प्रस्ताव (Congress new strategy) में न सिर्फ इंडिया गठबंधन के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया बल्कि इसके गठन में पार्टी की भूमिका के बारे में भी बताया गया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि “संसद में वक्फ विधेयक का विरोध करने में इंडिया ब्लॉक पूरी तरह से एकजुट था। इसलिए हमें इंडिया गठबंधन को न सिर्फ मजबूत करना होगा बल्कि इसके तहत एकजुट रहना होगा और आगे बढ़ना होगा। कुल-मिलाकर अहम बात यह कि बीजेपी के धार्मिक ध्रुवीकरण या फिर हिंदुत्व के दांव को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने सामाजिक न्याय को सियासी हथियार बनाने का फैसला किया है।  Latest News in Hindi Today Hindi News  Congress new strategy #CongressNewStrategy #BJPRSSCounter #IndianPolitics2025 #RahulGandhi #CongressVsBJP #PoliticalPlan #IndiaPolitics #RSSOpposition #CongressUpdates #BJPStrategy

आगे और पढ़ें
War threat Iran

US warns Iran: इस वजह से अमेरिका ने ईरान को दी सैन्य हमला करने की धमकी

अमेरिका और ईरान की अदावत किसी से छुपी नहीं है। आये दिन दोनों एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते (US warns Iran) रहते हैं। अमेरिका को डर है कि कहीं ईरान परमाणु बम न बना ले। इसके चलते अमेरिका ने ईरान को चेतावनी देते हुए ये साफ कहा है कि “अगर ईरान परमाणु हथियार कार्यक्रम नहीं छोड़ता तो उसके खिलाफ सैन्य हमले का अगुवा इजराइल होगा।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “अगर इसके लिए सेना की आवश्यकता होगी तो हम वह भी करेंगे। इसमें स्पष्ट रूप से इजराइल बहुत अधिक शामिल होगा। वे इसके नेता होंगे। लेकिन कोई भी हमारा नेतृत्व नहीं करता है और हम वही करते हैं जो हम करना चाहते हैं।” तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि “ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा, अमेरिकी निवेश पर आपत्ति नहीं।” ट्रंप ने यह टिप्पणी ओमान में अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच होने वाली वार्ता से पहले बुधवार को की। इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने कहा था कि वार्ता प्रत्यक्ष होगी, जबकि ईरान ने इस अमेरिका के साथ प्रस्तावित बातचीत को अप्रत्यक्ष बताया है।  ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (US warns Iran)  दरअसल, अमेरिका इस बात से चिंतित है (US warns Iran) कि तेहरान पहले से कहीं अधिक एक कारगर हथियार के करीब है। कारण यही जो ट्रंप ने बुधवार को कहा कि “वार्ता के समाधान पर पहुंचने के लिए उनके पास कोई निश्चित समयसीमा नहीं है।” अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता के पहले बुधवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि “ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा।” उन्होंने यह भी कहा कि “दोनों देशों के बीच कोई समझौता होने पर ईरान में अमेरिकी निवेश पर भी कोई ऐतराज नहीं है।” दरअसल, राष्ट्रपति पेजेशकियन की टिप्पणियां विश्व शक्तियों के साथ 2015 के परमाणु समझौते के बाद ईरान के रुख में बदलाव को दर्शाती हैं। बता दें कि उस समझौते में तेहरान ने अमेरिकी विमान खरीदने की मांग की थी, लेकिन प्रभावी रूप से अमेरिकी कंपनियों को देश में आने से रोक दिया था। इसे भी पढ़ें:– डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान से बजार में आई तेजी, इन तीन लोगों ने की बंपर कमाई 100 बार सत्यापन कर लिया है, चाहिए तो इसे 1,000 बार फिर से कर लें (US warns Iran) इस बीच तेहरान में दिए गए भाषण में पेजेशकियन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का जिक्र करते हुए कहा कि “उन्हें ईरान में अमेरिकी निवेशकों के निवेश से कोई आपत्ति नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि “अमेरिकी निवेशक ईरान आएं और निवेश करें।” बेशक इस तरह के व्यावसायिक प्रस्ताव से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की समझौते में दिलचस्पी बढ़ सकती है। बता दें कि राष्ट्रपति के तौर पर अपने पहले कार्यकाल में विश्व शक्तियों के साथ ईरान के परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था और अब देश के साथ एक नया समझौता करना चाहते हैं। गौरतलब हो कि पिछले साल अपने चुनाव के दौरान पश्चिमी देशों तक पहुंच बनाने के लिए प्रचार करने वाले पेजेशकियन ने यह भी कहा कि “शनिवार को ओमान में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरघची और पश्चिम एशिया के लिए अमेरिका के राजदूत स्टीव विटकॉफ के बीच होने वाली वार्ता अप्रत्यक्ष रूप से होगी। ट्रंप ने कहा है कि वार्ता प्रत्यक्ष रूप से होगी और ईरान ने (US warns Iran) इससे इनकार भी नहीं किया है। हालांकि पेजेशकियन ने यह भी कहा कि “हम परमाणु बम नहीं बना रहे। आपने 100 बार इसका सत्यापन कर लिया है। चाहिए तो इसे 1,000 बार फिर से कर लें।”  Latest News in Hindi Today Hindi news US warns Iran #USIranTensions #MiddleEastConflict #IranWarning #MilitaryStrike #Geopolitics #USDefense #GlobalSecurity #IranNews #WarThreat #PentagonAlert

आगे और पढ़ें
The Muslim Devotee of Krishna's Divine Love

जब एक मुसलमान बन गया कृष्ण भक्त: रसखान की भक्ति ने रचा इतिहास

भारतीय सांस्कृतिक इतिहास में कोई भी ऐसी महान विभूतियाँ हुई हैं जिन्होंने जाति, धर्म और सीमाओं के बंधनों को तोड़कर केवल प्रेम, भक्ति और इंसानियत को अपनाया। उनमें से एक ऐसे भी अद्भुत भक्त थे, रसखान (Ras Khan) जिनका वास्तविक नाम सैयद इब्राहीम था। उनका जीवन इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि सच्ची भक्ति का कोई धर्म नहीं होता — यह तो आत्मा से ईश्वर के प्रति उठने वाला प्रेम होता है। रसखान (Ras Khan) का जन्म 16वीं शताब्दी में दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मुस्लिम परिवार में हुआ था। वे फारसी, अरबी और हिंदी भाषा में निपुण थे। शुरूआती जीवन में वे एक दरबारी जीवनशैली में लिप्त रहे, लेकिन एक समय ऐसा आया जब वे भगवान श्रीकृष्ण (Lord Krishna) की भक्ति में पूरी तरह डूब गए। इतना माना जाता है कि रसखान (Ras Khan) ने श्रीमद्भागवत गीता और कृष्ण (Krishna) से संबंधित अन्य धार्मिक ग्रंथों का गहरा अध्ययन किया और फिर वृंदावन गये जहां राधा-कृष्ण की लीलाओं को साक्षात अनुभव किया। उन्होंने अपने भक्ति भाव को व्यक्त करने के लिए ब्रजभाषा को माध्यम बनाया। उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना रसखान रचनावली है, जिसमें उन्होंने भगवान कृष्ण (Lord Krishna) के बालरूप, रासलीलाओं और वृंदावन की अनुपम सुंदरता का अत्यंत भावपूर्ण चित्रण किया है। इसे भी पढ़ें:- इस दिन से शुरू होने वाली है Char Dham Yatra 2025, साइबर ठगी से बचने हेतु पुलिस ने श्रद्धालुओं से की यह खास अपील उनकी एक मशहूर कृति में वह लिखते हैं: “मानुष हौं तो वही रसखान बसौं ब्रज गोकुल गांव के ग्वारन।जो पशु हौं तो कहा बस मेरो चरौं नित नंद की धेनु मझारन॥” इस दोहे में रसखान (Ras Khan) अपने भाव व्यक्त करते हैं कि क्या उनको मानव रूप में जन्म मिलता, तो वे गोकुल के किस ग्वाले के घर जन्म लेना चाहेंगे, और यदि वे पशु होंगे, तो नंद बाबा की गायों के साथ विचरण करना अच्छा लगेगा। उनका पूरा जीवन प्रेम, भक्ति और समर्पण का प्रमाण बन गया। उन्होंने सिद्ध किया कि ईश्वर की आराधना न धर्म से होती है, न जाति या भाषा से। हालांकि वे इस्लाम धर्म के अनुयायी थे, किंतु श्रीकृष्ण के प्रति उनका गहरा प्रेम उन्हें वृंदावन की पवित्र गलियों तक ले गया, जहां उन्होंने आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करी।वृंदावन में उनकी समाधि है, जो यह संदेश देती है कि भक्ति में कोई भेदभाव या दीवार नहीं होती। रसखान की जीवनगाथा यह सिखाती है कि यदि श्रद्धा सच्ची हो और प्रेम निष्कलंक हो, तो ईश्वर हर दिल में वास करते हैं — फिर चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से क्यों न हो।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Ras Khan #Raskhan #KrishnaDevotee #BhaktiMovement #HinduMuslimUnity #SpiritualPoet #KrishnaBhakt #IndianHistory #RaskhanPoetry #BhaktiEra #SufiSaint

आगे और पढ़ें
fake cardiologist in MP used a foreign name

एमपी का फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट धौंस जमाने के लिए रखा था विदेशी नाम, करता था विदेश यात्रा, मोबाइल ने खोले कई राज 

मध्य प्रदेश के दमोह में फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव (Fake Cardiologist Narendra Yadav) के इलाज से सात लोगों की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी डॉक्टर के पास सिर्फ MBBS की डिग्री ही है। जबकि इसके पास मौजूद एमडी और कार्डियोलॉजी की डिग्री फर्जी हैं। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि आरोपी डॉक्टर ने इन डिग्रियों को किसी गिरोह से बनवाई या फिर मोबाइल ऐप की मदद से खुद ही बनवाई। बता दें कि आरोपी फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र यादव (Fake Cardiologist Narendra Yadav) अपनी फर्जी डिग्रियों की मदद से दमोह में मिशनरी द्वारा संचालित मिशन अस्पताल में तैनात था। यहीं पर इसने सात लोगों की हार्ट सर्जरी की थी। आपरेशन के बाद इन सभी सातों मरीजों की मौत हो गई। इसका खुलासा होने के बाद से पूरे मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।  पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission) भी इस मामले की जांच कर रहा है।  आरोपी डॉक्टर के मोबाइल में मिले फर्जी दस्तावेज बनाने वाले ऐप्स  दमोह के एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के नेतृत्व में आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही टीम ने जब उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें कई ऐसे ऐप्स मिले, जिससे फर्जी दस्तावेज बनाए जा सकते हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी डॉक्टर ने शायद इन ऐप्स की मदद से ही फर्जी डिग्रियां तैयार की होंगी। साथ ही आरोपी नरेंद्र यादव से पूछताछ में यह भी पता चला कि, दूसरों से अलग दिखने और मरीजों को प्रभावित करने के लिए उसने अपना नाम बदलकर एन. जॉन. केम (Fake Cardiologist Narendra Yadav) रख लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, यह विदेश नाम उसे काफी मदद करता था। वह जब भी किसी अस्पताल में काम करने जाता, तो उसे उसके इंग्लिश नाम की वजह से दूसरे डॉक्टरों से ज्यादा सम्मान मिलता था। साथ ही मरीज भी उसे महत्व देते थे। इसी नाम से वह खुद को सुपर स्पेशलिस्ट बताकर सर्जरी करता है।  इसे भी पढ़ें:- पुणे में एक कलयुगी माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा आरोपी की विदेश यात्रा की डिटेल खंगाल रही पुलिस  जांच के दौरान पुलिस को आरोपी डॉक्टर के पास से एक पासपोर्ट भी मिला है। जिसकी जांच में पता चला कि यह आरोपी कई बार विदेश यात्रा पर भी जा चुका है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन विदेशी यात्राओं का मकसद क्या था। कहीं यह किसी विदेशी गिरोह से तो नहीं जुड़ा है। इसने जिस तरह से सर्जरी कर सात मरीजों की जान ले ली, उसे देखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकािरयों का कहना है कि जांच अभी चल रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद आरोपी डॉक्टर पर कई अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं. फिलहाल, आरोपी डॉक्टर अभी पुलिस हिरासत में है। Latest News in Hindi Today Hindi News Fake Cardiologist Narendra Yadav #FakeDoctor #CardiologistScam #MPNews #MedicalFraud #DoctorExposed #IndiaNews #FraudRevealed #ScamAlert #FakeIdentity #BreakingNews

आगे और पढ़ें
Mother kills children Pune

Pune mother kills twins: पुणे में एक कलयुगी माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों को पानी में डुबोकर मारा

एक माँ अपनी संतान के लिए क्या नहीं करती। औलाद को कोई तकलीफ न हो इसलिए वो हर संभव काम करती है। यही नहीं, बच्चों की ख़ुशी के खातिर दिन-रात एक कर देती है। यह तो ठीक, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जो, अपनी संतान को सुख-सुविधा देना तो दूर की बात, वो जन्म देने के बाद ही गला घोंट देती हैं। कुछ इसी तरह का मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले का है। जानकारी के मुताबिक यहाँ एक माँ ने शादी के 10 साल बाद हुए अपने जुड़वा बच्चों (Pune mother kills twins) को ही मौत की नींद सुला दिया। दिल को दहला देने वाली इस घटना से पूरा शहर सकते में है। कहने की जरूरत नहीं है, इस कलयुगी मां की क्रूरता से पुणे शहर कांप गया है। खैर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। प्रतिभा की शादी दस पहले बैंक कर्मी हेमंतकुमार मोहिते से हुई थी (Pune mother kills twins) सोचनीय बात है, शादी के 10 बाद उसे जुड़वा बच्चे हुए थे। इससे बड़ी सोचनीय बात यह कि जिन्हें शादी के बाद संतान नहीं होती वो धार्मिक स्थलों जाकर दर-दर मिन्नतें करते हैं। मेडिकल ट्रीटमेंट करवाते हैं। संतान सुख के लिए टोने-टोटके से लेकर सबकुछ करते हैं। खैर, आज के इस आधुनिक युग में ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है। मेडिकल साइंस ने बहुत तरक्की कर ली है। मेडिकल साइंस में कई ऐसे तरीके हैं जिससे आप माँ-बाप बन सकते हैं। माँ की ममता को कलंकित करने वाली इस कलयुगी माँ प्रतिभा की शादी दस पहले बैंक कर्मी हेमंतकुमार मोहिते से हुई थी। शादी के बाद की शुरूआती जिंदगी ठीकठाक थी। धीरे-धीरे समय बीतता गया। इस बीच घरवाले बच्चे के लिए टोकने लगे। इस तरफ देखते-देखते 9 साल बीत गए। इस दरम्यान कई बार ट्राई किया। लेकिन संतान नहीं हुई। माँ बनने की तमन्ना लिए प्रतिभा ने थक हारकर अंततः टेस्ट ट्युब के जरिए दो जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म के बाद दोनों दंपति बड़े खुश थे। लेकिन जल्द ही दोनों की खुशियों में ग्रहण लग गया। दरअसल, बच्चों की ग्रोथ ठीक तरह से नहीं हो रही थी। इससे प्रतिभा चिंतित रहने लगी थी और इसी निराशा में फिर एक दिन उसने अपने दोनों नवजात बच्चों को पानी की टंकी में डुबों कर मार (Pune mother kills twins) डाला। बता दें कि यह घटना पुणे-सोलापुर रोड स्थित थेऊर इलाके में घटी। इसे भी पढ़ें:-  8 साल चले प्रेम प्रसंग के बाद की लव मैरिज, फिर सवा साल बाद इस वजह से पति का घोंटा गला बच्चों को डुबोकर मारने (Pune mother kills twins) के बाद खुद भी की आत्महत्या करने की कोशिश प्राप्त जानकारी के मुताबिक बच्चों को डुबोकर मारने (Pune mother kills twins) के बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। खैर, पुलिस ने मंगलवार देर रात जुड़वा बच्चों की हत्या के मामले में पुणे-सोलापुर रोड निवासी प्रतिभा हेमंतकुमार मोहिते (36) को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में प्रल्हाद लक्ष्मण गोंडे निवासी काकडे बस्ती, दत्तनगर, थेऊर, पुणे-सोलापुर रोड ने लोणी कालभोर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रल्हाद की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार प्रतिभा का मायका काकडे बस्ती में है। उसका पति सांगली के बैंक में जॉब करता है। फिलहाल वह मायके में रह रही थी। फ़िलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की काेशिश कर रही है कि आखिरकर महिला ने 10 साल बाद हुए बच्चों को डुबों कर मारा क्यों? Latest News in Hindi Today Hindi News Pune mother kills twins #PuneCrime #MotherKillsTwins #ShockingNews #IndiaCrime #FamilyTragedy #KalayugiMaa #TwinsMurder #CrimeNews #PuneNews #DisturbingCase

आगे और पढ़ें
Trump’s Announcement Sparks Market Rally

Donald Trump announcement: डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान से बजार में आई तेजी, इन तीन लोगों ने की बंपर कमाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी राहत (Donald Trump announcement) देते हुए टैर‍िफ पर अगले 90 दिनों तक रोक लगा दी है। यह ऐलान होते ही कई द‍िन से ग‍िरावट से जूझ रहे शेयर बाजार में अचानक से बड़ी उछाल देखी गई। इस राहत के सबसे अधिक असर अमेरिकी शेयर बाजार पर पड़ा। शेयर बाजार में आई तेजी का सबसे अधिक ललाभ दुन‍िया के चुन‍िंदा अरबपत‍ियों को हुआ। आपको बता दें कि ज‍िन कारोबार‍ियों को सबसे ज्‍यादा लाभ हुआ है उनमें एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस का नाम शामिल है। गौर करने वाली बात यह कि ट्रंप के ऐलान के बाद शेयर बाजार में आई तेजी के दम पर इन तीनों ने चंद घंटों में तकरीबन 80 अरब डॉलर कमा ल‍िये। इस ऐलान का सबसे ज्‍यादा असर टेस्ला, अमेजन और मेटा समेत कई दिग्गज टेक कंपन‍ियों के शेयरों पर देखाा गया। ब्‍लूमबर्ग ब‍िलेन‍ियर इंडेक्‍स की माने तो एलन मस्‍क को सबसे अधिक 35.9 ब‍िल‍ियन डॉलर का फायदा हुआ। इस लाभ के साथ उनकी संपत्‍त‍ि बढ़कर 326 अरब डॉलर हो गई। दुन‍ियाभर के अरबपत‍ियों में मुकेश अंबानी 17वें पायदान पर हैं और उनकी संपत्‍त‍ि इस समय तकरीबन 84 ब‍िल‍ियन डॉलर है।  ट्रंप के ऐलान के बाद (Donald Trump announcement) मस्क ने एक ही द‍िन में 35.9 अरब डॉलर (3,08,883.6 करोड़ रुपये) कमाए  ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक (Donald Trump announcement) मस्क ने एक ही द‍िन में 35.9 अरब डॉलर (3,08,883.6 करोड़ रुपये) कमा ल‍िये। इसके अलावा मार्क जुकरबर्ग को 25.9 अरब डॉलर का फायदा हुआ तो वहीं जेफ बेजोस को 18.5 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ। यही नहीं, लैरी एल‍िसन को भी 15 अरब डॉलर का फायदा हुआ। बता दें कि 107 अरब डॉलर की ग‍िरावट के बाद भी एलन मस्क टॉप पर बने हुए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 326 ब‍िलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस ल‍िस्‍ट में जेफ बेजोस 210 ब‍िल‍ियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है। उन्‍हें शुरुआती तीन महीने में 28.7 ब‍िल‍ियन डॉलर का नुकसान हुआ है।  इसे भी पढ़ें:– क्या सच में जानबूझकर मार्केट गिरा रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप? ट्रंप द्वारा दी गई राहत (Donald Trump announcement) का सबसे ज्‍यादा असर टेक शेयरों पर देखने को मिला यही नहीं, इस ल‍िस्‍ट में तीसरे नंबर पर मार्क जुकरबर्क हैं। उनकी कुल 207 ब‍िल‍ियन डॉलर की संपत्‍त‍ि है। इस साल उन्‍हें 723 म‍िल‍ियन डॉलर का नुकसान हुआ। बुधवार को टेस्ला के शेयर में करीब 23 प्रत‍िशत का बंपर उछाल देखा गया। ट्रंप द्वारा दी गई राहत (Donald Trump announcement) का सबसे ज्‍यादा असर टेक शेयरों पर देखने को मिला। बता दें कि नैस्डैक में 12.2% की बढ़त दर्ज की गई। इस बढ़त का असर मेटा और अमेजन के शेयर पर भी दिखा। दोनों के शेयरों में क्रमश: 15 प्रत‍िशत और 12 प्रत‍िशत की बढ़त देखी गई।  Latest News in Hindi Today Hindi news Donald Trump announcement #DonaldTrump #TrumpAnnouncement #StockMarket #MarketRally #EconomicNews #WallStreet #InvestorsGain #TrumpEffect #USPolitics #FinancialNews

आगे और पढ़ें
GT vs RR match result

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: गुजरात ने लगाया जीत का चौका, राजस्थान को दी करारी शिकस्त

9 अप्रैल को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 23वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को दी करारी शिकस्त दी। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए। साई की इस पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसके बाद जोस बटलर और शाहरुख खान ने भी गुजरात को अपने बल्ले से अहम योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 36-36 रन बनाए। गुजरात की पारी के अंत में राहुल तेवतिया ने भी 12 गेंदों में  24 रन बनाए। इस मुकाबले में  गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। इसके साथ ही राशिद खान और साई किशोर ने 2-2 विकेट तो मोहम्मद सिराज और अर्शद खान 1-1 विकेट झटके। राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 के स्कोर पर ही ऑलआट हो गई (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) गुजरात के द्वारा दिए गए  218 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। गुजरात के गेंदबाजों के सामने राजस्थान के बल्लेबाज अधिक देर टिक नहीं पाए। राजस्थान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 159 के स्कोर पर ही ऑलआट हो गई। इस हिसाब से आईपीएल 2025 के 23वें मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 58 रन से अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि यह इस सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) की लगातार चौथी जीत है। राजस्थान को हराने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि “उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाया, पहले 3-4 ओवर में रन बनाना आसान नहीं था। साई और बटलर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह कमाल की थी। उनकी टीम हफ्ते के किसी भी दिन 220 रन बना सकती है और फिर उनके तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को खत्म किया।” इसके साथ ही ये गुजरात के लिए आईपीएल 2025 की लगातार चौथी जीत साबित हुई। बता दें कि गुजरात टाइटंस की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन रहे।  इसे भी पढ़ें:- मोहम्मद सिराज की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे सनराइजर्स हैदराबाद ने टेके घुटने उम्दा प्रदर्शन के लिए साई सुदर्शन को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals)  इस मैच में 82 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए साई सुदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड मिलने से गदगद सुदर्शन ने कहा कि “आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें उनको शुरुआत से ही लय की जरूरत होती (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) है। टीम की जीत में योगदान देना हमेशा उनके लिए खुशी की बात होती है। वह अपनी पारी को अंत तक तक ले जाना चाहते थे। वह हमेशा यह देखने की कोशिश करते हैं कि वह टीम के लिए और क्या बेहतर कर सकते हैं, अपनी जागरूकता और स्किल को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं।” Latest News in Hindi Today Hindi news  IPL 2025  Gujarat Titans vs Rajasthan Royals #GujaratTitans #RajasthanRoyals #GTvsRR #IPL2025 #CricketHighlights #T20Cricket #GTWinningStreak #RajasthanDefeat #IPLMatch #CricketNews

आगे और पढ़ें
Vastu Turtle Placement

वास्तु के अनुसार कछुआ रखने से घर में होगी धन की बरसात, जानें कछुए रखने की सही दिशा और महत्व

वास्तु शास्त्र में कछुआ (Tortoise) को बेहद शुभ और समृद्धि लाने वाला प्रतीक माना गया है। यह दीर्घायु, स्थिरता और धन का प्रतीक है। घर में लकड़ी या क्रिस्टल का कछुआ रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन का प्रवाह बढ़ता है। लेकिन, इसे सही दिशा और सही तरीके से रखना जरूरी है, नहीं तो इसका प्रभाव कम हो सकता है।  क्यों होता है कछुआ शुभ? कछुए (Tortoise) को भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। हिंदू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का कूर्म अवतार माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था, जिससे यह जीव शक्ति, धैर्य और समृद्धि का प्रतीक बन गया। फेंगशुई में भी कछुआ एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसे जीवन में स्थिरता, दीर्घायु और आर्थिक समृद्धि लाने वाला माना जाता है। वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर या कार्यालय में कछुए को रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। लकड़ी और क्रिस्टल का कछुआ क्यों है खास? विभिन्न प्रकार के कछुए (Tortoise) बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन लकड़ी और क्रिस्टल से बने कछुए को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। कछुआ रखने की सही दिशा इसे भी पढ़ें:- इस दिन से शुरू होने वाली है Char Dham Yatra 2025, साइबर ठगी से बचने हेतु पुलिस ने श्रद्धालुओं से की यह खास अपील घर में कछुआ रखने के लाभ घर में कछुआ (Tortoise) रखने को वास्तु शास्त्र में अत्यंत शुभ माना जाता है। यह न केवल सौभाग्य और समृद्धि लाने वाला होता है, बल्कि घर के वातावरण को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। आइए जानते हैं, कछुआ रखने के प्रमुख लाभ: नोट: यहां दी गई जानकारी धर्म से जुड़े ग्रंथों के अनुसार साझा की गई है। अगर आप कोई विशेष पूजा करवाना चाहते हैं, तो अपने धर्म गुरुओं के बताये अनुसार करें।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Tortoise #VastuTips #TurtleForWealth #VastuRemedies #HomeVastu #TortoiseDirection #ProsperityTips #FengShuiVastu #SpiritualHome #WealthVastu #LuckyTurtle

आगे और पढ़ें
Jio 98-days plan

जियो का धमाकेदार प्लान: 98 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग फैसिलिटी

रिलायंस जियो (Reliance Jio) एक प्रमुख भारतीय टेलीकॉम कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर नवी मुंबई में है। यह कंपनी विभिन्न सेवाएं प्रदान करती हैं, जिनमें फिक्स्ड-लाइन टेलीफोन, मोबाइल टेलीफोनी, वायरलेस ब्रॉडबैंड, इंटरनेट सेवाएं और ओटीटी सेवाएं आदि शामिल हैं। यह भारत का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर है। यह कंपनी समय-समय पर ग्राहकों के लिए नयी-नयी स्कीम्स निकालती रहती है। जियो (Jio) अब अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान ले कर आयी है। जियो (Jio) के इस नए प्लान से एयरटेल, बीएसएनएल और अन्य टेलीकॉम कंपनियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। आइए जानें क्या हैं जियो का 98-डेज प्लान (Jio 98-days plan)?  जियो का 98-डेज प्लान (Jio 98-days plan) रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने यूजर्स को कई आकर्षक प्लान प्रदान करता है। लेकिन, इनका नया प्लान अभी चर्चा का विषय है और यह यूजर को बेहतरीन सर्विसेज प्रोवाइड कर रहा है। यह जियो (Jio) प्लान न केवल डेटा और कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है, बल्कि इसके अन्य कई बेनेफिट्स भी हैं, जो इस प्रकार हैं: जियो का 98-डेज प्लान (Jio 98-days plan) के अन्य लाभ इस प्लान के लाभ यहीं खत्म नहीं होते। इसमें यूजर को और भी कई लाभ मिलेंगे, जिनमे से कुछ इस प्रकार हैं:  इसे भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट: वॉयस और वीडियो कॉलिंग का एक्सप्रियंस अब पहले से होगा और बेहतर जियो का 98-डेज प्लान की कीमत और कैसे करें इसे रिचार्ज? आप अपनी इच्छानुसार ऑनलाइन तरीके से आसानी से इस प्लान को ले सकते हैं जैसे माई जियो ऐप, जियो वेबसाइट आदि। इसके अलावा आप अधिक्तरित रिटेलर के माध्यम से भी यह प्लान ले सकते हैं। जियो का 98-डेज प्लान (Jio 98-days plan) दोनों उपयोगकर्ताओं यानी पोस्टपेड और प्रीपेड (Postpaid and Prepaid) के लिए उपलब्ध है। अगर बात करें इसकी कीमत की, तो इसकी कीमत सिर्फ ₹999 है। ऐसी उम्मीद है कि इस प्लान से करीब लाखों रिलायंस जियो (Reliance Jio) यूजर्स को महंगे प्लान्स से राहत मिलेगी और वो इसमें मिलने वाली सुविधाओं का मजा ले पाएंगे। Latest News in Hindi Today Hindi News Jio 98-days plan #Jio98-daysplan #Jio #RelianceJio #Reliance #Newplan

आगे और पढ़ें
Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, जानिए ड्रेस कोड और अन्य गाइडलाइंस

अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो राजस्थान सरकार एक बेहरीन मौका आपके लिए ले कर आई है। यह पोस्ट है जेल गार्ड यानी जेल प्रहरी (Jail Prahari) की। इस जॉब में गार्ड को जेल की सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखना होता है। जेल प्रहरी (Jail Prahari) का काम होता है जेल में कैदियों को नियंत्रित करना, उनकी सुरक्षा को मैंटेन रखने और जेल के नियमों को लागू करना आदि। अगर आपने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया है, तो आपको बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अब इशू कर दिए हैं। आइए जानें राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam) के बारे में विस्तार से। राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam) राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड इशू किए गए हैं। 8 अप्रैल को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने यह एडमिट कार्ड इशू किए हैं और उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से आने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम 12 अप्रैल को होगा और इसे दो शिफ्ट्स में लिया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक है। एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?  एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। अगर इसके बारे में आप कोई भी जानकारी चाहते हैं, तो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट (Official website) पर इसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। आप एडमिट कार्ड को इस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं: राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam): पोस्ट्स और अन्य जानकारी राजस्थान जेल प्रहरी रिक्रूटमेंट एग्जाम (Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam) में ऍप्लिकैंट्स से  तीन सब्जेक्ट्स पर सवाल पूछे जाएंगे जो हैं रीजनिंग, जनरल स्टडीज, और राजस्थान जनरल नॉलेज। यह भी याद रखें कि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। यानी अगर आप कोई गलत जवाब देते हैं तो हर एक गलत जवाब पर आपका एक नंबर काटा जाएगा।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) द्वारा आयोजित राजस्थान जेल प्रहरी (Jail Prahari) के लिए इस एग्जाम के माध्यम से 803 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसे भी पढ़े: नेशनल मेडिकल कमीशन का नया नियम: मेडिकल फैकल्टी के प्रमोशन के लिए BCMET कोर्स अनिवार्य इन बातों का भी रखें ध्यान यह एग्जाम देने वाले लोगों को इन बातों की जानकारी होना जरूरी है:  Latest News in Hindi Today Hindi news Rajasthan Jail Prahari Recruitment Exam #Officialwebsite #JailPrahari #RajasthanJailPrahariRecruitmentExam #RajasthanStaffSelectionBoard

आगे और पढ़ें
Translate »