छतरपुर में तीन युवकों की हवस की शिकार हुई युवति

छतरपुर में तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

छतरपुर (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नौगांव थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि तीन युवकों ने कट्टे की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके भाइयों के साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है और आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट उसके बताए अनुसार दर्ज नहीं की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने महिला थाने को जांच के निर्देश दिए हैं। जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्मपीड़िता के मुताबिक, 1 अक्टूबर को वह बैंक जा रही थी, तभी नरेश, चंदन और मनीष अहिरवार नामक तीन युवक उसे रास्ते में मिले। युवती का आरोप है कि तीनों ने उसे कट्टा दिखाकर जबरन दौरिया के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।घटना के बाद आरोपी युवती को बापू कॉलेज के पास छोड़कर फरार हो गए। उसी समय युवती के भाइयों ने उसे देखा और जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट का वीडियो भी आया सामनेघटना के बाद 1 अक्टूबर को बापू डिग्री कॉलेज के पास हुई इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। शिकायत के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केवल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया और एक आरोपी को हिरासत में लिया था। “सरपंच दे रहा है धमकी”पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उसकी दुष्कर्म की शिकायत उसके बताए अनुसार दर्ज नहीं की। उसका यह भी आरोप है कि गांव का सरपंच राजेश अब उसे धमकी दे रहा है। “सरपंच राजेश मेरे घर आकर कट्टा दिखाकर कह रहा है कि अगर मैंने शिकायत की तो मुझे जान से मार देगा।” — पीड़िता थाना प्रभारी बोले – शिकायत के अनुसार ही दर्ज की गई रिपोर्ट नौगांव थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने बताया कि युवती की पहली शिकायत के अनुसार ही कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय केवल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। एसडीओपी बोले – महिला थाने को दिए जांच के निर्देश इस मामले पर एसडीओपी अमित मेश्राम ने कहा, “युवती की नई शिकायत पर महिला थाने को जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।”  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आगे और पढ़ें
भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह को मिली ‘वाई प्लस’ कैटेगरी की सुरक्षा, अब 24 घंटे कमांडो रहेंगे तैनात

भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह को मिली ‘वाई प्लस’ कैटेगरी की सुरक्षा, अब 24 घंटे कमांडो रहेंगे तैनात

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और अब बीजेपी नेता बने पवन सिंह को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. उन्हें अब वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. यह सुरक्षा गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की थर्ड परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर मंजूर की है. इस रिपोर्ट में पवन सिंह की जान को खतरा बताया गया, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा को लेकर यह अहम कदम उठाया है. पवन सिंह अब देश के उन चुनिंदा चेहरों में शामिल हो गए हैं जिन्हें वाई प्लस स्तर की सुरक्षा दी गई है. वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा का मतलब है कि पवन सिंह के साथ अब 24 घंटे हथियारों से लैस कमांडो तैनात रहेंगे. इस सुरक्षा घेरे में कुल 11 से 12 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें केंद्रीय बलों के कमांडो, निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), और अन्य सुरक्षाकर्मी होते हैं. ये सुरक्षाकर्मी हर वक्त पवन सिंह के आसपास मौजूद रहेंगे, चाहे वह घर पर हों, किसी कार्यक्रम में, या यात्रा के दौरान. इस सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य पवन सिंह को किसी भी संभावित खतरे से बचाना है. क्यों मिली भोजपूरी स्टार को सुरक्षा यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. एक तरफ वह अपने राजनीतिक करियर को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर उनका निजी जीवन भी विवादों में घिरा हुआ है. हाल ही में उन्होंने दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल थे. इसके बाद उन्होंने 5 अक्टूबर को एक बार फिर बीजेपी की सदस्यता ली. माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में आरा या काराकाट सीट से मैदान में उतार सकती है. निजी जिंदगी से भी सुर्खियों में हैं पवन सिंह राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ पवन सिंह का निजी विवाद भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ज्योति हाल ही में लखनऊ स्थित उनके फ्लैट पर पहुंच गईं और सोशल मीडिया के जरिए लाइव होकर कहा कि वे मानसिक तनाव में हैं और आत्महत्या करने की सोच रही हैं. इस पूरे मामले ने पवन सिंह की छवि और व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर काफी सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें, तो चुनाव दो चरणों में होने हैं, पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. ऐसे में पवन सिंह जैसे लोकप्रिय चेहरे का राजनीति में सक्रिय होना बीजेपी के लिए एक बड़ा दांव हो सकता है. भोजपुरी सिनेमा में उनकी लोकप्रियता और जन-आकर्षण क्षमता को देखते हुए बीजेपी उन्हें एक प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में पेश कर सकती है, खासकर बिहार के शाहाबाद क्षेत्र में, जहां उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है.

आगे और पढ़ें
PM मोदी करेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट और मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन, मुंबई को मिलेगा नया ट्रांसपोर्ट हब

PM मोदी करेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट और मेट्रो लाइन-3 का उद्घाटन, मुंबई को मिलेगा नया ट्रांसपोर्ट हब 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को महाराष्ट्र के दौरे पर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करने जा रहे हैं. करीब 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयरपोर्ट को देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट माना जा रहा है. यह एयरपोर्ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर तैयार किया गया है और इसे डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट नाम दिया गया है, जो किसान नेता दीनबंधु पाटिल को समर्पित है. मुंबई को मिलेगा नया ट्रांसपोर्ट हब… बढ़ती भीड़ को कम करने की योजना एनएमआईए मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के साथ मिलकर काम करेगा ताकि बढ़ती भीड़ को कम किया जा सके और मुंबई को मल्टी एयरपोर्ट सिस्टम की ग्लोबल कैटेगरी में शामिल किया जा सके. एयरपोर्ट की खासियत इस एयरपोर्ट की खासियतों की बात करें तो यह 1160 हेक्टेयर में फैला है और सालाना 9 करोड़ यात्रियों और 32.5 लाख मीट्रिक टन सामान को संभालने की क्षमता रखता है. एयरपोर्ट का डिजाइन कमल के फूल से प्रेरित है और इसे मशहूर Zaha Hadid Architects ने तैयार किया है. इसमें ऑटोमेटेड पीपल मूवर सिस्टम, Digi Yatra, सेल्फ बैगेज ड्रॉप, ऑटोमेटिक लगेज सिस्टम जैसी स्मार्ट सुविधाएं होंगी. साथ ही सड़क, मेट्रो, रेल और वॉटर टैक्सी से एयरपोर्ट तक पहुंचने की सुविधा भी दी जाएगी. मेट्रो लाइन-3 के चरण 2बी का भी उद्घाटन इसके साथ ही पीएम मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन-3 के चरण 2बी का भी उद्घाटन करेंगे, जो आचार्य अत्रे चौक से कफ परेड तक फैला है. इस लाइन की कुल लंबाई 33.5 किलोमीटर है और इसमें 27 स्टेशन होंगे. इसकी कुल लागत 37,270 करोड़ रुपये है और इससे रोजाना करीब 13 लाख यात्रियों को फायदा मिलेगा. ‘मुंबई वन’ ऐप की शुरुआत पीएम मोदी ‘मुंबई वन’ नामक एकीकृत कॉमन मोबिलिटी ऐप की भी शुरुआत करेंगे, जो मेट्रो, मोनोरेल, लोकल ट्रेन और बस सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम पीएम के दौरे को देखते हुए मुंबई और नवी मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप, बम निरोधक दस्ते, विशेष सुरक्षा इकाई और ट्रैफिक पुलिस को तैनात किया गया है. कल गुरुवार को पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर की मेजबानी भी करेंगे और दोनों नेता ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में हिस्सा लेंगे.

आगे और पढ़ें
जयपुर SMS अस्पताल में लगी आग से 8 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

जयपुर SMS अस्पताल में लगी आग से 8 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में अचानक आग लग गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. जयपुर के अस्पताल में हुए इस हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इस हादसे पर पीएम मोदी और राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. जयपुर की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग लगने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है. उन्होंने आगे कहा, “जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” सीएम भजनलाल शर्मा ने भी जताया दुख राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों से जानकारी ली और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें. राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से कई मरीजों की मृत्यु हृदय विदारक है. पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना है.” पूर्व सीएम ने गहलोत ने क्या कहा? राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लिखा, “एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु बहुत दुखी करने वाली है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो. प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें.”अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाकर यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में कहीं भी ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके. गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा पोस्ट केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पोस्ट में लिखा, “जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है. इस हादसे में लोगों के असमय निधन की सूचना व्यथित करने वाली है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. अस्पताल और जिला प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है तथा घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

आगे और पढ़ें
पहली बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत, बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड

पहली बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत, बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड

उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊँचे इलाकों में सीज़न की पहली बर्फबारी के साथ ही ठंडी हवाओं का असर अब मैदानों तक पहुँच गया है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों ने अब सर्दियों के कपड़े निकाल लिए हैं. ऊँचाई वाले इलाकों में सफेद चादर केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री सहित उत्तराखंड के कई पहाड़ी हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम और लाहौल घाटी में बर्फ की मोटी परत जम गई है. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, ज़ोजिला और पहलगाम में भी बर्फ गिरने से चारों ओर सफेद नज़ारे छा गए हैं. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक 4,000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में और अधिक बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. ठंडी हवाओं का रुख अब मैदानी इलाकों की ओर है, जिससे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.  दिल्ली-एनसीआर में गुलाबी ठंड का असर पहाड़ों की बर्फबारी का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में देखा जा रहा है. सोमवार की सुबह हल्की बारिश और बादलों ने मौसम को ठंडा कर दिया. अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा जबकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई. लोगों ने सुबह-शाम ठंड महसूस करनी शुरू कर दी है. सर्द हवाओं के चलते लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं. बाजारों में सर्दियों के कपड़ों की मांग बढ़ रही है, वहीं मौसम में आए बदलाव ने एयर क्वालिटी में थोड़ा सुधार भी किया है. प्रशासन ने जारी की चेतावनी उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने 6 और 7 अक्टूबर तक सभी ट्रेकिंग रूट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया है. स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. मौसम विभाग ने भी यात्रियों को चेतावनी दी है कि पहाड़ी क्षेत्रों में फिसलन और दृश्यता कम होने के कारण यात्रा न करें. मौसम विशेषज्ञों की राय  मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है. हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और बारिश की यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में और तेज़ हो सकती है. इससे उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी तापमान गिरने की संभावना है.  लोगों के लिए सुझाव स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है. बुजुर्गों और बच्चों को ठंडी हवा से बचाने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट पर नज़र बनाए रखने को कहा है. उत्तर भारत में यह बर्फबारी जहां किसानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं पर्यटकों के लिए पहाड़ों ने फिर से एक बार आकर्षण का केंद्र बनने का संकेत दे दिया है. मौसम के इस बदलते मिज़ाज के साथ सर्दियों की दस्तक अब साफ सुनाई देने लगी है.

आगे और पढ़ें
आसमान छू रहे सोने-चांदी के भाव, खरीदने से पहले जानें अपने शहर के ताजा रेट

आसमान छू रहे सोने-चांदी के भाव, खरीदने से पहले जानें अपने शहर के ताजा रेट 

दिवाली का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत… सोने का भाव (Delhi Gold Price) Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 1,10,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,11,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,15,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,17,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. चांदी की कीमत Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,66,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी. जो कल तक 1,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price) Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 1,10,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,11,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,15,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वो आज 1,17,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price) Bankbazaar.com के मुताबिक (Gold Silver Price Today) अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी सोमवार को 1,09,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,11,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 1,16,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

आगे और पढ़ें

पटना मेट्रो का उद्घाटन आज, नीतीश कुमार करेंगे आईएसबीटी से भूतनाथ तक ब्लू लाइन की शुरुआत

बिहार की राजधानी पटना को सोमवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. यह मेट्रो कॉरिडोर ISBT (पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) से भूतनाथ तक फैला हुआ है और इसे ब्लू लाइन कहा जा रहा है. इस लाइन के तीन प्रमुख स्टेशन हैं- आईएसबीटी, जीरो माइल और भूतनाथ, जो यात्रियों को शहर के अहम हिस्सों से जोड़ेंगे. अगस्त महीने में ट्रायल में हुई देरी के बाद आखिरकार अधिकारियों ने मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दे दी है. पटना मेट्रो कल, यानी 7 अक्टूबर से जनता के लिए दौड़ेगी. इस ब्लू लाइन कॉरिडोर की लंबाई 4.3 किलोमीटर है और इसे बिहार सरकार के सहयोग से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने तैयार किया है. मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद शहर की बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक की समस्या में काफी राहत मिलने की उम्मीद है. कॉरिडोर-2 और इसकी सुविधाएं पटना मेट्रो का कॉरिडोर-2 हिस्सा 14.5 किलोमीटर लंबा है और इसमें पांच एलिवेटेड तथा सात अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल हैं. यह कॉरिडोर पटना जंक्शन को आईएसबीटी से जोड़ता है. प्रत्येक मेट्रो ट्रेन में तीन डिब्बे होंगे जो आईएसबीटी से भूतनाथ तक जाएगी और फिर डिपो लौटेगी. ट्रेन की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे है और मेट्रो सेवा सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी. डिब्बों में 158 यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जिसमें महिलाओं और दिव्यांगों के लिए 12 आरक्षित सीटें हैं. खड़े होने की जगह 940 लोगों के लिए है. आधुनिक डिब्बों में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट, एमर्जेंसी गेट और दो हिस्सों में बंटे स्लाइडिंग दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं. यात्रियों को स्टेशन पर मेट्रो कार्ड और टोकन मिलेंगे, जिनका किराया 15 रुपये से 30 रुपये तक रहेगा. बिहार की सांस्कृतिक छाप पटना मेट्रो में बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया गया है. हर कोच में गोलघर, महावीर मंदिर और बुद्ध की आकृतियों जैसी झलकियाँ हैं, जिन्हें केसरिया रंग में रंगा गया है. यह न केवल एक यातायात सुविधा है, बल्कि पटना की सांस्कृतिक पहचान को भी उजागर करता है. पटना देश का 24वां ऐसा शहर बन गया है, जहाँ मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है. अब शहरवासियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलने वाला है.

आगे और पढ़ें
मेरठ के आदिल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी जुलकमर गिरफ्तार

मेरठ के आदिल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुठभेड़ के बाद आरोपी जुलकमर गिरफ्तार

मेरठ में चर्चित आदिल हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार देर रात लिसाड़ीगेट और लोहियानगर थाने की पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी जुलकमर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान जब दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जुलकमर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में है. इस दौरान उसका साथी और इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी हमजा मौके से फरार हो गया. पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं. पूछताछ में कई अहम जानकारियां घायल जुलकमर से हुई पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. उसने बताया कि आदिल की हत्या की पूरी साजिश हमजा ने रची थी. उसी ने उसे गोली चलाने के लिए उकसाया और वारदात का वीडियो भी बनवाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जुलकमर ने यह भी बताया कि 30 तारीख को हुई इस घटना में हमजा के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे, जिनकी पहचान की जा रही है. एसएसपी का क्या कहना है? मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने जानकारी दी कि जुलकमर ने यह स्वीकार किया है कि वीडियो में गोली चलाते हुए वही नजर आ रहा है, लेकिन उसका दावा है कि हत्या की योजना हमजा की थी. प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, जिसमें आदिल और हमजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस का कहना है कि गोली चलाने, वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा जुलकमर के इलाज के बाद गहन पूछताछ में किया जाएगा. फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आगे और पढ़ें
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां वे देश की सबसे बड़ी डेयरी उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वे रोहतक और कुरुक्षेत्र में 825 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गृह मंत्री अमित शाह रोहतक के आईएमटी में नवनिर्मित साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे. 325 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस प्लांट में अत्याधुनिक मशीनरी स्थापित की गई है, जिसे केंद्रीय मंत्री औपचारिक रूप से शुरू करेंगे. भारत की सबसे बड़ी डेयरी यूनिट यह डेयरी प्लांट दही, छाछ और दही के उत्पादन के लिए भारत की सबसे बड़ी यूनिट है, जिसमें प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन दही, 3 लाख लीटर छाछ, 10 लाख लीटर दही और 10 मीट्रिक टन मिठाइयों के उत्पादन की क्षमता है. इस सुविधा से लगभग 1,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे अमित शाह प्रवक्ता ने आगे बताया कि अमित शाह रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ‘खादी कारीगर महोत्सव’ के दौरान 2,200 कारीगरों को टूल किट वितरित करेंगे. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का थीम ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ है. इस दौरान वे आधुनिक मशीनरी और टूल किट वितरित करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 301 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी प्रदान करेंगे. प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे यह महोत्सव स्वदेशी हस्तशिल्प और खादी उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें स्थानीय कारीगरों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. इसके अतिरिक्त, वे पीएमईजीपी यूनिटों का उद्घाटन करेंगे और बाद में एक सभा को संबोधित करेंगे. कुरुक्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह भारत के नए आपराधिक कानूनों पर पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. यह प्रदर्शनी वकीलों, छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों को आपराधिक न्याय प्रणाली में हाल के सुधारों को समझने में मदद करेगी. इस प्रदर्शनी में नए कानूनों द्वारा लाए गए परिवर्तनों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें सात विभिन्न विभागों की भूमिकाओं को 10 थीम आधारित खंडों में विभाजित किया गया है. नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

हरियाणा में अमित शाह देंगे नया ‘सहकारिता मॉडल’

हरियाणा में अमित शाह देंगे नया ‘सहकारिता मॉडल’, करेंगे देश की सबसे बड़ी डेयरी यूनिट का उद्घाटनकेंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को हरियाणा के दौरे पर रहेंगे, जहां वे देश की सबसे बड़ी डेयरी उत्पादन इकाई का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वे रोहतक और कुरुक्षेत्र में 825 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. राज्य सरकार के प्रवक्ता ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गृह मंत्री अमित शाह रोहतक के आईएमटी में नवनिर्मित साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे. 325 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस प्लांट में अत्याधुनिक मशीनरी स्थापित की गई है, जिसे केंद्रीय मंत्री औपचारिक रूप से शुरू करेंगे. भारत की सबसे बड़ी डेयरी यूनिट यह डेयरी प्लांट दही, छाछ और दही के उत्पादन के लिए भारत की सबसे बड़ी यूनिट है, जिसमें प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन दही, 3 लाख लीटर छाछ, 10 लाख लीटर दही और 10 मीट्रिक टन मिठाइयों के उत्पादन की क्षमता है. इस सुविधा से लगभग 1,000 लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे अमित शाह प्रवक्ता ने आगे बताया कि अमित शाह रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ‘खादी कारीगर महोत्सव’ के दौरान 2,200 कारीगरों को टूल किट वितरित करेंगे. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का थीम ‘स्वदेशी से स्वावलंबन’ है. इस दौरान वे आधुनिक मशीनरी और टूल किट वितरित करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 301 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी प्रदान करेंगे. प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे यह महोत्सव स्वदेशी हस्तशिल्प और खादी उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें स्थानीय कारीगरों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है. इसके अतिरिक्त, वे पीएमईजीपी यूनिटों का उद्घाटन करेंगे और बाद में एक सभा को संबोधित करेंगे. कुरुक्षेत्र में गृह मंत्री अमित शाह भारत के नए आपराधिक कानूनों पर पांच दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. यह प्रदर्शनी वकीलों, छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों को आपराधिक न्याय प्रणाली में हाल के सुधारों को समझने में मदद करेगी. इस प्रदर्शनी में नए कानूनों द्वारा लाए गए परिवर्तनों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें सात विभिन्न विभागों की भूमिकाओं को 10 थीम आधारित खंडों में विभाजित किया गया है. नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

आगे और पढ़ें
रत्तीभर अपमान नहीं सहेगा पीएम मोदी का हिंदुस्तान, पुतिन की ट्रंप को चेतावनी; दबाव बनाना बंद करे अमेरिका

रत्तीभर अपमान नहीं सहेगा पीएम मोदी का हिंदुस्तान

रत्तीभर अपमान नहीं सहेगा पीएम मोदी का हिंदुस्तान, पुतिन की ट्रंप को चेतावनी; दबाव बनाना बंद करे अमेरिका रूस के ब्लैक सी के रिसॉर्ट शहर सोची में आयोजित वलदाई डिस्कशन ग्रुप से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों को एक कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है. यह संदेश सीधे तौर पर भारत से जुड़ा है. पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह भारत पर दबाव बनाना बंद करे, क्योंकि भारत जैसा देश कभी किसी के सामने अपमान स्वीकार नहीं करेगा. रूसी राष्ट्रपति ने साफ कहा है कि ऐसा कोई भी कदम वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गहरा संकट पैदा कर सकता है. पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि अमेरिका भारत और चीन पर दबाव डालकर रूस से ऊर्जा संबंध खत्म नहीं करवा सकता. उन्होंने कहा कि भारत जैसा देश अपने नेतृत्व के फैसलों पर करीब से नजर रखता है और कभी किसी के सामने अपमानजनक स्थिति स्वीकार नहीं करेगा. पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए कहा कि मोदी ऐसे कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे देश की गरिमा को ठेस पहुंचे. डोनाल्ड ट्रंप की दोहरी नीति पर सवाल (Vladimir Putin Target Donald Trump)पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका लगातार भारत की आलोचना कर रहा है कि वह रूस से तेल खरीद रहा है. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों ने भी कई बार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की है. पुतिन ने अमेरिका की दोहरी नीति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि अमेरिका खुद रूस से समृद्ध यूरेनियम खरीदता है, लेकिन बाकी देशों को रूसी ऊर्जा से दूर रहने के लिए कहता है. पुतिन (Vladimir Putin) के संदेश की मुख्य बातेंअमेरिका को भारत और चीन जैसे देशों के साथ बातचीत का तरीका बदलना होगा. अब उपनिवेशवाद का समय खत्म हो चुका है, और इन देशों को बराबरी का सम्मान देना होगा. अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद करता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. लेकिन भारत की जनता और नेतृत्व ऐसा कभी नहीं होने देंगे.अगर अमेरिका रूस के व्यापारिक साझेदारों पर ज्यादा शुल्क लगाता है, तो इससे वैश्विक कीमतें बढ़ेंगी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दरें ऊंची रखनी पड़ेंगी.सभी नाटो देश उनके खिलाफ लड़ रहे हैं और अब इसे छिपा भी नहीं रहे. यूरोप में एक केंद्र बनाया गया है जो यूक्रेनी सेना की हर गतिविधि को समर्थन देता है. भारत की मजबूत और संप्रभु स्थितिरूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह तीखा और मुखर बयान अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीति में भारत की मजबूत और संप्रभु स्थिति को स्पष्ट करता है. उन्होंने न केवल भारत की तेल खरीद नीति का बचाव किया, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के प्रति भी गहरा भरोसा जताया. पुतिन ने जोर देकर कहा कि भारत-रूस के व्यापार और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान ब्रिक्स मंच या अन्य चैनलों के जरिये किया जा सकता है. पुतिन के इस बयान से यह साफ होता है कि रूस भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, और वह अमेरिका को चेतावनी दे रहा है कि वह भारत पर दबाव बनाने की कोशिश न करे.

आगे और पढ़ें
Translate »