Vivo Y300 Pro+ लॉन्च: जानिए इस स्मार्टफोन के स्मार्ट फीचर्स और कीमत

Vivo Y300 Pro+

वीवो (Vivo) एक चायनीज मल्टीनेशनल कंपनी है जो स्मार्टफोन (Smartphone) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाती है। इस कंपनी का हेडक्वाटर दोंगगुआन, ग्वांगडोंग, चीन में है। इस कंपनी के हाई क्वालिटी कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन डिजाइन लोगों में लोकप्रिय हैं। वीवो (Vivo) कंपनी भी समय-समय पर अपने प्रोडक्ट्स को लांच करती रहती है। इन्होने हाल ही में मार्किट में एक नया फोन उतारा है, जिसका नाम है वाई300 प्रो+। उम्मीद है कि जल्दी ही इस फोन को भारत में भी लांच किया जाएगा। इसके फीचर्स इसे लोगों में चर्चा का विषय बना रहे हैं। आइए जानें वीवो वाई300 प्रो+ (Vivo Y300 Pro+) के बारे में विस्तार से। इसके फीचर्स के बारे में भी जानें।

वीवो वाई300 प्रो+  (Vivo Y300 Pro+): पाएं जानकारी

वीवो ने चीन में वीवो वाई300 प्रो+ (Vivo Y300 Pro+) और वाई300टी लॉन्च किए हैं। अगर बात की जाए वीवो वाई300 प्रो+ (Vivo Y300 Pro+) की, तो इसकी बैटरी बहुत बड़ी है, यह बैटरी लम्बी चलती है और जल्दी चार्ज होती है। इसके साथ ही इसके कई ऐसे फीचर्स हैं जो यूर्जस को पसंद आएंगे। यह फीचर्स इस प्रकार हैं:

वीवो वाई300 प्रो+ फोन के फीचर्स

यह स्मार्टफोन (Smartphone) न केवल कई फीचर्स में उपलब्ध है बल्कि कई रंगों में भी यह आता है। वीवो वाई300 प्रो+फोन (Vivo Y300 Pro+) के मेन फीचर्स इस प्रकार हैं:

बैटरी

वीवो वाई300 प्रो+  (Vivo Y300 Pro+) फोन में बड़ी बैटरी है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 7s जेन 3 चिपसेट है, जो 12GB रैम के साथ आता है। इस स्मार्टफोन (Smartphone) में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो 50-मेगापिक्सल का है। यानि, यह फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और अधिक समय तक चलता है।

डिस्प्ले

वीवो वाई300 प्रो+  (Vivo Y300 Pro+) फोन में  6.77-इंच एएमओएलईडी डिस्प्ले फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन है। इसके साथ ही वीवो  (Vivo) के यह स्मार्टफोन 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और एचडीआर10+ सपोर्ट के साथ है। यही नहीं, इस स्मार्टफोन (Smartphone) में 12GB एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 512GB यूएफएस 2.2 स्टोरेज भी है। यह फोन ड्रॉयड 15-बेस्ड ओरिजिन ओएस 5 पर चलता है।

कैमरा

वीवो वाई300 प्रो+  (Vivo Y300 Pro+) फोन 50एमपी सोनी एलवाईटी-600 प्राइमरी सेंसर ओआईएस के साथ उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन (Smartphone) में बेहतर पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 2एमपी डेप्थ सेंसर और सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32एमपी फ्रंट कैमरा है। सेल्फीज और वीडियोज के लिए यह वीवो (Vivo) फोन परफेक्ट है। अगर आप सेल्फी या वीडियो बनाने के शौकीन हैं, तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है।

इसे भी पढ़ें: Taara chip launch: अब रोशनी से मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट

कीमत

वीवो वाई300 प्रो+  (Vivo Y300 Pro+) अभी भारत में लांच नहीं हुआ है। इसे अभी चीन में लांच किया गया है और इसकी कीमत इस प्रकार हैं:

  • 8GB + 128GB: CNY 1,799 (लगभग ₹21,200)
  • 8GB + 256GB: CNY 1,999 (लगभग ₹23,500)
  • 12GB + 256GB: CNY 2,199 (लगभग ₹25,900)
  •  12GB + 512GB: CNY 2,499 (लगभग ₹29,400)

चीन में इस स्मार्टफोन (Smartphone) को ऑनलाइन आसानी से खरीदा जा सकता है। अभी तक इन स्मार्टफोन्स के भारत में लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वीवो  (Vivo) इस साल के अंत में इन्हें किसी अलग नाम से या समान वेरिएंट में ला सकता है। वीवो वाई300 प्रो+  (Vivo Y300 Pro+) आपको तीन रंगों में मिलेगा सिंपल ब्लैक, स्टारी सिल्वर और माइक्रो पिंक।

Latest News in Hindi Today Hindi Vivo Y300 Pro+

#VivoY300 pro+ #Vivo, #smartphone #Y300T

Translate »