गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शहर और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर खुलकर सवाल उठाए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “जो हमारी कमियां हैं, वो तो मुझे बताना ही पड़ेगा। ये तो गोरखपुर है, जहां स्वयं हमारे मुख्यमंत्री विराजमान हैं, वहां ऐसी कमियां रहेंगी तो क्या होगा?”
राज्यपाल ने अपने भाषण में बिजली, पानी, पंखों की व्यवस्था, साफ-सफाई, साथ ही ड्रग्स और शराब से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया। राज्यपाल के इस बयान के बाद गोरखपुर की बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
#Gorakhpur#AnandibenPatel#UPNews #YogiAdityanath #BreakingNews JayRashtraNews
