मेरठ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने जिस तरह प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को मौत के घाट उतारा और फिर लाश के 15 टुकड़े कर एक ड्रम में भरकर सीमेंट में सील कर दिया, उसे जानकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं। यह मामला सुर्ख़ियों में आया ही था कि इसी तरह के एक और मामले ने लोगों को चौंका दिया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai crime) में ठीक इसी तरह का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव में रहने वाली एक महिला और उसके प्रेमी ने उसके पति की गला दबाकर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने 36 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में उसकी पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।
प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट (Mumbai crime)
पुलिस के मुताबिक गोरेगांव (Mumbai crime) के बनजारीपाड़ा में रहने वाले 36 वर्षीय चंद्रशेखर चौहान 15 मार्च को अपने घर में मृत पाए गए थे। पूछताछ में उनकी पत्नी, रंजू ने पुलिस को बताया कि “उसने आखिरी बार अपने पति को रात 1.30 बजे देखा था। उस समय वह सोने जा रही थी।” हालांकि इस बीच रंजू ने पुलिस को यह भी बताया कि “पिछले कुछ दिनों से कोई आधी रात को उनके दरवाजे पर दस्तक दे रहा था। उसके पति यह देखने के लिए बाहर गए थे कि कौन है।” बड़ी चालाकी से पुलिस को गुमराह करने हेतु रंजू ने पुलिस को बताया कि “वह सुबह 5.45 बजे उठी और अपनी दिनचर्या में लग गई। फिर उसने देखा कि उसके पति पास में सो रहे हैं। उस दिन उसके पति नहीं उठे। पति के नहीं उठने पर रंजू ने दादर में रहने वाले अपने देवर को फोन किया। उसके देवर को कुछ गड़बड़ लगी और उसने दिंडोशी पुलिस से संपर्क किया। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने चौहान के गले पर गला घोंटने के निशान देखे। गले पर निशान देख पुलिस का सबसे पहले शक पत्नी मंजू पर ही गया।
रंजू ने पुलिस (Mumbai crime) को खूब गोल-गोल घुमाने की कोशिश की
शुरूआती पूछताछ में रंजू ने पुलिस (Mumbai crime) को खूब गोल-गोल घुमाने की कोशिश की। पुलिस को शक पर पहले ही था। इसी शक के चलते पुलिस ने अब उसपर नजर रखना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस ने जब उसके फोन रिकॉर्ड की जांच की तो पुलिस को पता चला कि उसने रात में कई लोगों को फोन किया था। कुछ कॉल तो कई मिनटों तक चली थीं। इनमें से ही एक नंबर शाहरुख नाम के व्यक्ति का था। पुलिस ने जब उसका फ़ोन ट्राय लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद पुलिस ने जब शाहरुख के कॉल रिकॉर्ड की जांच की। पुलिस को कुछ ऐसे नंबर मिले, जिन पर उसने कई मर्तबा कॉल की थी। उनमें से एक नंबर 20 वर्षीय मोइनुद्दीन खान का था। मोइनुद्दीन खान का लोकेशन ट्रेस करने के बाद सबसे पहले उसे उठाया और कड़ाई से पूछताछ की। इस दरम्यान खान ने मान लिया कि वह, शाहरुख और एक अन्य साथी हत्या में शामिल था।
इसे भी पढ़ें:- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने की मुंबई हाईकोर्ट से मौत की नए सिरे से जांच की मांग
पुलिस (Mumbai crime) को यह भी पता चला कि रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे
बता दें कि पूछताछ के बीच पुलिस (Mumbai crime) को यह भी पता चला कि रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे और वो अपने शराबी पति से छुटकारा पाना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक रंजू और शाहरुख के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों चंद्रशेखर चौहान से परेशान थे। कारण यही जो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। फिलहाल पुलिस ने रंजू और शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दे रही है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय सहिंता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Latest News in Hindi Today Hindi news Mumbai crime
#MumbaiCrime #CrimeNews #MurderMystery #MumbaiUpdates #TrueCrime #CrimeReport #BreakingNews #CrimeInvestigation #JusticeForVictim #IndiaNews



