Virgin Mojito

Virgin Mojito: एक ताजा और स्वादिष्ट पेय जो गर्मी से दिलाये राहत

गर्मी के मौसम में अधिक गर्मी के कारण बार-बार कुछ ठंडा पेय पदार्थ पीने का मन करता है। गर्मियों में निम्बू पानी (Lemon water) एक लोकप्रिय ड्रिंक है जो तुरंत ताजगी प्रदान करता है। इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से राहत पाने में यह मदद करता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito) निम्बू पानी (Lemon water) का ही मॉडर्न रूप है, जो गर्मी के दिनों में खुद को ठंडा रखने का बेहतरीन तरीका है। रेस्टोरेंट्स में यही ड्रिंक आपको बहुत महंगा मिलेगा। वहीं, घर पर आप आसानी से इसे बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी खास इंग्रेडिएंट की आवश्यकता नहीं है। बल्कि, सामान्य घर में पड़ी चीजों से इसे बनाया जा सकता है। आइए जानें घर पर वर्जिन मोजितो को बनाने का आसान तरीका क्या है? वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito): कैसे बनाएं इसे घर पर? वर्जिन मोजितो को निम्बू (Lemon), पुदीना, और सोडा वाटर के साथ बनाया जाता है। इसमें सोडा वाटर का इस्तेमाल होता है जिसके कारण यह निम्बू पानी (Lemon water) से अलग और स्वादिष्ट बनता है। वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito) को बनाने की इंग्रेडिएंट्स इस प्रकार हैं: इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक वर्जिन मोजितो (Virgin Mojito) बनाने की विधि इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह ड्रिंक सामान्य निम्बू पानी (Lemon water) से बहुत स्वादिष्ट होगा और आपके घर के हर सदस्य को यह पसंद आएगा। इस रेसिपी को ट्राई करने के बाद इसे पीने के लिए न तो आपको किसी रेस्टोरेंट में जाने की जरूरत है न ही फालतू पैसे खर्च करने की आवश्यकता है। नोट:– यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi Virgin Mojito #VirginMojito #LemonWater #Lemon #Drink

आगे और पढ़ें
Top Sunscreen Brands in India

Top Sunscreen Brands in india: चिलचिलाती गर्मी में अपने स्किन को प्रोटेक्ट करें सनस्क्रीन से

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धुप से खुद को बचाना बहुत जरूरी है। इसके लिए हल्के और कॉटन के कपड़े पहनें, दोपहर के समय घर से बाहर जानें से बचें, खुद को कवर कर के रखें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और अच्छे सनस्क्रीन (Sunscreen) का इस्तेमाल करें। अच्छे सनस्क्रीन (Sunscreen) से त्वचा की रक्षा होती है और यह हानिकारक अल्ट्रावॉइलेट रेज (Ultraviolet Rays) से पूरा दिन सुरक्षा प्रदान करता है। इन रेज से बचाव से न केवल प्रीमेच्योर एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियां व डार्क स्पोर्ट्स कम हो सकते हैं, बल्कि स्किन कैंसर का रिस्क भी कम होता है। स्किन को इन हानिकारक अल्ट्रावॉइलेट रेज  (Ultraviolet Rays) से बचाने के लिए सही सनस्क्रीन का चुनाव करना बेहद जरूरी है। आइए जानें इंडिया में टॉप सनस्क्रीन ब्रैंड्स (Top Sunscreen Brands in India) के बारे में। इंडिया में टॉप सनस्क्रीन ब्रैंड्स (Top Sunscreen Brands in India) यू.एस फ़ूड एंड ड्रग (U.S Food and Drug) के अनुसार आप सनस्क्रीन का उपयोग किस तरह से करते हैं और अपनी स्किन को बचाने के लिए आप अन्य किन तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, इससे कई समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है जैसे सनबर्न, स्किन कैंसर, समय से पहले एजिंग आदि। इसलिए, आपको सही सनस्क्रीन (Sunscreen) का चुनाव करना चाहिए। इंडिया में टॉप सनस्क्रीन ब्रैंड्स (Top Sunscreen Brands in India) इस प्रकार हैं:  लैक्मे सन एक्सपर्ट अल्ट्रा मैट SPF 50 PA+++(Lakme Sun Expert Ultra Matte SPF 50 PA+++) लैक्मे को अपने बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। लैक्मे सन एक्सपर्ट अल्ट्रा मैट SPF 50 PA+++ एक लाइटवेट सनस्क्रीन है, जो बिलकुल भी चिपचिपा नहीं है। यह सनस्क्रीन (Sunscreen) यूवीए और यूवीबी रेज से सुरक्षा प्रदान करता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो भी यह आपके लिए उपयुक्त है। यही नहीं, यह वाटर रेसिस्टेंट और स्वेट रेजिस्टेंस भी है।  डॉट & की वाटरमेलन कूलिंग सनस्क्रीन SPF 50+ (Dot & Key Watermelon Cooling Sunscreen SPF 50+) डॉट & की एक लोकप्रिय स्किनकेयर ब्रांड है, जिसका वाटरमेलन कूलिंग सनस्क्रीन एसपीएफ 50+ पीए++++ सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉइलेट रेज (Ultraviolet Rays) से बचाव के लिए बेहतरीन विकल्प है। यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त होगा। यह बिलकुल हल्का और नॉन- स्टिकी सनस्क्रीन है। यही नहीं, यह सनस्क्रीन फ्रेग्नेंस और पैराबेन फ्री है। अगर आपकी स्किन ऑयली या ड्राई है, तो यह आपके लिए बेस्ट सनस्क्रीन है। मामाअर्थ मिनरल बेस्ड सनस्क्रीन SPF 50 (Mamaearth Mineral Based Sunscreen SPF 50) इंडिया में टॉप सनस्क्रीन ब्रैंड्स (Top Sunscreen Brands in India) में यह भी शामिल है। यह वो सनस्क्रीन (Sunscreen) है, जो यूवीए और यूवीबी रेज के लिए ब्रॉड-स्पेक्ट्रम प्रोटेक्शन प्रदान करता है। यह नेचुरल इंग्रिडेंट्स से भरपूर है जैसे कॅरोट सीड आयल, जोजोबा आयल और शिया बटर आदि। अच्छी बात यह भी हैं कि इनमें किसी भी तरह का कोई हानिकारक केमिकल नहीं है। द डर्मा को 1% हयालूरोनिक सनस्क्रीन एक्वा जेल (The Derma Co 1% Hyaluronic Sunscreen Aqua Gel) इंडिया में टॉप सनस्क्रीन ब्रैंड्स (Top Sunscreen Brands in India) में यह स्क्रीन SPF 50 PA++++के साथ है। यह सनस्क्रीन यूवीए व यूवीबी रेज और ब्लू लाइट्स से सुरक्षा प्रदान करता है। इससे सनडैमेज से बचाव होता है और स्किन हेल्दी रहती है। इसके साथ ही यह हयालूरोनिक एसिड और विटामिन इ युक्त है, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है और लाइन्स व झुर्रियां कम होने में मदद मिलती है। यह सनस्क्रीन (Sunscreen) किसी भी स्किन टाइप के  लिए उपयुक्त है और बिना किसी समस्या के जल्दी एब्जॉर्ब हो जाता है।  इसे भी पढ़ें: सत्तू शरबत: शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में फायदेमंद है यह देसी टॉनिक बायोटिक बायो सैंडलवुड सनस्क्रीन एसपीएफ 30 (Biotique Bio Sandalwood Sunscreen SPF 30) यह एक हर्बल (Herbal) सनस्क्रीन है, जो यूवीए और यूवीबी किरणों से पूरी सुरक्षा प्रदान करता है। यह चंदन, हल्दी और नीम जैसे प्राकृतिक तत्वों से भरपूर है। यही नहीं, यह सनस्क्रीन (Sunscreen) पैराबेन और सल्फेट जैसे हानिकारक रसायनों से भी फ्री है। यानि, यह अल्ट्रावॉइलेट रेज (Ultraviolet Rays) से पूरी तरह से सुरक्षा करता है।  नोट:- यहां दी गई जानकारी रिसर्च के आधार पर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या गूगल सर्च करें। Latest News in Hindi Today Hindi Top Sunscreen Brands In India #TopSunscreenBrandsinIndia #UltravioletRays  #Sunscreen #TopSunscreenBrands #UVAandUVBrays #SunscreenBrands

आगे और पढ़ें
World Hypertension Day

World Hypertension Day: जानें क्यों मनाया जाता है हाइपरटेंशन डे और इससे बचने का क्या है उपाय

हाइपरटेंशन (Hypertension) यानी हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure), एक ऐसी समस्या है जिसमें आर्टरीज वाल्स पर दबाव डालने वाले ब्लड की फाॅर्स बहुत अधिक होती है। डब्ल्यूएचओ (WHO) के अनुसार यह समस्या गंभीर हो सकती है लेकिन इससे पीड़ित अधिकतर रोगियों में इसका कोई भी लक्षण नजर नहीं आता है। हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World hypertension day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करना और इससे बचाव और कंट्रोल को प्रोमोट करना है। आइए वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World hypertension day) के बारे में जानें विस्तार से। इस समस्या से बचाव के बारे में भी जानें। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World hypertension day): पाएं जानकारी वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World hypertension day) को बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हाइपरटेंशन (Hypertension), इसके रिस्क के बारे में बताना और जागरूक करना है। इसके साथ ही इस दिन के माध्यम से लोगों को इस रोग से बचने के तरीकों को भी बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि हाइपरटेंशन (Hypertension) से पूरी दुनिया में लगभग दस लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इससे कई समस्याओं का रिस्क बढ़ सकता है जैसे हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और किडनी डिजीज आदि। हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) यानी हाइपरटेंशन के लक्षणों को जल्दी पहचान कर सही उपचार हो सकता है। इसलिए इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अब जानिए वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की थीम (Theme of World Hypertension Day) और इतिहास के बारे में। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की थीम (Theme of World Hypertension Day) और इतिहास इस साल वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की थीम (Theme of World Hypertension Day)  है ब्लड प्रेशर को सही से मापें, इसे कंट्रोल करें और लंबे समय तक जीएं। यह थीम ब्लड प्रेशर को सही से मापने और इसकी कॉम्प्लीकेशन्स से बचाव पर जोर देती है। क्योंकि, इससे लम्बे समय तक जीने में मदद मिल सकती है। अगर बात की जाए इस दिन के इतिहास की, तो इस दिन की शुरुआत 14 मई 2005 को वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग (WHL) द्वारा की गई थी। बाद में, 2006 से इसे हर साल 17 मई को मनाया जाने लगा। इसे भी पढ़ें: काला बिछुआ के फायदे: आयुर्वेदिक उपचार का एक प्रभावी विकल्प है यह पौधा हाइपरटेंशन से बचाव के तरीके हाई ब्लड प्रेशर (High blood pressure) यानी हाइपरटेंशन (Hypertension) की समस्या से बचाव के तरीके इस प्रकार हैं: नोट:- यहां दी गई जानकारी केवल रिसर्च के आधार पर दी गई है। लेकिन अगर आप किसी भी शारीरिक समस्या से परेशान हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेना न भूलें। Latest News in Hindi Today Hindi World Hypertension Day #highbloodpressure #hypertension #ThemeofWorldHypertensionDay  #Worldhypertensionday

आगे और पढ़ें
MGNREGA scam

Dead Registered as Workers in MGNREGA : यूपी के संभल में महिला ग्राम प्रधान का कमाल, मरे हुए लोगों से करवाई मनरेगा में मजदूरी, डीएम के उड़े होश

उत्तर प्रदेश से एक अचंभित करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सूबे के संभल जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी होने की खबर है। खबर के मुताबिक संभल जिले में दर्जन भर से ऐसे मुर्दे थे जो मनरेगा में (Dead Registered as Workers in MGNREGA) मजदूरी कर रहे थे। न सिर्फ मजदूरी कर रहे थे बल्कि उन्हें बाकायदा उसका भुगतान भी किया जा रहा था। है न, चौंकाने वाली बात? बता दें कि संभल जिले में दर्जन से अधिक मरे लोगों को कथित तौर पर मजदूर बताकर उनके नाम से फर्जी तरीके से मजदूरी निकाली गई है। बता दें कि यह घोटाला संभल जिले के पंवासा ब्लॉक के अतरासी गांव में हुआ, जो जिला मुख्यालय बहजोई से लगभग आठ किलोमीटर दूर है। बड़ी बात यह कि इस बात की पुष्टि जिला प्रशासन ने स्वयं की है। खैर, मामले की जांच चल रही है और ग्राम प्रधान से वसूली शुरू कर दी गई है।  ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान मृतक ग्रामीणों (Dead Registered as Workers in MGNREGA) के नाम पर बनवाया जॉब कार्ड  इस पूरे मामले पवार संभल के जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि “यह मामला करीब सात महीने पहले मेरे संज्ञान में आया था। जांच के आदेश दिए गए थे। मामले में गबन 10 प्रतिशत से कम होने पर हम संबंधित अधिकारी से वसूली करते हैं। इस मामले में 1.05 लाख रुपये का गबन पाया गया, जिसकी वसूली प्रधान से की जा रही है। इसके अलावा गांव में अन्य विकास कार्यों की भी जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” दरअसल, गांव की मौजूदा ग्राम प्रधान सुनीता यादव पर अपने कार्यकाल के दौरान मृतक ग्रामीणों (Dead Registered as Workers in MGNREGA) के नाम पर जॉब कार्ड बनाने और कागजों पर फर्जी तरीके से काम दिखाकर मजदूरी निकालने का आरोप है। चौंकाने वाली बात यह है कि लाभार्थी मजदूरों में एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य का भी नाम है। और तो और उससे भी बड़ी बात यह कि उसे इस बात की जानकारी भी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव इंटर कॉलेज के प्राचार्य ऋषिपाल सिंह ने कहा कि “मेरी जानकारी के बिना मेरे नाम से जॉब कार्ड बना दिया गया। मैंने कभी मनरेगा के तहत काम नहीं किया, फिर भी मेरा नाम रिकॉर्ड में दर्ज है और पैसे निकाल लिए गए। जांच के दौरान मुझे पूछताछ के लिए भी बुलाया गया।” इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर दर्जन भर मृत व्यक्तियों के नाम पर बनाए गए हैं (Dead Registered as Workers in MGNREGA) जॉब कार्ड यही नहीं, गाँव के ही संजीव कुमार ने बताया कि “मेरे दादा जगत सिंह का 2020 में निधन हो गया था। हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके नाम पर मनरेगा के तहत मजदूरी निकाली जा (Dead Registered as Workers in MGNREGA) रही है। हमें तो तब पता चला, जब अधिकारी गांव में जांच करने आए। हमने सुन रखा था कि करीब एक दर्जन मृत व्यक्तियों के नाम पर जॉब कार्ड बनाए गए हैं।” इसके अलावा शिकायतकर्ता निर्मल दास ने आरोप लगाया कि मौजूदा प्रधान के दिवंगत ससुर और उनके परिवार के कई सदस्यों के नाम पर भी जॉब कार्ड बनाए गए हैं। मनरेगा केंद्र सरकार की योजना है जिसके तहत ग्रामीण नागरिकों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों का रोजगार मुहैया कराया जाता है।  Latest News in Hindi Today Hindi news Dead Registered as Workers in MGNREGA #mgnrega #upnews #sambhalnews #viralnews #indianews #grampradhan #corruptionexposed #deadworkerscam #governmentscam #dmreaction #trendingnews #breakingnews #ruralindia #manregascam #newsalert

आगे और पढ़ें

Why Turkey is Supporting Pakistan: क्या इस वजह से तुर्की कर रहा है पाकिस्तान की मदद?Turkey Pakistan relations

22 अप्रैल को जम्म-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुई कायराना आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत ने 6 और 7 मई की दरम्यानी रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में एयर स्ट्राइक की। इस एयर स्ट्राइक में भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। मजे की बात यह कि 3 दिन चली कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिया। इस कार्रवाई में भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम बल्कि कई एयर बेस भी तबाह कर दिया। इस दौरान 100 से अधिक आतंकी मारे गए और कई लोग घायल हुए। इसे अलावा 40 से अधिक पाकिस्तानी जवान भी मारे गए थे। फ़िलहाल अपनी हर देख पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर की गुहार लगाई। और फिर भारत अपनी शर्तों पर सीजफायर के लिए राजी हुआ। फ़िलहाल दोनों देशों की सरहदों पर शांति है। कहने की जरूरत नहीं इस पूरी कार्रवाई में पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा। खैर, इन सब के बीच ध्यान देने वाली बात यह कि इस पूरी कवायद में तुर्की और चीन पाकिस्तान के साथ खुलकर खड़े थे। चीन का तो समझ आता है कि चीन ने पाकिस्तान में इतना इन्वेस्ट कर दिया है कई उसका साथ देना मजबूरी बन गई है। लेकिन (Why Turkey is Supporting Pakistan) तुर्की? तुर्की ने हथियार बनाने और बेचने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल (Why Turkey is Supporting Pakistan) की है वो तुर्की, जिसकी भारत ने करोड़ों डॉलर की मदद की थी। तुर्की वही देश है जहां विनाशकारी भूकंप आने के बाद भारत ने फौरन सहायता भेजी थी। इतना कुछ करने के बाद भी तुर्की एहसान फरामोश निकला। भारत और पाकिस्तान में बीच युद्धजनक स्थिति में तुर्की ने पाकिस्तान की मदद की। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि क्या यह महज दोस्ती का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और मंशा (Why Turkey is Supporting Pakistan) है? आइये जानते हैं इसके पीछे की मंशा। दरअसल, हाल के वर्षों में तुर्की ने अपनी रक्षा उद्योग को मजबूत किया है। वो दुनिया के शीर्ष हथियार निर्यातकों में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। तुर्की हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक बनना चाहता है। तुर्की ने हथियार बनाने और बेचने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। तुर्की अब दुनिया का 11वां सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश बन गया है। तीनों तरफ दुश्मनों से घिरे होने के कारण पाकिस्तान को रक्षा उपकरणों की हमेशा से दरकार रही है। इसी सिलसिले में पाकिस्तान के साथ तुर्की ने कई बड़े रक्षा सौदे किए हैं। जिनमें मिलगेम युद्धपोत, विभिन्न ड्रोन और टी-129 अटैक हेलीकॉप्टर शामिल हैं।  इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर तुर्की का पाकिस्तान को समर्थन सिर्फ एक कूटनीतिक कदम नहीं, बल्कि सोची-समझी (Why Turkey is Supporting Pakistan) रणनीति है गौर करने वाली बात यह कि ये सौदे तुर्की के रक्षा उद्योग के लिए अरबों डॉलर की आमदनी का स्रोत (Why Turkey is Supporting Pakistan) हैं। बड़ी बात यह कि तुर्की का मकसद सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है बल्कि, वह दुनिया भर में अपने हथियार बेचने का इच्छुक है।  अफ्रीका, मिडल ईस्ट और एशिया में तुर्की अपने रक्षा उत्पादों का बाजार तेजी से बढ़ा रहा है। दरअसल, पाकिस्तान जैसे देशों में मदद और सहयोग देकर, तुर्की इन बाजारों में अपनी पैठ मजबूत कर रहा है। बेशक, तुर्की का पाकिस्तान को समर्थन सिर्फ एक कूटनीतिक कदम नहीं, बल्कि सोची-समझी रणनीति है, जो उसके हथियार उद्योग को बढ़ावा देने में मदद करती है। आगामी वर्षों में, तुर्की इस रणनीति के जरिए अपने रक्षा उद्योग को और मजबूत करेगा।  Latest News in Hindi Today Hindi news  Why Turkey is Supporting Pakistan #TurkeyPakistan #TurkeySupportsPakistan #ErdoganPakistan #KashmirIssue #TurkeyForeignPolicy #PakistanTurkeyTies #IslamicAlliance #TurkeyIndiaTensions #GlobalPolitics #MiddleEastNews

आगे और पढ़ें
Controversial remark on Sofia Qureshi

Controversial remark on Sofia Qureshi: सोफिया कुरैशी अनर्गल टिपण्णी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई बीजेपी के इस मंत्री को फटकार, कही यह बात

बीते दिनों मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी (Controversial remark on Sofia Qureshi) की थी। इस टिपण्णी के बाद जबलपुर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की युगल पीठ ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बुधवार देर रात विजय शाह के खिलाफ महू के मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इस अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह को जमकर फटकार लगाई है। जानकारी के मुताबिक मंत्री को फटकारते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि “संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को तब और जिम्मेदार होना चाहिए जब देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा हो।” लताड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि “उन्हें पता होना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं?” यही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि “आप किस तरह का बयान दे रहे हैं? जाओ कर्नल सोफिया से माफी मांगो।”  विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी अनर्गल विवादित टिप्पणी (Controversial remark on Sofia Qureshi)  बता दें कि विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर अनर्गल विवादित टिप्पणी (Controversial remark on Sofia Qureshi) की थी, जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने जमकर फटकार लगाई है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने एमपी के मंत्री विजय शाह की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई। हालाँकि कोर्ट ने यह साफ कर दिया कि मामले की हाई कोर्ट ही मॉनिटरिंग करेगा। सुप्रीम कोर्ट ही नहीं, हाई कोर्ट ने भी मंत्री के साथ-साथ राज्य सरकार की क्लास लगाई। जानकारी के मुताबिक महू के मानपुर थाने में दर्ज एफआईआर की ड्राफ्टिंग पर असंतोष जताते हुए राज्य शासन को नए सिरे से सुधार के निर्देश भी दिए हैं। अब इस मामले पर शुक्रवार को फिर से सुनवाई निर्धारित की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में एफआईआर रद कराने के लिए अर्जी लगाई थी। याचिका में उन्होंने अपने बयान पर खेद प्रकट करते हुए माफी भी मांगी।  इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान (Controversial remark on Sofia Qureshi) का मामला पकड़ चुका है तूल  कहने की जरूरत नहीं, मंत्री विजय शाह के विवादित बयान (Controversial remark on Sofia Qureshi) का मामला तूल पकड़ चुका है। कोर्ट ही नहीं, अब तो राजनीतिक पार्टियां भी उनकी टिपण्णी का विरोध कर रही हैं। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह को उनके पद से हटाने की मांग की है। यही नहीं, इंदौर, भोपाल और जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में विजय शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया। देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी अपने बड़बोले मंत्री के खिलाफ क्या एक्शन लेती है। फ़िलहाल इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।  Latest News in Hindi Today Hindi news Controversial remark on Sofia Qureshi #SofiaQureshi #SupremeCourt #BJPMinister #ControversialRemark #IndianPolitics #CourtReprimand #FreedomOfSpeech #PoliticalDrama #SofiaQureshiControversy #Justice

आगे और पढ़ें
Golden Boy of India

Golden Boy of India: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

भारतीय सेना ने गोल्डन ब्वॉय (Golden Boy of India) के नाम से मशहूर ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप नियुक्त किया है। उन्हें भारत की टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के Para-31 के तहत शामिल किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी है। बता दें कि भारत सरकार के गजट में नीरज चोपड़ा की नियुक्ति का भारत के राष्ट्रपति द्वारा ऐलान किया गया है। उनकी यह नियुक्ति 16 अप्रैल से लागू होगी। इससे पहले वो राजपूताना राइफल्स में नायब सूबेदार के पद पर थे। गौरतलब हो कि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में भर्ती हुए थे। अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है। कहने की जरूरत नहीं, इसके साथ ही ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।  नीरज चोपड़ा (Golden Boy of India) से पहले भी कई खिलाड़ी टेरिटोरियल आर्मी का बने हैं हिस्सा, धोनी भी हैं शामिल  जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग द्वारा 13 मई को अधिसूचना जारी की गई। इस अधिसूचना में कहा गया है कि “प्रादेशिक सेना विनियम 1948 के पैरा-31 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति हरियाणा के पानीपत के गांव और डाकघर खंडरा के पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम पूर्व सूबेदार मेजर नीरज चोपड़ा (Golden Boy of India) को 16 अप्रैल 2025 से प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद प्रदान करती हैं।” बता दें कि नीरज से पहले भी कई खिलाड़ी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं, इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।  इसे भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर: भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तानी हमले को किया नाकाम नीरज (Golden Boy of India) ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर रच दिया था इतिहास  भाला फेंक में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं नीरज (Golden Boy of India) ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह देश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे। हरियाणा के पानीपत के पास खंडरा गांव के रहने वाले इस 27 वर्षीय भाला फेंक खिलाड़ी ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में भी रजत पदक जीता था। बात करें उनकी निजी जिंदगी की तो उन्होंने इस वर्ष प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की है। बड़ी बात यह कि नीरज मौजूदा विश्व चैंपियन हैं। आशा है, नीरज न सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे बल्कि ओलिंपिक खेलों में देश का गौरव भी बढ़ाएंगे।  Latest News in Hindi Today Hindi news Golden Boy of India #NeerajChopra #GoldenBoyOfIndia #LieutenantColonel #TerritorialArmy #IndianArmy #OlympicGold #NeerajInArmy #IndiaPride #AthleteToArmy #SportsHero

आगे और पढ़ें
British Author Praises India’s Operation Sindoor

British Author Backs Operation Sindoor: ब्रिटिश लेखक ने की ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ, कहा- पश्चिमी देशों को भारत का समर्थन करना चाहिए

पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर जिस तरह पाकिस्तान की ठुकाई की है उससे समूची दुनिया अचंभित है। आतंकवाद का पर्याय बन चुके पाकिस्तान की दुनिया भर में किरकिरी हो रही है। यह किसी से छुपा नहीं है कि पाकिस्तान दशकों से आतंकवाद को शरण देता आया है। इस ऑपरेशन के बाद आतंकियों के लिए जन्नत कहे जाने वाले पाकिस्तान को मुंह छुपाने की जगह नहीं मिल रही है। इस बीच ब्रिटिश लेखक डेविड वेंस ने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ खुलकर (British Author Backs Operation Sindoor) की है। भारत की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि “अगर भारत को पश्चिमी देश सपोर्ट करते हैं तो भारत चीन के खिलाफ वेस्ट की दीवार की तरह बन सकता है।” यही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान को सपोर्ट करने के लिए चीन की आलोचना की। उन्होंने बीजिंग पर आरोप लगाते हुए कहा, “चीन एशिया क्षेत्र में पाकिस्तान को प्रॉक्सी की तरह इस्तेमाल करता है। इसलिए चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।”  भारत को सपोर्ट दिया गया तो पश्चिम देशों के लिए भारत चीन के खिलाफ एक मजबूत दीवार की तरह काम (British Author Backs Operation Sindoor) करेगा बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि “चीन पाकिस्तान को प्रॉक्सी की तरह इस्तेमाल करता है, इसलिए उसपर भरोसा नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप को यह बात समझनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि “यह और भी बेहतर होगा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप इस बात को समझ जाएं कि अगर भारत को बेहतर सपोर्ट दिया गया तो भारत पश्चिम देशों के लिए चीन के खिलाफ एक मजबूत दीवार की तरह काम (British Author Backs Operation Sindoor) करेगा। पाकिस्तान के खिलाफ हम भारत को जितना समर्थन करेंगे, उतना ही बेहतर होगा, क्योंकि चीन का पाकिस्तान का काफी इंट्रेस्ट है। जो लोग भारत के हित के बारे में नहीं सोच रहे हैं, मैं मानता हूं वो पश्चिम के बारे में भी नहीं सोच रहे हैं।” इस बीच उन्होंने पाकिस्तान को सपोर्ट करने के लिए तुर्की को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “पाकिस्तान के पक्ष में तुर्की द्वारा दिए जाने वाले एंटी इंडिया बयान की खुलकर आलोचना की जानी चाहिए।” इसे भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर चीन भारत के लिए एक समस्या है और पाकिस्तान के असफल देश (British Author Backs Operation Sindoor) है-  ब्रिटिश लेखक डेविड वेंस वेंस ने कहा कि “मुझे कोई आश्चर्य नहीं है। चीन भारत के लिए एक समस्या है और जैसा मैंने कहा कि पाकिस्तान के असफल देश (British Author Backs Operation Sindoor) है। मुझे लगता है कि तुर्की भी एक विवादास्पद देश है। तो इन सबके बाद मुझे कोई हैरानी नहीं हुई। एर्दोगान और चीन के बीच मैं ज्यादा अंतर नहीं कर पाता।” यही नहीं इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भी भारत का मजबूती से समर्थन करते हुए कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से इसका इंताजर था, क्योंकि यह फैसला लेना जरूरी था।” हालांकि, उन्होंने यह कहा कि “यह होना जरूरी था और ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा है। पाकिस्तान एक असफल और आतंकवादी देश है। ऐसे में यह जरूरी है कि भारत द्वारा ऐसा कदम उठाया गया।” Latest News in Hindi Today Hindi news British Author Backs Operation Sindoor #OperationSindoor #BritishAuthorSupportsIndia #IndiaDefense #WesternSupportIndia #Geopolitics #OperationSindoorPraise #IndiaSecurity #IndiaUKRelations #GlobalSecurity #SupportIndia

आगे और पढ़ें
Pulwama Encounter

2 Terrorists Killed by Security Forces: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सीमा सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन किलर चलाकर आतंकियों को जड़ से खत्म करने फैसला कर लिया है। इसी सिलसिले में सुरक्षाबल रात-दिन एक कर दहशतगर्दों की खोज में लगे हुए (2 Terrorists Killed by Security Forces) हैं। इस समय पूरे प्रदेश में न सिर्फ आतंकियों की खोज में तलाशी अभियान चालू है एनकाउंटर में आतंकियों को ढ़ेर भी किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ जम्मू कश्मीर के त्राल के नादिर गांव में हो रही है। इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए। यह इलाका दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अंतर्गत आता है। खबर है कि इस इलाके में अभी भी 02 से 03 आतंकी छुपे हुए हैं। बता दें कि पिछले 48 घंटे के भीतर यह दूसरी मुठभेड़ है। यह घटना शोपियां जिले के केल्लर इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराने के ठीक दो दिन बाद हुई है। अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एनकाउंटर शुरू हो (2 Terrorists Killed by Security Forces) गया है दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी घाटी फिर से दहशत फैलाना चाहते थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन किलर चलाकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया (2 Terrorists Killed by Security Forces) है। इस बीच त्राल इलाके में त्राल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन की पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि “अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर लगे हुए हैं। आगे की डिटेल्स जारी की जाएगी।” गौरतलब हो कि इससे पहले मंगलवार को जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। ये तीनों आतंकी लश्कर-तैयबा के थे। भारतीय सेना ने बताया है कि इन आतंकियों को ऑपरेशन किलर के तहत आतंकी संगठन के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। मारे गए इन तीन आतंकियों में से दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई है, जो दोनों शोपियां के रहने वाले हैं।  इसे भी पढ़ें:-  भारतीय सेना ने बीती रात के हमले का जारी किया वीडियो, इस तरह पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में ही दिया उड़ा तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया (2 Terrorists Killed by Security Forces) गया बता दें कि आतंकी कुट्टे साल 2023 में लश्कर में शामिल हुआ था। वो पिछले साल 8 अप्रैल को डेनिश रिसॉर्ट में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। इस घटना  में दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे। यही नहीं, पिछले साल मई में शोपियां के हीरपोरा में भाजपा सरपंच की हत्या में भी वह शामिल था। शोपियां में मारे गए आतंकवादियों के पास से तीन एके-47 राइफलें तथा अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। गौरतलब हो कि राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोकल केलर, शोपियां के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में तीन खूंखार आतंकवादियों को मार गिराया (2 Terrorists Killed by Security Forces) गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।  Latest News in Hindi Today Hindi news 2 Terrorists Killed by Security Forces #PulwamaEncounter #JammuAndKashmir #TerroristKilled #IndianArmy #SecurityForces #KashmirNews #AntiTerrorOperation #BreakingNews #JammuKashmirNews #TerrorFreeIndia

आगे और पढ़ें
Chanakya Niti

Chanakya Niti: इन पांच वर्गों का करें सम्मान, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

भारतीय इतिहास में चाणक्य एक ऐसा नाम हैं जिन्हें राजनीति, कूटनीति, अर्थशास्त्र और जीवन के व्यवहारिक ज्ञान का सर्वोच्च ज्ञाता माना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति (Chanakya Niti) शास्त्र के माध्यम से जीवन के अनेक पहलुओं को सरल भाषा में समझाया है। उनकी कही गई बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी हजारों वर्ष पहले थीं। चाणक्य नीति में उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि यदि व्यक्ति कुछ खास लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उसके जीवन से मां लक्ष्मी यानी धन की देवी रूठ सकती हैं। चाणक्य (Chanakya) के अनुसार, जीवन में सफलता, समृद्धि और सुख प्राप्त करने के लिए न केवल मेहनत बल्कि अच्छे आचरण की भी आवश्यकता होती है। यदि व्यक्ति धन अर्जित कर भी ले, लेकिन उसका व्यवहार अनुचित हो, तो वह धन स्थायी नहीं रहता। आइए जानते हैं कि किन लोगों से बुरा व्यवहार करने पर मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) का वास हमारे घर में नहीं होता। 1. गुरु और शिक्षकों से दुर्व्यवहार चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार गुरु, शिक्षक या मार्गदर्शक का स्थान अत्यंत पूजनीय होता है। गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं, हमें सही दिशा दिखाते चाणक्य के अनुसार, जो लोग अपने गुरुओं या बुजुर्गों का अनादर करते हैं या उन्हें कष्ट पहुँचाने की कोशिश करते हैं, उनसे मां लक्ष्मी दूर हो जाती हैं। ऐसे लोगों को कठिन परिश्रम के बावजूद धन की प्राप्ति नहीं होती, और यदि धन आता भी है तो वह व्यर्थ कार्यों में खर्च हो जाता है। गुरु का अपमान करना स्वयं ज्ञान और लक्ष्मी दोनों को खो देने के समान होता है। 2. माता-पिता और बुजुर्गों का अनादर माता-पिता और घर के बुजुर्गों को चाणक्य ने ईश्वर तुल्य माना है। जो संतान अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करती, उनका अनादर करती है, उनके साथ दुर्व्यवहार करती है, उनके प्रति कर्तव्यों की अवहेलना करती है, ऐसे व्यक्ति पर देवी लक्ष्मी कभी कृपा नहीं करतीं। मां-बाप का आशीर्वाद ही वास्तविक समृद्धि की कुंजी होती है। 3. गाय और अन्य निरीह प्राणियों को कष्ट देना चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में यह भी उल्लेख किया गया है कि जो व्यक्ति गाय, कुत्ते, बिल्ली, पक्षियों जैसे निरीह जीवों को तकलीफ पहुंचाता है, उनके साथ अमानवीय व्यवहार करता है, वह व्यक्ति पाप का भागी बनता है। जो व्यक्ति अपने भीतर करुणा और दया का भाव रखते हैं, उन पर मां लक्ष्मी सदैव मेहरबान रहती हैं। इसीलिए हमें जानवरों के प्रति कभी भी निर्दयता या क्रूरता नहीं दिखानी चाहिए, चाहे वह अनजाने में ही क्यों न हो। इसे भी पढ़ें:- क्यों देवी यमुना कहलाती हैं ‘कालिंदी’? जानिए भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस दिव्य कथा 4. स्त्रियों का अपमान चाणक्य ने महिलाओं के सम्मान को समाज और परिवार की उन्नति से जोड़ा है। जो व्यक्ति स्त्रियों का अपमान करता है, उन्हें अपशब्द कहता है या उन्हें नीचा दिखाता है, उसका जीवन सदैव कष्टों से भरा होता है। स्त्री केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि संपूर्ण सृजन शक्ति की प्रतिनिधि होती है। उनके अपमान से देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं और दुर्भाग्य घर में प्रवेश कर जाता है। 5. गरीब और असहाय लोगों के साथ दुर्व्यवहार जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी भी कारण से असहाय हैं, उनके साथ सहानुभूति और करुणा से व्यवहार करना हमारा कर्तव्य है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति ऐसे लोगों का अपमान करता है, उनका मज़ाक उड़ाता है या उन्हें तिरस्कार की दृष्टि से देखता है, तो मां लक्ष्मी उनसे मुख मोड़ लेती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, दान और सेवा धन की स्थिरता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जो व्यक्ति गरीबों का आदर करते हैं और उनकी सहायता करते हैं, उन पर मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) सदैव कृपा बनाए रखती हैं। Latest News in Hindi Today Hindi News Chanakya Niti #ChanakyaNiti #HinduWisdom #LakshmiBlessings #RespectInLife #AncientIndianTeachings #WealthAttraction #SpiritualSuccess #VedicKnowledge #LifeLessons #IndianCulture

आगे और पढ़ें
Translate »