साइज से लेकर कीमत तक: एसी खरीदने से पहले जानिए ये 5 जरूरी बातें

Air conditioner

गर्मी के मौसम में आजकल जो एक बड़ी जरूरत बन चुका है वो है एयर कंडीशनर (Air conditioner) यानी एसी (AC)। गर्मी में ठंडक और आराम पाने का यह उपयुक्त तरीका है। बदलते समय के साथ हर घर में एयर कंडीशनर (Air conditioner) घर का एक जरूरी सामान बन चुका है। अगर आप भी एसी (AC) खरीदना चाहते हैं, तो कुछ चीजों का ध्यान अवश्य रखें। क्योंकि. यह उपकरण आराम तो देता है, लेकिन जेब पर भी भारी पड़ सकता है। यही नहीं, एसी के दो प्रकारों (स्प्लिट एसी और विंडो एसी) में से आपको कौन सा खरीदना है, यह निर्णय भी आपको पहले ही लेना होगा। आइए जानें कि एसी खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (What should be kept in mind while buying an AC)?

एसी खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (What should be kept in mind while buying an AC)?

आप यह तो जानते ही होंगे कि एयर कंडीशनर (Air conditioner) दो तरह के होते हैं एक स्प्लिट एसी (Split AC) और दूसरे विंडो एसी। इन दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। एसी लेने से पहले आप यह निर्णय ले लें कि आपको कौन सा लेना है। अगर आप शांत एसी (AC) लेना चाहते हैं, तो आप स्प्लिट एसी (Split AC) ले सकते हैं। बजट कम है तो विंडो एसी लेना एक अच्छा निर्णय है। इसके अलावा जानें कि एसी खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (What should be kept in mind while buying an AC)?

कमरे का आकार

आपके कमरे के आकार को ध्यान में रखें। अगर आपका कमरा छोटा है तो बड़े एयर कंडीशनर (Air conditioner) की जगह छोटा एसी लें। क्योंकि, छोटा कमरे में बड़ा एसी अधिक एनर्जी कंज्यूम करेगा। इसी तरह से बड़े कमरे में छोटा एसी (AC) कमरे को ठंडा नहीं करेगा। 

एनजी एफिशियंट 

एसी (AC) खरीदने से पहले इसकी स्टार रेटिंग को अवश्य जांचें। इससे इस उपकरण की एनर्जी एफिशिएंसी का पता चलता है। अच्छी स्टार रेटिंग वाला एसी (AC) कम एनर्जी की खपत करेगा जिससे बिजली का बिल भी कम आएगा।

मेंटेनेंस

एसी खरीदने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि जो भी एसी (AC) आप खरीद रहें हैं उसकी मेंटेनेंस और इंस्टालेशन आसान और किफायती हो। इसके साथ ही इसके नॉइस लेवल को भी ध्यान में रखें। 

बजट 

आपका एयर कंडीशनर (Air conditioner) खरीदने का बजट कितना है, इसके आधार पर आप इसे खरीदें। यही नहीं उपकरण के वॉरेंटी पीरियड के बारे में भी जान लेना आवश्यक है। ऐसे एसी (AC) को लें जो अधिक वॉरेंटी देता हो। 

इसे भी पढ़ें:-  पाकिस्तान ने की पहलगाम आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग, चीन ने मिलाया सुर में सुर

फिल्टर युक्त एसी पर करें विचार

इसके साथ ही धुएं, दुर्गंध और अशुद्धियों को रोकने के लिए फिल्टर युक्त एसी (AC) खरीदने पर विचार करें , जिससे घर के अंदर हवा की क्वालिटी बेहतर होगी। यानी, इस एयर कंडीशनर (Air conditioner) के इस्तेमाल से आपके घर का प्रदूषण कुछ हद तक कम हो सकता है। 

Latest News in Hindi Today Hindi  Air conditioner

#Airconditioner #AC #WhatshouldbekeptinmindwhilebuyinganAC #Split AC #Window AC

Translate »