BSNL का बंपर ऑफर: 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा रोजाना

BSNL Plan

हमारे देश में कई मोबाइल ऑपरेटर हैं, जो समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई नई रिचार्ज प्लान्स लाते रहते हैं। इन रिचार्ज प्लान्स में डेटा, वॉइस कॉलिंग, एसएमएस और कई और सुविधाएं शामिल हो सकती हैं। ग्राहक अपनी जरूरत, बजट और सहूलियत के अनुसार प्लान्स को चुन सकते हैं। पिछले कुछ समय से सभी मोबाइल ऑपरेटर्स ने अपने प्लान्स के मूल्यों में बढ़ोतरी की है। अगर आप भी हर महीने महंगे रिचार्ज से परेशान हो चुके हैं और कोई किफायती प्लान चाहते हैं, तो अब आपके लिए एक अच्छी खबर है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) यानी बीएसएनएल (BSNL) एक वार्षिक प्रीपेड प्लान ले कर आया है , जो ग्राहकों को कम दाम में मिलेगा। आइए जानें क्या है बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan)?

बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan): पाएं जानकारी

बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan) हर व्यक्ति के हर महीने बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से मुक्ति दिलाएगा। यह प्लान अभी लोगों में चर्चा का विषय बन चुका है क्योंकि इससे लोगों को कम कीमत पर बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। यह रिचार्ज प्लान (Recharge Plan) की सालाना कीमत केवल 1515 रुपये है। यानी हर महीने इसकी लागत सिर्फ 126 रुपए पड़ेगी, जो आजकल मौजूद प्लान्स की कीमत से बहुत कम है।

बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan) से क्या सुविधाएं मिलती हैं?

इस प्लान में उपभोगताओं को 365 दिनों की वेलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही इसमें यूजर्ज को रोजाना 2 जीबी का डेटा मिलता है यानी, यूजर्ज को पूरे महीने कुल 720 जीबी डाटा मिलता है। यह डाटा इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग आदि के लिए पर्याप्त है। यही नहीं, इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 मुक्त एसएमएस भी दिए जाते हैं। अगर कोई यूजर दो जीबी का डेली का हाई स्पीड डाटा खत्म कर देता है, तो भी वो इंटरनेट पर 40Kbps की स्पीड की ब्राउजिंग को जारी रख सकता है। लेकिन, यह बात आपको थोड़ी परेशान करने वाली हो सकती है कि इस योजना में ओटीटी प्लेटफार्म सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है। यानी, ओटीटी प्लेटफार्म को इसमें शामिल नहीं किया गया है। इनकी सब्सक्रिप्शन आपको अलग से लेनी पड़ेगी। बीएसएनएल (BSNL) के उपभोगता इस किफायती प्लान को लेकर पूरा साल अनलिमिटेड कॉल्स,एसएमएस और 720GB डेटा का आनंद ले सकते हैं। अधिक इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह प्लान परफेक्ट है। 

इसे भी पढ़ें : सिम कार्ड खरीदना बना सकता है जी का जंजाल, हो सकती है 3 साल की जेल और लाखों जा जुर्माना

बीएसएनएल का वार्षिक किफायती प्रीपेड प्लान (BSNL’s affordable annual prepaid plan) के फायदे क्या हैं?

भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) यानी बीएसएनएल (BSNL) का यह प्लान कई लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके लिए भी फायदेमंद है, अगर आप:

  • हर महीने अपने फ़ोन रिचार्ज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं।
  • कम कीमत में अधिक फायदे पाना चाहते हैं।
  • अधिक इंटरनेट या कालिंग का उपयोग करते हैं।
  • अपने मोबाइल खर्चों को कम करना चाहते हैं।

इस गवर्नमेंट कंपनी के सोशल मीडिया पर इस प्लान के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गयी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) यानी बीएसएनएल (BSNL) के इस प्लान को पाने के लिए आप बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर रिचार्ज करा सकते हैं या किसी बीएसएनएल (BSNL) के स्टोर पर जा कर भी रिचार्ज कर सकते हैं। अगर आपको कम डाटा वाला प्लान चाहिए तो भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) का 1,499 रुपये या 999 रुपये वाले प्लान्स भी आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 

बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान से अन्य टेलीकॉम कंपनियों जैसे एयरटेल (Airtel), जियो और वोडाफोन-आईडिया आदि को कड़ी चुनौती मिल रही है। ऐसा किफायती प्लान कोई अन्य टेलीकॉम कंपनी नहीं दे रही है, इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि लाखों यूजर अन्य निजी कंपनियों को छोड़ कर इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी से जुड़ रहे हैं। अगर आप भी बीएसएनएल (BSNL) उपभोगता हैं, तो इस सुनहरे मौके को अपने हाथ से न जानें दें और आज ही इसका लाभ उठाएं। 

Latest News in Hindi Today Hindi news BSNL Plan

#BSNLsaffordableannualprepaidplan #BharatSancharNigamLimited #BSNL #prepaidplan

Translate »