सैमसंग का ग्लासेज-फ्री 3D OLED मॉनिटर, जानिए इसके फीचर और प्राइस?

Samsung Glasses-Free 3D OLED Monitors

सैमसंग (Samsung) एक ऐसी लोकप्रिय कंपनी है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, और अन्य उत्पादों का निर्माण करती है। क्या आप जानते हैं कि सैमसंग फोर्ब्स ग्लोबल 2000 लिस्ट में शामिल है, जो दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे सफल कंपनियों की लिस्ट है? यह कंपनी अपने स्मार्टफोन्स और टेलीविजन और अन्य घरेलू उत्पादों आदि के लिए भी जानी जाती है। सैमसंग (Samsung) भी अन्य कंपनियों की तरह ही अपने नए उत्पादों को लांच करती रहती है। अभी सैमसंग (Samsung) ने इंडिया में अपने ओडिसी सीरीज (Odyssey series) के तहत दुनिया के पहले ग्लासेज-फ्री 3D ओएलईडी मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं। यह नए गेमिंग मॉनिटर्स 4K 240Hz गेमिंग को सपोर्ट करते हैं और इससे गेमिंग का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो सकता है। आइए जानें सैमसंग ग्लासेज-फ्री 3D ओएलईडी मॉनिटर्स (Samsung Glasses-Free 3D OLED Monitors) के बारे में।

सैमसंग ग्लासेज-फ्री 3D ओएलईडी मॉनिटर्स (Samsung Glasses-Free 3D OLED Monitors) : पाएं जानकारी

सैमसंग (Samsung) ने इंडिया में अपने ओडिसी सीरीज (Odyssey series) के तहत दुनिया के पहले ग्लासेज-फ्री 3D ओएलईडी मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं, जिसमें सैमसंग ग्लासेज-फ्री 3D ओएलईडी मॉनिटर्स (Samsung Glasses-Free 3D OLED Monitors) शामिल हैं। इसके नए मॉडल्स में ओडिसी 3D (G90XF), ओडिसी ओएलईडी G8 (G81SF), और ओडिसी G9 (G91F) शामिल हैं। आइए जानें इनके बारे में:

ओडिसी 3D (G90XF)

यह मॉनिटर ओडिसी सीरीज (Odyssey series) के तहत सैमसंग (Samsung) मॉनिटर आई ट्रैकिंग और व्यू मैपिंग टेक्निक का इस्तेमाल करके वास्तविक टाइम में 3D विज़ुअल प्रदान करता है। इसमें एआई-पावर्ड वीडियो कन्वर्शन है जिससे 2D कंटेंट को 3D कंटेंट में चेंज किया जा सकता है और इस मॉनिटर को आप केवल  ₹1,27,299 में खरीद सकते हैं। इसके फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • 27-इंच डिस्प्ले
  • 165Hz रिफ्रेश रेट
  • 1ms रिस्पांस टाइम 
  • AMD फ्रीसिंक सपोर्ट
  • स्पेशियल ऑडियो के साथ बिल्ट-इन स्पीकर

ओडिसी ओएलईडी G8 (G81SF)

यह दुनिया का पहला 4K ओएलईडी है जो 240Hz का है। यह मॉनिटर 27-इंच और 32-इंच वेरिएंट में आपको मिल जाएगा। जिनकी कीमत  ₹91,299 (27-इंच) और ₹1,18,999 (32-इंच) है। इनके मुख्य फीचर्स इस प्रकार हैं:

  • 0.03ms रिस्पांस टाइम
  • VESA डिस्प्ले HDR ट्रूब्लैक 400 सपोर्ट
  • क्वांटम डॉट तकनीक
  • ओएलईडी सेफगार्ड के साथ ही कूलिंग के साथ पल्सेटिंग हीट पाइप

इसे भी पढ़ें: WhatsApp का नया अपडेट: वॉयस और वीडियो कॉलिंग का एक्सप्रियंस अब पहले से होगा और बेहतर

ओडिसी G9 (G91F)

यह सैमसंग (Samsung) मॉनिटर 49-इंच अल्ट्रा-वाइड कर्व्ड स्क्रीन और डुअल QHD रिज़ॉल्यूशन के साथ आपको मिलेगा। इसकी कीमत ₹94,099 है। इस मॉनिटर के फीचर्स इस प्रकार हैं: 

  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 1ms रिस्पांस टाइम 
  • एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम सपोर्ट
  • VESA डिस्प्ले एचडीआर 600 और HDR10+ गेमिंग सर्टिफिकेशन

यह तो थी सैमसंग ग्लासेज-फ्री 3D ओएलईडी मॉनिटर्स (Samsung Glasses-Free 3D OLED Monitors) के बारे में जानकारी। यह मॉनिटर सैमसंग (Samsung) की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, और ऑफलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध है। यही नहीं अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं, तो आपको इन पर ₹10,000 तक का डिस्काउंट मिल जाएगा, लेकिन इस ऑफर सिर्फ सीमित समय के लिए है। 

Latest News in Hindi Today Hindi News Odyssey series

#3DOLEDMonitors #Odysseyseries #Samsung #SamsungGlasses-Free3DOLEDMonitors

Translate »